Wednesday, February 14, 2024

जीव विज्ञान से संबंधित 900+ महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर (900+ important questions and answers related to Biology)


 


जीव विज्ञान से संबंधित 900+ महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर 

(900+ important questions and answers related to Biology)


                                                                   By -- Nurool Ain Ahmad


           किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न जरुर पूछे जाते हैं 

और जिनमें जीव विज्ञान के प्रश्न भी होते हैं। ये प्रश्न बहुत ही सामान्य स्तर के होते हैं परन्तु

 फिर भी अधिकतर ग़लत हो जाते हैं क्योंकि हम इन पर अच्छे से ध्यान नहीं देते हैं और

 दोहराते नहीं हैं। आप यहाँ बहुत आसानी से इन प्रश्नों को दोहरा सकते हैं।


  • मनुष्‍य के जीवन काल में कितने दाँत दो बार विकसित होते हैं – 20
  • मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में सम्‍पन्‍न होता है – छोटी आँत
  • मनुष्‍य में पाचन क्रिया कहाँ प्रारंभ होती है – मुख
  • सर्वप्रथम रक्‍त परिसंचरण तंत्र का अध्‍ययन किसने किया था – हार्वे
  • पेस मेकर का सम्‍बन्‍ध किससे है – हृदय
  • पेस मेकर का कार्य है – दिल की धड़कन प्रारम्‍भ करना
  • गति प्रेरक किससे सम्‍बन्धित है – हृदय
  • किनकी भित्‍तीयों पर रक्‍त द्वारा डाले गए दबाव को ‘रक्‍त दाब’ (Blood pressure) कहते हैं – धमनी
  • सोते समय रक्‍त दाब में क्‍या परिवर्तन होता है – घटता है।
  • मानव रूधिर का pH है – 7.4
  • मानव रक्‍त प्‍लाज्‍मा में प्राय: पानी की प्रतिशत मात्रा में कितनी भिन्‍नता होती है – 80-80%
  • रक्‍त में पायी जाने वाली धातु है – लोहा
  • रक्‍त का शुद्धिकरण कहाँ होता है – किडनी
  • अधिकतम पोषक तत्‍व रक्‍त में कहाँ से अवशोषित किये जाते हैं – छोटी आँत
  • लार में कौन सा एन्‍जाइम पाया जाता है – टायलिन
  • पेट में भोजन को पचाने के लिए किसकी खास आवश्‍यकता होती है – एन्‍जाइम
  • लार किसके पाचन में सहायक होती है – स्‍टार्च
  • मानव के आमाशय में अम्‍ल X उत्‍पन्‍न होता है, जो भोजन के पाचन में सहायता करता है। ‘X’ है – हाइड्रोक्‍लोरिक अम्‍ल
  • क्रैब्‍स चक्र में किसका संश्‍लेषण होता है – पाइरूविक अम्‍ल
  • मानव शरीर में खून के शुद्धिकरण की प्रक्रिया को कहते हैं – डायलिसिस
  • पेप्सिन बदल देता है – प्रोटीन को पॉलीपेप्‍टाइड में
  • पाचन क्रिया में प्रोटीन किस पदार्थ में बदल जाते है – एमीनो अम्‍ल
  • वह अंग कौन-सा है जो मानव शरीर में ग्‍लाइकोजन के रूप में कार्बोहाइड्रेट को जमा करता है – यकृत
  • पित्‍त किसके द्वारा पैदा किया जाता है – यकृत
  • पित्‍त (Bile) जमा होता है – पित्‍ताशम में
  • स्‍वस्‍थ मनुष्‍य का रक्‍त चाप (सिस्‍टॉलिक व डाइस्‍टॉलिक) होता है – 120 mm व 80 mm
  • दौड़ लगाते समय मनुष्‍य का रक्‍त चाप – बढ़ जाता है।
  • सामान्‍य जीवन काल में मनुष्‍य का हृदय लगभग कितनी बार धड़कता है – 2 अरब
  • मानव शरीर में हृदय का कार्य है – पम्पिंग स्‍टेशन की तरह
  • रक्‍त में लाल रंग किसके कारण होता है – हीमोग्‍लोबिन
  • हीमोग्‍लोबिन में होता है – लोहा
  • शरीर में हीमोग्‍लोबिन का कार्य है – ऑक्‍सीजन का परिवहन
  • हीमोग्‍लोबिन किसका महत्‍वपूर्ण घटक है – RBC
  • हीमोग्‍लोबिन का कार्य है – ऑक्‍सीजन ले जाना।
  • किसकी सहायता से रक्‍त द्वारा ऑक्‍सीजन ले जाया जाता है – लोहित कोशिकाएँ
  • जब कोई बाहरी पदार्थ मानव रूधिर प्रणाली में प्रविष्‍ट होता है, तो प्रतिक्रिया कौन प्रारम्‍भ करता है – WBC
  • लाल रक्‍त कणिकाएँ (RBC) कहाँ उत्‍पन्‍न होते हैं – अस्थि मज्‍जा
  • किसको RBC का कब्रिस्‍तान कहा जाता है – प्‍लीहा
  • मनुष्‍य की लाल रक्‍त कोशिकाओं का जीवनकाल कितना होता है – 120 दिन
  • पचे हुए भोजन में मौजूद विषैले पदार्थ का कौन-सा अंग चूषण करता है – यकृत
  • मानव शरीर में लाल रक्‍त कण का निर्माण कहाँ होता है – अस्थि मज्‍जा
  • लाल रूधिर कणिकाओं का उत्‍पादन किसके द्वारा होता है – अस्थि मज्‍जा
