Sunday, July 13, 2025

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)

भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)


                                भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर 

           (100 important questions related to Indian constitution)

  1. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी-9 दिसंबर 1946
  2. आंध्र प्रदेश राज्य का गठन किस वर्ष किया गया-1953
  3. मतदाता दिवस कब मनाया जाता है-25 जनवरी
  4. संविधान सभा की प्रथम बैठक के अध्यक्ष कौन थे- सच्चिदानंद सिन्हा( अस्थाई अध्यक्ष)
  5. भारत सरकार का लेखांकन का कार्य कौन करता है- महालेखाकार
  6. कारगिल दिवस का गठन किस वर्ष हुआ-26 जुलाई
  7. भारत सरकार का प्रथम विधिक सलाहकार कौन होता है -महान्यायवादी
  8. उद्देशिका प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया- पंडित जवाहरलाल नेहरू
  9. प्रधानमंत्री के कर्तव्यों का उल्लेख किस अनुच्छेद में है- अनुच्छेद 78
  10. भारत में संविधान सभा के निर्माण का आधार क्या था- कैबिनेट मिशन योजना 1946
  11. प्रस्तावना में भारत शब्द कितनी बार उल्लेख हुआ है- दो बार
  12. प्रारूप समिति का गठन कब किया गया-29 अगस्त 1947
  13. संविधान में भारत को क्या कहा गया है- राज्यों का संघ
  14. भारत के संविधान को लागू कब किया गया- 26 जनवरी 1950
  15. संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार के रूप में किस संशोधन द्वारा समाप्त किया गया- 44 वें संविधान संशोधन द्वारा
  16. मुस्लिम हेतु प्रथक निर्वाचन प्रणाली लागू की गई- मार्ले मिंटो सुधार द्वारा
  17. 10वीं अनुसूची का संबंध किससे है- दल-बदल विधेयक
  18. उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया-13 दिसंबर 1946
  19. नगर पालिकाओं को संवैधानिक मान्यता किस संशोधन द्वारा प्रदान की गई है- 74 संविधान संशोधन
  20. झंडा समिति के अध्यक्ष कौन थे- जे बी कृपलानी
  21. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है- अनुच्छेद 25
  22. पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है-24 अप्रैल
  23. भारत के संविधान को अंगीकृत करने की तिथि क्या है-26 नवंबर 1949
  24. देश के एकमात्र निर्विरोध राष्ट्रपति कौन चुने गए-नीलम संजीव रेड्डी
  25. प्रारूप समिति को कब पारित किया गया-23 फरवरी 1948
  26.  पॉकेट वीटो( जेबी वीटो) का इस्तेमाल किस राष्ट्रपति ने किया- ज्ञान जैल सिंह
  27. उद्देश्य प्रस्ताव कब पारित किया गया-22 जनवरी 1947
  28. भारत में जनहित याचिका वाद(Public Interest Litigation) का जनक किसे कहा जाता है -P. N. भगवती
  29. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन और कब बने-राजेंद्र प्रसाद, 11 दिसंबर 1946
  30. संयुक्त उच्च न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की जाती है- संसद द्वारा
  31. प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे- डॉ. भीमराव अंबेडकर
  32. संविधान सभा के उपाध्यक्ष कौन थे -एच. सी. मुखर्जी
  33. कैबिनेट मिशन में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी निर्धारित की थी-389
  34. संविधान संशोधन प्रक्रिया कहां से ली गई है- दक्षिण अफ्रीका से
  35. संविधान निर्माण के समय संविधान में कितनी अनुसूचियां थी-8
  36. मूल कर्तव्य किस की अनुशंसा पर जोड़े गए थे -सरदार पूर्ण सिंह
  37. 42 वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में कितने शब्द जोड़े गए थे- समाजवादी धर्मनिरपेक्ष एवं एकता और अखंडता
  38. संविधान में समवर्ती सूची का प्रावधान कहां से लिया गया है -ऑस्ट्रेलिया से
  39. मूल कर्तव्य किस के संविधान से लिए गए हैं- भूतपूर्व सोवियत संघ
  40. ग्यारहवीं अनुसूची किस संविधान संशोधन के द्वारा जुड़ी हुई- 73 वें संविधान संशोधन द्वारा 1992
  41. मूल कर्तव्यों को किस भाग तथा अनुच्छेद में डाला गया है- अनुच्छेद 51A तथा भाग 4A
  42. दसवीं अनुसूची किस संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ी गई- 52 वे संविधान संशोधन द्वारा 1985 में
  43. भारतीय संविधान में अनुसूचियां की संख्या कितनी है- 12 अनुसूची
  44. किस सूची में पंचायती राज व्यवस्था ओं का वर्णन किया गया है- 11वीं अनुसूची
  45. भारत की 22 भाषाओं का उल्लेख किस अनुसूची में मिलता है- आठवीं अनुसूची
  46. 92 संविधान संशोधन द्वारा कौन-कौन सी भाषाएं जोड़ी गई है- बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली (BDMS)
  47. केंद्र तथा राज्य के बीच शक्तियों का बंटवारा किस अनुसूची के अंतर्गत आता है- सातवीं अनुसूची
  48. अवशिष्ट शक्तियों को केंद्र को सौंपने का लक्षण लिया गया है -कनाडा के संविधान से
  49. सातवीं अनुसूची में किस प्रकार की अनुसूची ओं का वर्णन है- संघ सूची, राज्य सूची ,समवर्ती सूची
  50. किस अधिनियम द्वारा भारत का गवर्नर जनरल पद सृजित किया गया -1833 का चार्टर एक्ट
  51. किस अनुसूची में अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजाति के बारे में वर्णन किया गया है- पांचवी अनुसूची