  • उच्‍च उन्‍नतांश पर मानव शरीर में RBC – की संख्‍या बढ़ेगी
  • सफेद रक्‍त कण (WBC) का मुख्‍य कार्य है – रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना।
  • मनुष्‍य में मेरूदण्‍ड से कितनी जोड़ी तंत्रिका निकलती है – 31
  • प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियं‍त्रण केन्‍द्र कहाँ पर है – कशेरूक रज्‍जु में
  • स्‍तनधारी किसमें यूरिया बनाते हैं – यकृत (लीवर)
  • मानव शरीर में सबसे छोटी अन्‍त:स्‍त्रावी ग्रंथि कौन-सी है – अवदु ग्रंथि
  • मूत्र का पीला रंग किसकी मौजूदगी के कारण होता है – यूरोक्रोम
  • गुर्दे का कार्यात्‍मक यूनिट है – नेफ्रॉन
  • किसकी कुसंक्रिया के कारण मानव शरीर में मिक्‍सीडीमा (Myxoedema) होता है – अवदु ग्रन्थि
  • मानव शरीर के भीतर खून किसकी उपस्थिति के कारण नहीं जमता है – हिपेरिन
  • रूधिर के प्‍लाज्‍मा में किसके द्वारा एन्‍टीबॉडी निर्मित होती है – लिम्‍फोसाइट
  • एन्‍टीजन (प्रतिजन) एक ऐसा पदार्थ है, जो – प्रतिरक्षी के निर्माण को बढ़ावा देता है।
  • आयोडीन युक्‍त हार्मोन है – थायरॉक्सिन
  • मानव के श्‍वेत रक्‍त कणों (WBC) का व्‍यास होता है, लगभग – 007 mm
  • अपोहन (Bialysis) का प्रयोग किस क्रिया को पूरा करने के लिए होता है – वृक्‍क
  • स्‍वेदन किसके लिए महत्‍वपूर्ण है – शरीर के तापमान के विनियन्त्रित करने के लिए
  • सामान्‍यत: निषेचन होता है – गर्भाशय में
  • एम्नियोसेन्‍टोसिस एक तरीका है, जो बताता है – भ्रूण के लिंग का
  • मानव शरीर में रक्‍तचाप नियंत्रित होता है – अधिवृक्‍क ग्रंथि से
  • जीवन रक्षक हार्मोन किस ग्रंथि से स्रावित होते हैं – एड्रीनल
  • मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्‍टर ग्रन्थि’ कहा जाता है – पीयूष
  • मनुष्‍य के शरीर की सबसे छोटी ग्रन्थि है – पिट्यूटरी
  • गर्भाशय में शिशु के विकास की जानकारी हेतु किसका प्रयोग किया जाता है – अल्‍ट्रासाउण्‍ड
  • भ्रूण के विकास के लिए किस अंग के द्वारा खाद्य की पूर्ति की जाती है – बीजाण्‍डसन
  • स्त्रियों की नसबंदी को कहा जाता है – ट्यूबेक्‍टोमी
  • गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगायी जाती है – ऑक्‍सीटोसिन
  • थाइरॉइड ग्रन्थि से थाइरॉक्सिन स्रावित करने के लिए उत्‍तेजित करने वाला अन्‍त:स्‍त्रावी हार्मोन कौन-सा है – TSH
  • मायोग्‍लोबिन में कौन-सी धातु होती है – ताँबा
  • एक वयस्‍क पुरूष के लिए सामान्‍य हीमोग्‍लोबिन मात्रा प्रति 100 ml रक्‍त है – 5 gm
  • मानव शरीर का सामान्‍य तापमान होता है – 90 C
  • किस शारीरिक प्रक्रम से प्रोथ्रोम्बिन का सम्‍बन्‍ध है – रक्‍त जमाव
  • शरीर में सबसे बड़ी अन्‍त:स्‍त्रावी ग्रन्थि कौन-सी है – अवटु (थायराइड)
  • कौन-सा हार्मोन ‘लड़ो-उड़ो हार्मोन’ कहलाता है – एड्रिनेलीन
  • इन्‍सुलिन है एक प्रकार का – हार्मोन
  • कौन-सा पदार्थ मानव शरीर में सबसे अधिक कठोर होता है – दल्‍तवल्‍क
  • किस कोशिका से इन्‍सुलिन स्रावित होता है – बीटा कोशिका
  • इन्‍सुलिन उत्‍पादित होता है – पेनक्रियाज द्वारा
  • ऑक्‍सीजन की उपस्थिति में सुक्रोज का CO2 एवं जल में ऊर्जा निर्मुक्‍त होने के साथ पूर्ण रूपान्‍तरण होने को कहते है – वायु श्‍वसन
  • हमारी छोड़ी हुई सांस की हवा में CO2 की मात्रा लगभग कितनी होती है – 4%
  • हृदय वंचित है – ऐच्छिक पेशी से
  • मनुष्‍य में त्‍वचा किस स्‍थान पर सबसे अधिक मोटी होती है – तलुए पर
  • मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन है – फेफड़ा
  • मानव त्‍वचा को रंग देने वाला वर्णक है – मेलानिन
  • कंडरा (Tendon) जोड़ता है – पेशी को हड्डी से
  • मानव शरीर में कौन ग्रन्थि ऐसी है, जिसका सम्‍बन्‍ध शरीर की उत्‍तेजना से है – अधिवृक्‍क ग्रंथि
  • आदमी के कण्‍ठ के किस भाग को अवटु उद्धर्ध (ऐडम्‍स ऐपल) कहा जाता है – थाइरॉइड उपास्थि
  • मानव का मस्तिष्‍क लगभग कितने ग्राम का होता है -1350
  • मानव शरीर में सबसे लम्‍बी अस्थि है – उरु अस्थि
  • मुख्‍यत: इसकी उपस्थिति के कारण मानव शरीर उच्‍च वायुमण्‍डलीय दाब के अन्‍तर्गत भी बिना कुचला रहता है – कोशिकाओं में तरल
  • आँख के रेटिना की परम्‍परागत कैमरा के निम्‍नलिखित में से किस भाग से तुलना की जा सकती है – फिल्‍म
  • रक्‍त जमने में किस तत्‍व की मुख्‍य भूमिका होती है – Ca
  • मनुष्‍य में सामानय निरन्‍न (fastin) रूधिर शर्करा स्‍तर प्रति 100 ml रूधिर होती है – 80-100 mg
  • अधिक ऊँचाई पर मानव शरीर में लाल रक्‍त कणिकाएँ – संख्‍या में बढ़ जाएगी।
  • मानव रूधिर में कोलेस्‍ट्रॉल का सामान्‍य स्‍तर है – 140-180 mg
  • यदि किसी व्‍यक्ति की रूधिर वाहिकाओं की त्रिज्‍या कम हो जाए, जो उसका रक्‍त दाब – बढ़ेगा।
  • मानव शरीर के किस अंग में लसीका कोशिकाएँ बनती है – दीर्घ अस्थि
  • स्‍तनपायियों में स्‍वेद ग्रन्थियाँ मूलत: सम्‍बन्धित हैं – ताप नियमन से
  • मानव हृदय में कक्ष की संख्‍या है – चार
  • मधुसूदनी (Insulin) अन्‍त:स्‍त्राव एक – ग्‍लाइकोलिपिड है।
  • मानव शरीर में पैरों की हड्डियाँ हैं – फिबुला एवं टिबिया
  • गर्भाशय (womb) के लिए वैकल्पिक शब्‍द क्‍या है – यूटरस
  • हीमोग्‍लोबिन की अधिकतम बंधुता होती है – ऑक्‍सीजन के लिए
  • कौन-सी ग्रंथि सेक्‍स हार्मोन का स्राव करती है – एड्रिनल ग्रंथि
  • मानव शरीर में हॉर्मोनों में से कौन-सा रक्‍त कैल्सियम और फॉस्‍फेट को विनियमित करता है – परावटु (Parathyroid) हॉर्मोन
  • मानव में शरी के किस भाग में शुक्राणु डिम्‍ब को निषेचित (Fertilize) करता है – डिम्‍बवाहिनी (Fallopian) नली
  • जब वृक्‍क कार्य करना बंद कर दे तो कौन-सा पदार्थ जमा होता है – रक्‍त में नत्रजनित अपशिष्‍ट पदार्थ
  • जब एक व्‍यक्ति वृद्ध हो जाता है, तो सामान्‍यतया उसका रक्‍त का दाब – घट जाता है।
  • मानव शरीर में पुच्‍छ, कौन-सी संरचना में संलग्‍न होता है – वृहदान्‍त्र
  • किस प्रक्रिया द्वारा ऑक्‍सीजन श्‍वसन के दौरान रूधिर में प्रवेश करती है और फिर उसे छोड़ती है – परासरण
  • कौन-सा एक अंग वसा का भंजन कर कोलेस्‍टेरॉल उत्‍पन्‍न करता है – यकृत
  • सेरेब्रम किससे सम्‍बन्धित है – मस्तिष्‍क
  • मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग है – प्रमस्तिष्‍क
  • मानव शरीर की किन कोशिकाओं में सबसे कम पुनर्योजन शक्ति होती है – मस्तिष्‍क कोशिकाएं
  • किसी मृतप्राय व्‍यक्ति का गुर्दा लेने के लिए, उसे किस स्थिति में होना चाहिए – केवल तंत्रिकीय प्रकार्यो का अवसान
  • यदि एक पिता का रक्‍त वर्ग A है और माता का रक्‍त वर्ग O हो तो बताइए कि उनके पुत्र का कौन-सा वर्ग हो सकता है – O
  • कोई B प्रकार के रूधिर वाला व्‍यक्ति किसी आकस्मिक संकट में किस प्रकार के रूधिर वाले व्‍यक्ति को रूधिर दान कर सकता है – AB या B
  • यदि माता-पिता में से एक का रूधिर वर्ग AB है और दूसरे का O, तो उनके बच्‍चे का संभावित रूधिर वर्ग होगा – A या B
  • संतानों की भ्रूणीय अवस्‍था में माता के गर्भाशय के अन्‍दर ही रक्‍त का थक्‍का बनने से मृत्‍यु हो जाती है। इस रोग को ‘ इरिथ्रोब्‍ला‍स्‍टोसिस फीटेलिस’ कहा जाता है। इसका कारण है – पिता का RH+ तथा माता का RH‑ होना
  • कौन-सा रक्‍त समूह सर्वग्राही है – AB
  • AB रक्‍त वर्ग वाले व्‍यक्ति को सार्वत्रिक ग्राही कहा जाता है, क्‍योंकि – उसके रक्‍त में प्रतिपिंड का अभाव होता है।
  • सार्वत्रिक ग्राही (Universal Recipient) कौन से रूधिर वर्ग का होता है – AB
  • कौन-सा रक्‍त वर्ग सार्वत्रिक दाता (Universal Donor) होता है – O
  • यदि किसी पुरूष का रक्‍त वर्ग AB हो तथा महिला का रक्‍त वर्ग B हो तो उनकी सन्‍तानों में कौन-सा रक्‍त वर्ग उपस्थित नहीं हो सकता है – O
  • मनुष्‍य में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं – 206
  • नवजात शिशुओं में हड्डियों की संख्‍या लगभग कितनी होती है – 206
  • मनुष्‍य की खोपड़ी में कितनी अस्थियाँ होती हैं – 8
  • मनुष्‍य के शरीर में पसलियों के कितने जोड़े होते हैं – 12
  • शरीर की सर्वाधिक प्रबल अस्थि होती है – जबड़े में
  • मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी है – स्‍टेपिस
  • मानव शरीर की सबसे लम्‍बी हड्डी है – फीमर
  • मनुष्‍य के शरीर में पैर की हड्डी – खोखली होती है।
  • टिबिया नामक हड्डी किसमें पायी जाती है – टाँग
  • मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लम्‍बी होती है – जाँघ
  • वृद्धावस्‍था में मनुष्‍य की हड्डियाँ क्‍यों कमजोर हो जाती हैं – कैल्सियम की कमी से
  • एथलीट को किससे जल्‍दी और ऊर्जा मिलती है – कार्बोहाइड्रेट से
  • लम्‍बे समय तक कठोर शारीरिक कार्य के पश्‍चात मांसपेशियों में थकान अनुभव होने का कारण होता है – ग्‍लूकोज का अवक्षय
  • रक्‍त ग्‍लूकोज स्‍तर सामान्‍यत: व्‍यक्‍त किया जाता है – भाग प्रति मिलियन में
  • शरीर में ऊतकों का निर्माण किससे होता है – प्रोटीन
  • प्रोटीन को माना जाता है – शरीर का निर्माण करने वाला
  • एन्‍जाइम मूल रूप से क्‍या है – प्रोटीन
  • जैविक सिस्‍टम में रासायनिक क्रिया की प्रक्रिया को तेज करने में उत्‍तरदायी पदार्थ है – एन्‍जाइम
  • सोयाबीन में प्रोटीन का प्रतिशत होता है – 42 प्रतिशत
  • कैप्‍सूल (Capsule) का आवरण बना होता है – स्‍टार्च का
  • शहद का प्रमुख घटक है – फ्रक्‍टोस
  • कौन-सी शर्करा तत्‍काल ऊर्जा प्रदान करती है – ग्‍लूकोज
  • शहद में मुख्‍यत: होते है – कार्बोहाइड्रेट
  • सर्वाधिक ऊर्जा प्रदान करता है – कार्बोहाइड्रेट
  • मानव शरीर में कार्बोहाइड्रेट पुन: संग्रह होता है – ग्‍लाइकोजेन
  • शाकाहारी अधिकतम प्रोटीन खाते हैं – दालों से
  • प्रोटीन का सर्वप्रथम स्‍त्रोत है – सोयाबीन
  • मानव शरीर में वसा जमा होती है – वसा ऊतक में
  • ऊँट बिना पानी के कुछ दिनों तक मरूस्‍थल में रहता है। ऐसा वह कर पाता है – अपने कूबड़ में जमा किये चिकनाई का प्रयोग करके
  • दाँतों में क्‍या होता है – कैल्सियम
  • किस तत्‍व का सम्‍बन्‍ध दाँतों की विकृति के साथ है – फ्लुओरीन
  • हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौन-सा खनिज आवश्‍यक है – पोटैशियम
  • सागरीय खरपतवार किसका महत्‍वपूर्ण स्‍त्रोत है – शैवाल
  • आयोडीन का सर्वोत्‍तम स्‍त्रोत है – शैवाल
  • उपस्थि तथा हड्डियों के निर्माण और सम्‍पोषण में आवश्‍यक तत्‍व होता है – कैलिसयम
  • दाश्र-काशिका अरक्‍तता रोग किसकी अपसामान्‍यतया के कारण होता है – लाल रूधिर कोशिका
  • प्रचुरतम मात्रा में खाद्य प्रोटीन के दो स्रोत कौन से है – सोयाबीन और मूंगफली
  • दूध में प्रो‍टीन और कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्‍त पोषणदायक अन्‍य तत्‍वों में सम्मिलित है – Ca और K
  • सीमेंट और अस्थियों दोनों में विद्यमान तत्‍व है – कैल्सियम
  • किसकी कमी से ए‍नीमिया रोग होता है – लोहा
  • किस विटामिन का सम्‍बन्‍ध रक्‍त थक्‍का से है – विटामिन K
  • मानव शरीर में औसतन ऑक्‍सीजन का तत्‍व कितना प्रतिशत होता है – 50%
  • पालक के पत्‍तों में किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है – आयरन
  • सबसे अधिक आयरन किसमें पाया जाता है – हरी पत्‍तेदार सब्जियाँ
  • मूत्र के स्रवण को बढ़ाने वाली औषधि को कहते हैं – डाइयूरेटिक
  • टायफाइड से शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है – आंत
  • पेचिश रोग के लिए उत्‍तरदायी प्रोटोजाआ है – एण्‍टअमीबा
  • आँखों की दूर दृष्टि की बीमारी किसके कारण होती है – नेत्रगोलक के छोटा होने से
  • हैजा का क्‍या कारण है – जीवाणु
  • किसके जाँचने के लिए ELISA टेस्‍अ किया जाता है – एड्स
  • एवियन इन्‍फ्लूएन्‍जा (Bird Flu) विषाणु को किससे निरूपित किया जाता है – H5N1
  • किसकी कमी से दन्‍तक्षय होता है – फ्लुओरीन
  • बेरियम मील का उपयोग किया जाता है – आहार नली की एक्‍स-रे के लिए
  • गुर्दा-पथरी का पता लगाने के लिए किस प्रतिबिम्‍बीय यंत्र को प्रयोग में लाया जाता है – सी.टी.स्‍कैन
  • गहरे तले हुए खाद्य पदार्थ कैंसरजनक होते हैं, क्‍योंकि उनमें प्रचुरता होती है – वसा की
  • किस भारी वस्‍तु की विषाक्‍तता यकृत सिरोसिस पैदा करती है – कॉपर
  • मानव शरीर में रक्‍त की अपर्याप्‍त आपूर्ति को कहते हैं – इस्‍कीमिया
  • टायफाइड पैदा किया जाता है – साल्‍मोनेला टाइफी द्वारा
  • बी.सी.जी. प्रतिरक्षण होता है – टी.बी. के लिए
  • कार्बोहाइड्रेट के अलावा हमारे आहार में ऊर्जा का एक प्रमुख स्रोत होता है – वसा