  52. भारत के प्रथम वायसराय कौन थे -लॉर्ड कैनिंग
  53. दलबदल विधेयक से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख किस अनुसूची के अंतर्गत आता है- दसवीं अनुसूची
  54. 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे कारखाने में काम नहीं कर सकते किस अनुच्छेद के द्वारा कहा गया है- अनुच्छेद 24
  55. वायसराय का पद कब सृजित किया गया- 1858 का भारत शासन अधिनियम
  56. हम भारत के लोग… जैसी शब्दावली का उल्लेख संविधान में कहां किया गया है -प्रस्तावना में
  57. न्यायिक समीक्षा की अवधारणा कहां से ली गई है- अमेरिका से
  58. बंगाल के पहले गवर्नर कौन थे -वारेन हेस्टिंग्स
  59. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाता है -अनुच्छेद 108
  60. सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे- हीरालाल जी कानिया
  61. भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत क्या है -1935 का भारत शासन अधिनियम
  62. पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता हेतु किस समिति ने सिफारिश की थी- लक्ष्मी मल्ल सिंघवी
  63. 1935 के अधिनियम को किसने दासता का अधिकार पत्र कहा -पंडित जवाहरलाल नेहरू
  64. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे- सर बी.एन राव
  65. विधि दिवस कब मनाया जाता है -26 नवंबर
  66. मंत्रिमंडल शब्द का उल्लेख किस अनुच्छेद में है -अनुच्छेद 352
  67. प्रथम बार राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था -26 जनवरी 1930
  68. शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा का प्रतिबंध किस अनुच्छेद के तहत लगाया गया- अनुच्छेद 28
  69. कांग्रेस के किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई- लाहौर 1929
  70. मतदाता की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई- 61 संविधान संशोधन 1989
  71. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर किस प्रदेश से संविधान सभा में सदस्य थे -मुंबई
  72. राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन किसने तैयार की थी – पिंगली वेंकैया
  73. आधुनिक भारत का मनु किसे कहा जाता है- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
  74. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को बुला सकता है -राष्ट्रपति
  75. भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ- 1951-52
  76. नवी अनुसूची किस संविधान संशोधन द्वारा जोड़ी गई -प्रथम संविधान संशोधन द्वारा 1951
  77. संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में संशोधन किस संशोधन के द्वारा किया गया -42 वें संविधान संशोधन द्वारा
  78. शोषण के विरुद्ध अधिकार किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है -अनुच्छेद 23- 24
  79. मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं -अमेरिका
  80. किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी का दर्जा दिया गया -69 वें संविधान संशोधन द्वारा
  81. ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत किस अधिनियम द्वारा किया गया- 1858 का भारत शासन अधिनियम
  82. लोक लेखा समिति में कितने और किस सदन के सदस्य होते हैं- 22 सदस्य( लोकसभा-15, राज्यसभा-7)
  83. राष्ट्रीय आपात किस में कौन सा अनुच्छेद का निलंबन को जाता है- अनुच्छेद 19
  84. संसद की प्रथम बैठक कब हुई थी -13 मई 1952
  85. कौन अपने पद की शपथ नहीं लेता है – लोकसभा अध्यक्ष
  86. 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के समय देश के प्रधानमंत्री कौन थे – P.V.नरसिम्हा राव
  87. भारत का राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है -अनुच्छेद 52
  88. महाभियोग की प्रक्रिया का उल्लेख किस अनुच्छेद में है- अनुच्छेद 61
  89. भारत का उप राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है- अनुच्छेद 63
  90. भारतीय संविधान का मैग्नाकार्टा किस भाग को कहा जाता है- भाग 3 (मौलिक अधिकार)
  91. धन विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है- लोकसभा
  92. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने किस अधिकार को भारतीय संविधान की आत्मा कहा है-संवैधानिक उपचारों का अधिकार( अनुच्छेद 32)
  93. किस संशोधन द्वारा संपत्ति के मूल अधिकार को एक कानूनी अधिकार बनाया गया -44 वें संविधान संशोधन 1979
  94. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है -उपराष्ट्रपति
  95. केंद्र और राज्य के बीच संबंध ,समवर्ती सूची, प्रस्तावना की भाषा कहां से लिए गए- ऑस्ट्रेलिया
  96. राष्ट्रपति संसद में कितने सदस्य मनोनीत करता है- 14( राज्यसभा-12, लोकसभा-2 )
  97. प्राक्कलन समिति में कितने और किस सदन के सदस्य होते हैं- लोकसभा के 30 सदस्य
  98. धन विधेयक किस अनुच्छेद में उल्लेखित है -अनुच्छेद 110
  99. प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष कौन थे- सरदार बल्लभ भाई पटेल
  100. संसद में धन विधेयक को प्रस्तुत करने के पूर्व किसकी अनुमति आवश्यक है -राष्ट्रपति

Tuesday, July 8, 2025

भारत के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries of India)

भारत के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries of India)

भारत के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries of India)

भारत के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries of India)

भारत के वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries of India)


                     भारत के वन्यजीव अभयारण्य

          (Wildlife Sanctuaries of India)

अभयारण्य का सीधा मतलब   है अभय + अरण्य। अर्थात ऐसा अरण्य या वन जहां जानवर बिना किसी भय के रहते हैं । सरकार अथवा किसी अन्य संस्था द्वारा संरक्षित वन, पशु-विहार या पक्षी विहार को अभयारण्य कहते हैं। इनका उद्देश्य पशु, पक्षी या वन संपदा को संरक्षित करना, उसका विकास करना व शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उसकी मदद लेना होता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकरों ने राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव पशु विहार स्थापित किए। केंद्र सरकार ने कई परियजनाओं को संस्तुति प्रदान की,जिसका उद्देश्य इस गंभीर संकट में पड़े कुछ प्राणियों को सुरक्षा प्रदान करना है। मार्च 2020 तक भारत में 101 राष्ट्रीय पार्क, 553 वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरीज, 86 कंजर्वेशन रिज़र्व और 163 कम्युनिटी रिज़र्व हैं ।

वन्यजीव अभयारण्य एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ वन्यजीवों, विशेष रूप से जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों और प्राकृतिक आवासों को संरक्षित किया जाता है। ये स्थान लुप्तप्राय और कमजोर प्रजातियों के लिए एक आश्रय स्थल प्रदान करते हैं, जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप और उनके आवासों के विनाश के साथ स्वाभाविक रूप से जीवित रह सकते हैं और प्रजनन कर सकते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन, वैज्ञानिक अध्ययन, शिक्षा और मनोरंजन के लिए वन्यजीवों और उनके आवासों को संरक्षित करना है। इन अभयारण्यों का उचित प्रबंधन यह सुनिश्चित करता है कि अवैध शिकार, लकड़ी काटने और कृषि जैसी हानिकारक मानवीय गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाए या उन्हें सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए।