  • रक्‍त का थक्‍का बनाने में इनमें से कौन-सा अवयव मदद करता है – विटामिन K
  • BCG का टीका किसके विरूद्ध प्रतिरोधक क्षता उत्‍पन्‍न करने के लिए उपयुक्‍त है – तपेदिक
  • मानव शरीर रचना के सन्‍दर्भ में एण्‍टीबॉडीज होते हैं – प्रोटीन्‍स
  • पीलिया किसके संक्रमण के कारण होता है – यकृत
  • न्‍यूमोनिया रोग मानव शरीर के किस अंग को ग्रसित करता है – फेफड़ा
  • पूर्ण स्‍मृति लोप को किस शब्‍द द्वारा जाना जाता है – एमनीसिया
  • कौन-सी बीमारी पानी द्वारा नहीं होती है – फ्लू
  • अरक्‍तता में किसकी मात्रा कम हो जाती है – हीमोग्‍लोबीन
  • चेचक (Small pox) होने का कारण है – वैरीओला वाइरस
  • गाय के दूध का रंग किसकी मौजूदगी के कारण थोड़ा पीला होता है – कैरोटिन
  • कौन-सा रोग प्राय: वायु के माध्‍यम से फैलता है – ट्यूबरकुलोसिस
  • अन्‍न (Cereals) एक समृद्ध स्रोत होते है – स्‍टार्च के
  • कैंसर के उपचार के लिए प्रयुक्‍त रेडियो आइसोटोप है – Co-60
  • शरीर की विभिन्‍न गतिविधियों के लिए ऊर्जा स्‍त्रोत है – कार्बोहाइड्रेट
  • 14 वर्ष तक की आयु के बच्‍चों के विकास के लिए सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है – प्रोटीन
  • पीत ज्‍वर संचारित किया जाता है – एइडीज द्वारा
  • मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में मदद करने वाला विटामिन है – विटामिन A
  • ECG है – इलेक्‍ट्रोकार्डियोग्राफ
  • कौन-सा रोग रक्‍ताधान द्वारा फैलता है – टायफाइड
  • विटामिन B6 की कमी से पुरूष में हो जाता है – अरक्‍तता
  • पीलिया एक प्रतीक है – यकृत की बीमारी का
  • चेचक के प्रति टीकाकरण में समावेश किया जाता है – जीवित प्रतिरक्षियों का
  • जिस बीमारी में रक्‍त में शर्करा का स्‍तर बढ़ जाता है, उसका नाम है – डायबिटीज मेलिटस
  • मनुष्‍य में एफ्लाटॉक्सिन खाद्य विषाक्‍तन द्वारा सामान्‍यतत: कौन-सा अंग प्रभावित होता है – यकृत
  • मिनीमाता रोग का कारण है – पारा
  • आनुवांशिक रोगों में कौन यौन-सम्‍बन्धित है – हीमोफीलिया
  • जापानी एनसेफिलाइटिस का कारक होता है – विषाणु
  • दोषयुक्‍त वृक्‍क वाले व्‍यक्तियों के लिए अपोहन का उपयोग किया जाता है। इसमें निहित प्रक्रम है – परासरण
  • EEG से जिस अंग की कार्य प्रणाली प्रकट होती है, वह है – मस्तिष्‍क
  • केसीन दुग्‍ध होता/होती है – प्रोटीन
  • किस तत्‍व की कमी के कारण घेंघा रोग हो जाता है – आयोडीन
  • किसकी उपस्थिती के कारण दूध में मिठास आ जाती है – लैक्‍टोस
  • सुअरों को मानव रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखना किसके उन्‍मूलन में सहायक है – जापानी एनसेफेलाइटिस
  • ‘घात करो और छिप जाओ’ नाम से विख्‍यात विषाणु है – आर.एस.वी.विषाणु
  • चिकित्‍सक परामर्श देते हैं कि हमें अपना भोजन वनस्‍पति घी अपेक्षा तेल में बनाना चाहिए, क्‍योंकि – तेल में असंतृप्‍त वसाएँ होती हैं।
  • कोलेस्‍ट्रॉल है – जन्‍तु वसा में उपस्थित वसीय ऐल्‍कोहॉल
  • आहार में लवण का मुख्‍य उपयोग है – भोजन के पाचन के लिए अपेक्षित हाइड्रोक्‍लोरिक अम्‍ल लघु मात्रा में पैदा करना।
  • वसा में घुलनशील विटामिन होते हैं – कैल्सिफेरॉल, केरोटिन, टोकोफेरॉल
  • एक कार्यशील महिला को प्रतिदिन कितना प्रोटीन लेना चाहिए – 45 ग्राम
  • एनोस्मिया कहते हैं – घ्राण संवेदना की कमी को
  • शरीर की कैलोरी आवश्‍यकता गर्मी की अपेक्षा सर्दियों में बढ़ जाती है, क्‍योंकि अधिक कैलोरी आवश्‍यक हैं – शरीर का ताप बनाये रखने के लिए
  • राष्‍ट्रीय पोषण संस्‍थान एक अनुसंधान है जो किस राज्‍य में स्थित है – आन्‍ध्र प्रदेश
  • न्‍यूस्‍ट्रास्‍यूटिकल्‍स उत्‍पाद हैं, जिनमें होते हैं – पोषक और औषधि प्रभाव
  • दूध का धवल रंग किसकी उपस्थिती के कारण है – कैसीम
  • सन्‍तुलित आहार में सन्निकटत: क्‍या होना चाहिए – 1/5 प्रोटीन, 1/5 वसा और 3/5 कार्बोहाइड्रेट
  • पौधों और जन्‍तुओं में कार्बोहाइड्रेट किस रूप में संचित होते हैं – स्‍टार्च और ग्‍लूकोस
  • दिल का दौरा किस कारण से होता है – ह्दय में रक्‍त आपूर्ति की कमी
  • कहाँ काम करने वाले व्‍यक्तियों को ब्‍लैक लंग रोग हो जाता है – कोयला खान
  • दर्दनाक अस्थि रोग ‘इटाई-इटाई’ का पहले कहाँ पता चला था – जापान
  • कैडमियम प्रदूषण किससे संबद्ध है – इटाई-इटाई
  • कालाजार का रोगवाहक कौन है – सिकटा मक्‍खी
  • चेचक के लिए टीके का आविष्‍कार किसने किया था – लुइ्र पाश्‍चर
  • श्‍वेत फुस्‍फुस रोग पाया जाता है – सीमेंट उद्योग के कर्मचारियों में
  • AIDS विषाणु के लिए सबसे ज्‍यादा आजमाई गई दवा है – जीडो वुडीन (AZT)
  • किस सूक्ष्‍मजीव के द्वारा हेपेटाइटिस B की बीमारी होती है – वायरस
  • एस्‍बेस्‍टस के कारण होने वाला प्रमुख रोग है – एम्‍फेसेमा
  • स्‍कर्वी रोग के इलाज में उपयोगी है – आँवला
  • BMD परीक्षण किया जाता है, पहचान करने के लिए – ऑस्टियोपोरोसिस की
  • एड्स (AIDS) होता है – विषाणु से
  • भारी मात्रा में ऐल्‍कोहॉल पीने वाले लोग मरते हैं – सिरोसिस से
  • सरल गलगण्‍ड (घेंघा) किसको करने वाली बीमारी है – थायराइड ग्रन्थि
  • मलेरिया का संक्रामक चरण है – बीजाणुज (स्‍पोरोजोआइट)
  • कौन-सा कवकीय रोग है – एक्‍जीमा
  • छोटी माता (चि‍कन पॉक्‍स) पैदा की जाती है – डी.एन.ए.विषाणु द्वारा
  • ‘काली मौत’ (Black death) किसे कहते हैं – प्‍लेग
  • डेंगू बुखार के कारण मानव शरीर में किसकी कमी हो जाती है – प्‍लेटलेट्स की
  • गाजर किस विटामिन का समृद्ध स्रोत है – विटामिन्‍स A
  • मानव शरीर में विटामिन A संचित रहता है – यकृत में
  • थायमिन है – विटामिन B
  • जिस विटामिन में कोबाल्‍ट होता है, वह है – विटामिन B12
  • बच्‍चों में अंगों की अस्थियाँ मुड़ जाती हैं, यदि कमी है – विटामिन D की
  • विटामिन B2 का अन्‍य नाम है – राइबोफ्लेविन
  • एक कठोर परिश्रम करने वाले पुरूष को दैनिक ऊर्जा की आवश्‍यकता होती है – 4000 Kcal
  • साइनोकोबालामिन है – विटामिन B12
  • विटामिन जो खट्टे फलों में फलों में पाया जाता है तथा चर्म को स्‍वस्‍थ रखने के लिए जरूरी होता है, है – विटामिन C
  • विटामिन C सबसे उत्‍त्‍म स्रोत है – आँवला
  • किस विटामिन की कमी के कारण मसूड़ों से रक्‍त आता है और दाँत हिलने लगता है – विटामिन C
  • विटामिन C का रासायनिक नाम है – एस्‍कॉर्बिक अम्‍ल
  • किसी सब्‍जी से प्राप्‍त न होने वाला विटामिन है – विटामिन D
  • प्रात: कालीन धूप में मानव शरीर में कौन-सा विटामिन उत्‍पन्‍न होता है – विटामिन D
  • मछलियों के यकृत के तेल में किसकी प्रचुरता होती है – विटामिन D
  • विटामिन D के सर्जन में क्‍या पाया जाता है – कैल्सिफेरॉल
  • विटामिन E का रासायनिक नाम है – टोकोफेरॉल
  • विटामिन E विशेषत: किसके लिए महत्‍वपूर्ण है – लिंग ग्रन्थियों की सामान्‍य क्रिया में
  • रक्‍त स्‍कन्‍दन में कौन-सा विटामिन क्रियाशील होता है – विटामिन K
  • मानव शरीर में रक्‍त का थक्‍का किस विटामिन से बनता है – विटामिन K
  • मनुष्‍य के नेत्रों के स्‍वस्‍थ संचालन के लिए किस विटामिन का सम्‍बन्‍ध है – विटामिन A
  • कौन-सा विटामिन पानी में घुलनशील है – विटामिन B
  • विटामिन A की कमी के कारण होता है – नाइट ब्‍लाइंडनेस
  • छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन-सा विटामिन निकल जाता है – विटामिन C
  • गोल्‍डन धान में सर्वाधिक मात्रा होती है – विटामिन A की
  • ‘जीवविज्ञान’ (Bilology) शब्‍द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया – लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
  • ‘जीवविज्ञान के जनक’ (Father of Biology) के नाम से जाने जाते हैं – अरस्‍तू
  • जन्‍तुविज्ञान (Zoology) के जनक कहलाते हैं – अरस्‍तू
  • वनस्‍पतिविज्ञान (Botany) के जनक हैं – थियोफ्रेस्‍टस
  • ‘चिकित्‍सा शास्‍त्र का जनक’ किसे कहा जाता हैं – हिप्‍पोक्रेटस
  • एण्‍टीबायोटिक्‍स अधिकांशतया प्राप्‍त होते हैं – जीवाणुओं से
  • यदि एक जीवाणु कोशिका प्रति 20 मिनटों में विभाजित होती है, तो दो घण्‍टे में कितने जीवाणु बनेंगे – 64
  • नाइट्रोजन यौगिकीकरण में कौन सी फसल सहायक है – फली
  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण में लेगहीमोग्‍लोबीन (Leghaemoglobin) का क्‍या कार्य है – ऑक्‍सीजन का अवशोषण
  • कौन सा रोग बैक्‍टीरिया से होता है – तपेदिक