वन्यजीव अभयारण्यों का महत्व

वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक हैं। इनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

  • जैव विविधता संरक्षण: ये अभयारण्य वनस्पतियों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों को संरक्षित करने में मदद करते हैं, जिनमें से कुछ स्थानिक या लुप्तप्राय हैं।
  • पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन: ऐसे अभयारण्य वन्यजीवों को संरक्षित करते हैं, जो परिणामस्वरूप पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे कई पारिस्थितिकी तंत्रों का समुचित संचालन होता है।
  • वैज्ञानिक अनुसंधान: वे शोधकर्ताओं के लिए व्यवहार, आनुवंशिकी, रोग और संरक्षण जीव विज्ञान के अन्य आवश्यक भागों का अध्ययन करने के लिए प्राकृतिक प्रयोगशालाओं के रूप में कार्य करते हैं।
  • शिक्षा और जागरूकता: यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण शैक्षिक स्थल के रूप में कार्य करता है ताकि जैव विविधता के संरक्षण के संबंध में सार्वजनिक जागरूकता पैदा की जा सके।
  • पर्यटन और अर्थव्यवस्था: अभयारण्यों से पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ संरक्षण के लिए प्रोत्साहन के रूप में भी कार्य करता है।

वन्यजीव अभयारण्य क्या है?

अभयारण्य एक ऐसा प्राकृतिक स्थान है, जिसे वन्यजीवों की कुछ प्रजातियों और उनके आवासों की रक्षा के लिए स्थापित किया गया है। अभयारण्य का मुख्य उद्देश्य शिकारियों की गतिविधियों, आवास विनाश और अन्य प्रकार की मानवीय गड़बड़ी से उत्पन्न होने वाले जोखिमों के स्रोतों से वन्यजीवों की रक्षा करना है। अभयारण्य आमतौर पर प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों के व्यवहार, प्रजनन, भोजन और अन्य संबंधित गतिविधियों के अध्ययन के लिए अवसर पैदा करते हैं। ये प्रकृति के साथ लोगों के संबंध विकसित करने के लिए शिक्षा और मनोरंजन केंद्र भी हो सकते हैं।

भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 है, जो उनके निर्माण और प्रबंधन के बारे में कानूनी प्रावधानों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। वन्यजीव अभयारण्यों से संबंधित इस अधिनियम के अंतर्गत महत्वपूर्ण प्रावधान निम्नलिखित हैं

  • अभयारण्य की घोषणा: राज्य सरकार को किसी क्षेत्र, मुख्यतः वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का अधिकार है, यदि उसमें पर्याप्त वन्यजीव आबादी हो।
  • गतिविधियों पर प्रतिबंध: शिकार, अवैध शिकार और वन्यजीवों को पकड़ना सख्त वर्जित है।
  • आवास में बदलाव पर प्रतिबंध: आवास में ऐसे सुधार, जिनसे वन्यजीवों को लाभ होता है, जैसे जलकुंडों की खुदाई, की अनुमति है, लेकिन वन्यजीवों के लिए हानिकारक किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं है।
  • संरक्षण योजनाएं: राज्यों को आवास सुधार उपायों और अवैध शिकार विरोधी गतिविधियों के लिए संरक्षण योजनाएं तैयार करनी होंगी।
  • सामुदायिक भागीदारी: टिकाऊ व्यवहार के लिए संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भागीदारी के प्रावधान।

भारत के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्यों की सूची

भारत भर में कुछ महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्य निम्नानुसार सारणीबद्ध हैं:

वन्यजीव अभयारण्य

स्थान 

स्थापना 

प्रमुख वनस्पति और जीव

जिम कॉर्बेट वन्यजीव अभयारण्य

उत्तराखंड

1936 (राष्ट्रीय उद्यान के रूप में)