  • वह विज्ञान जिसका सम्‍बन्‍ध जीवधारियों के अध्‍ययन से होता है, कहलाता है – जीवविज्ञान
  • फाइकोलॉजी (Phycology) में किसका अध्‍ययन किया जाता है – शैवाल (Algae) का
  • पर्यावरण का अध्‍ययन जीवविज्ञान की किस शाखा के अन्‍तर्गत किया जाता है – पारिस्थितिकी
  • तपेदिक (TB) उत्‍पन्‍न करने वाला जीवाणु है – माइकोबैक्‍टीरियम
  • Exo-biology में किसका अध्‍ययन किया जाता है – बाह्य ग्रहों तथा अंतरिक्ष में जीवन
  • पुष्‍पों का अध्‍ययन कहलाता है – एन्‍थोलॉजी
  • बैक्‍टीरिया में पाया जाने वाला प्रकाश-संश्‍लेषी आशय कहलाता है – वर्णकीलवक
  • हैजा किसके कारण होता है – जीवाणु
  • तपेदिक का कारण क्‍या है – बैक्‍टीरिया
  • प्रशीतन खाद्य परिरक्षण में मदद करता है – जैव रासायनिक अभिक्रिया की दर को कम कर
  • जैव निम्‍नीकृत अपशिष्‍ट को किसकी सहायता से उपयोगी पदार्थ में रूपा‍न्‍तरित किया जा सकता है – जीवाणु
  • किसके द्वारा दूध खट्टा होता है – जीवाणु
  • दूध के दही के रूप में जमने का कारण है – लैक्‍टोबैसिलस
  • I.V. द्वारा होने वाला रोग है – एड्स
  • एड्स वायरस क्‍या होता है – एक सूची आर.एन.ए.
  • एड्स का कारण है – वायरस
  • I.V. का फुलफार्म है – हयूमन इम्‍यूनोडेफीशिएंसी वायरस
  • AIDS फैलाता है – शारीरिक सम्‍पर्क से
  • विषाणु में क्‍या होता है – न्‍यूक्लिक एसिड और प्रोटीन
  • सार्स (S.A.R.S.) क्‍या है – विषाणु जनित रोग
  • खसरा किस संक्रमण के कारण होता है – विषाणु
  • कौन-सा रोग विषाणु के कारण होता है – चेचक
  • जन्‍तुओं में होने वाली ‘फूट एण्‍ड माउथ’ रोग किसके कारण उत्‍पन्‍न होती है – विषाणु
  • आलू में मोजैक रोग (Mosaic disease) का कारक तत्‍व है – विषाणु
  • मशरूम क्‍या है – कवक
  • प्रथम वियुक्‍त प्रतिजैविकी कौन-सा था – पेनिसिलिन
  • ‘एथलीट फुट’ नामक बीमारी किससे उत्‍पन्‍न होती है – कवक
  • कौन-सा एक कवक एवं उच्‍च पादप की जड़ों के बीच उपयोगी कार्यात्‍मक सम्‍बन्‍ध को दर्शाता है – माइकोराइजा
  • लाइकेन जिन दो वर्ग के पौधों से मिलकर बनता हैं, वे हैं – कवक और शैवाल
  • लिटमस-अम्‍ल-क्षार सूचक प्राप्‍त होता है – लाइकेन से
  • सौर ऊर्जा किससे प्राप्‍त होती है – सूर्य
  • साबूदाना (Sago) किससे बनाया जाता है – साइकस
  • दमा एवं खाँसी के रोगों में काम आने वाली औषधि इफेड्रिन (Ephedrine) किससे प्राप्‍त की जाती है – इफेड्रा
  • कौन एक जीवित जीवाश्‍म (Living fossils) कहलाता है – जिंकगो
  • विषाणु वृद्धि करता है – जीवित कोशिका में
  • पौधे का कौन-सा भाग फूल बनने का उद्दीपन ग्रहण करता है – पर्ण
  • कुरिंजी पुष्‍प के 12 वर्ष में एक बार खिलने का कारण है – फ्लोरिजन स्‍त्राव
  • संसार का सबसे छोटा पुष्‍प है – वुल्फिया
  • फूलगोभी में पौधे का उपयोगी भाग कौन-सा है – ताजा पुष्‍प समूह
  • विश्‍व का सबसे बड़ा पुष्‍प है – रेफ्लेशिया
  • जीवन चक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्‍वपूर्ण अंग है – पुष्‍प
  • प्‍याज में खाद्य भाग है – तना
  • आलू है – रूपा‍न्‍तरित तना
  • तारपीन का तेल प्राप्‍त किया जाता है – चीड़ से
  • सामान्‍य प्रयोग में आने वाला मसाला लौंग कहाँ से प्राप्‍त होता है – फूल की कली से
  • हशीश पौधे से प्राप्‍त की जाती है। यह बताइए कि वह पौधे के किस भाग से प्राप्‍त की जाती है – तने तथा नर पुष्‍पक्रम के नि:स्राव से
  • प्रकाश संश्‍लेषण होता है – केवल दिन में
  • प्रकाश संश्‍लेषण के लिए कौन-सी गैस आवश्‍यक है – CO2
  • पौधे व पेड़ का खाना तैयार करने की प्रक्रिया कहलाती है – फोटोसिन्‍थेसिस
  • किस वनस्‍पति खाद्य में अधिकतम प्रोटीन होता है – सोयाबीन
  • सिनकोना की छाल से प्राप्‍त औषधि को मलेरिया उपचार के लिए प्रयुक्‍त किया जाता था। जिस कृत्रिम औषधि ने इस प्राकृतिक उत्‍पाद को प्रतिस्‍थापित किया वह है – क्‍लोरोक्विन
  • कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है – मटर
  • किस पेड़ की छाल मसाले को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है – दालचीनी
  • चन्‍दन के पेड़ को क्‍या माना जाता है – आंशिक मूल परजीवी