बाघ, हाथी, तेंदुए, 600 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ

रणथंभौर वन्यजीव अभयारण्य

राजस्थान

1955 (अभयारण्य), 1980 (पार्क)

बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, जंगली सूअर, सांभर, विभिन्न पक्षी

काजीरंगा वन्यजीव अभयारण्य

असम

1905 (आरक्षित वन), 1974 (पार्क)

गैंडे, बाघ, हाथी, जंगली भैंस, अनेक पक्षी प्रजातियाँ

सुंदरवन वन्यजीव अभयारण्य

पश्चिम बंगाल

1984 (राष्ट्रीय उद्यान के रूप में)

बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छ, विविध मछली और पक्षी प्रजातियाँ

पेरियार वन्यजीव अभयारण्य

केरल

1950 (अभयारण्य), 1982 (पार्क)

हाथी, बाघ, तेंदुए, हिरण और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ

सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य

राजस्थान

1955 (अभयारण्य), 1978 (बाघ रिजर्व)

बाघ, तेंदुए, चीतल, नीलगाय, समृद्ध पक्षी जीवन

बांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य

कर्नाटक

1931 (अभयारण्य), 1974 (पार्क)

बाघ, हाथी, तेंदुए, भालू, विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ

दाचीगाम वन्यजीव अभयारण्य

जम्मू और कश्मीर

1981 (राष्ट्रीय उद्यान के रूप में)

हंगुल, तेंदुए, हिमालयी काले भालू, विविध पक्षी-जीव

भद्रा वन्यजीव अभयारण्य

कर्नाटक

1951 (अभयारण्य), 1998 (बाघ रिजर्व)

बाघ, हाथी, गौर, तेंदुए, विविध पक्षी प्रजातियाँ

मानस वन्यजीव अभयारण्य

असम

1928 (अभयारण्य), 1990 (पार्क)

बाघ, पिग्मी हॉग, भारतीय गैंडे, हाथी, अद्वितीय पक्षी जीवन

बांधवगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

मध्य प्रदेश

1968 (अभयारण्य), 1986 (पार्क के रूप में)

बाघ, तेंदुए, हिरणों की विभिन्न प्रजातियाँ, कई पक्षी प्रजातियाँ

गिर वन्यजीव अभयारण्य

गुजरात

1965

एशियाई शेर, तेंदुए, हिरण, मृग, समृद्ध पक्षी जीवन

कान्हा वन्यजीव अभयारण्य

मध्य प्रदेश

1955

बाघ, तेंदुए, बारहसिंगा (दलदली हिरण), विविध पक्षी प्रजातियाँ

रंगनाथिटु पक्षी अभयारण्य

कर्नाटक

1940

सारस, बगुले, स्पूनबिल, विविध पक्षी प्रजातियाँ

केवलादेव घाना वन्यजीव अभयारण्य

राजस्थान

1981 (पार्क), 1985 (विश्व धरोहर)

साइबेरियाई सारस, विभिन्न जलपक्षी सहित अनेक प्रवासी पक्षी

साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान

केरल

1984

शेर-पूंछ वाले मकाक, बाघ, हाथी, विविध वनस्पति प्रजातियाँ

चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य

केरल

1984

भूरे रंग की विशाल गिलहरी, हाथी, तेंदुए, सितारा कछुए

कच्छ मरुस्थल वन्यजीव अभयारण्य

गुजरात

1986

राजहंस, जंगली गधा, रेगिस्तानी लोमड़ी, अनुकूलित वन्य जीवन


निष्कर्ष

जैव विविधता को संरक्षित करने की भारत की लड़ाई में वन्यजीव अभयारण्य महत्वपूर्ण घटक हैं। वे पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने, वैज्ञानिक अध्ययन की अनुमति देने, समुदायों को शामिल करने और पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संरक्षण की दिशा में बहुत प्रगति हुई है, लेकिन प्रभावी संरक्षण के लिए मौजूदा मुद्दों से निपटने के लिए और अधिक काम किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार, स्थानीय समुदायों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के बीच बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता है ताकि मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा दिया जा सके।


भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर (100 important questions related to Indian constitution)

                                  भारतीय संविधान से संबंधित 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उतर             (100 important questions related to India...