  • नर पुष्‍प और स्‍त्री पुष्‍प दोनों को जन्‍म देने वाले पादप कहलाते हैं – उभयलिंगाश्रयी
  • पत्‍ती के लाल, नारंगी और पीला रंग के कारण होते हैं – कैरोटिनॉइड
  • गेहूँ, जौ, नींबू, राइ, नारंगी और बाजरा सम्‍बन्धित है – तीन पादप परिवारों से
  • वाँस को किसमें वर्गीकृत किया जाता है – घास
  • धनिया में उपयोगी अंश होता है – पत्‍ते और सूखे फल
  • जैव ईंधन किसके बीज से प्राप्‍त होता है – जैट्रोफा
  • किस पादप को ‘शाकीय भारतीय डॉक्‍टर’ कहते है – आँवला
  • बायाँ महाधमनी चाप इनमें दिखायी देता है – स्‍तनपायी
  • लिटमस प्राप्‍त होता है – एक लाइकेन से
  • किस फसल में एजोला एनाबीना जैव उर्वरक का प्रयोग किया जाता है – चावल
  • चिलगोजा किस एक प्रजाति के बीज से प्राप्‍त होता है – पाइन
  • फलीदार पादपों की जड़ों में उपस्थित गाँठों में पाए जाने वाले नेत्रजन स्थिरीकरण जीवाणु हैं – सहजीवी
  • जड़ें धनात्‍मक भूम्‍यानुवर्तन (Positive Geotropism) होती है – अधिकांश
  • पेड़ों की पत्तियों में पाया जाने वाला हरा पदार्थ क्‍या कहलाता है – क्‍लोरोफिल
  • प्रकाश संश्‍लेषण की क्रिया उत्‍पन्‍न होती है – CO2 , पानी तथा क्‍लोरोफिल से
  • प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्‍लेषण किया था – खुराना ने
  • ‘जीन’ शब्‍द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया – जोहान्‍सन
  • किसके द्वारा आनुवंशिकता के विज्ञान को ‘आनुवंशिकी’ कहा गया – वाटसन
  • आनुवंशिकी उत्‍परिवर्तन होता है – क्रोमोसोम
  • डी.एन.ए. के द्विहेलिक्‍स प्रारूप को पहली बार किसने प्रस्‍तावित किया था – वाटसन तथा क्रिक ने
  • कोशिका की आत्‍महत्‍या की थैली कहलाता है – लाइसोसोम
  • लाइसोसोम में पाया जाने वाला वह एन्‍जाइम जिनमें जीवद्रव्‍य को घुला देने या नष्‍ट कर देने की क्षमता होती है, कहलाता है – हाइड्रोलाइटिक एन्‍जाइम
  • 80% से अधिक सेल (कोशिक) में पाया जाने वाला पदार्थ है – जल
  • किसकी उपस्थिती के कारण किसी पादप कोशिका और पशु कोशिका में अन्‍तर पाया जाता है – कोशिका भित्ति
  • गॉल्‍जीकाय का प्रमुख कार्य है – स्रावी
  • एक काष्‍ठीय पौधे की आन्‍तरिक छाल का मुख्‍य कार्य क्‍या है – पत्तियों से पौधों के अन्‍य भागों को खाद्य परिवहन करना।
  • संवहनी पौधों में पानी ऊपर किससे जाता है – जाइलम टिशू
  • किस भारतीय वैज्ञानिक ने पादपों में जल की लम्‍बी दूरी के अभिगमन का सिद्धान्‍त प्रस्‍तुत किया – जे.सी.बोस ने
  • संसार का सबसे बड़ा पारितंत्र है – सागर
  • मृदा अपरदन रोका जा सकता है – वनरोपण द्वारा
  • जब हम बकरी का मांस खाते हैं, तब हम – द्वितीयक उपभोक्‍ता हैं
  • हाइड्रोफाइट (Hydrophyte) कहते हैं – एक जलीय पौधे को
  • मरूद्भिद पौधा है – करील
  • पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण है – वायु
  • हाइड्रोपोनिक्‍स (Hydroponics) सम्‍बन्धित है – मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से
  • सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा यौगिकीकरण कौन है – हरे पौधे
  • पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए – 33.3%
  • भारत में मैन्‍ग्रोव की खेती के लिए कौन-सा क्षेत्र प्रसिद्ध है – दक्षिणी 24 परगना का सजनेखाली जंगल
  • एपिफाइट्स (Epiphytes) बहुत अधिक विकसित होती ऐसे पौधे होते हैं जो अन्‍य पर निर्भर करते हैं – यांत्रिक मदद हेतु
  • पादपालय (Phytotron) एक सुविधा है, जिससे – नियंत्रित दशाओं में पादपों का उगना संभव हो पाता है।
  • कौन-सा कृषि कार्य पर्यावरणीय दृष्टि से उपयुक्‍त है – कार्बनिक कृषि
  • अधिकांश मरूस्‍थलीय पादप रात्रि के समय ही पुष्पित होते हैं, क्‍योंकि – मरूस्‍थलीय कीट रात्रि के समय सक्रिय रहते हैं।
  • रेगिस्‍तान में पैदा होने वाले पौधे कहलाते हैं – जीरोफाइट्स
  • पारिस्थितिक निके की संकल्‍पना को प्रतिपादित किया था – ग्रीनेल्‍स ने
  • सबसे स्‍थायी पारिस्थितिक तंत्र है – समुद्र
  • मनुष्‍य किसके द्वारा जीवमण्‍डल में पारिस्थितिक सन्‍तुलन बनाये रख सकता है – सम्‍बन्धित पौधों की नई किस्‍में और पालतू पशु की नई नस्‍ल विकसित करना
  • सामाजिक वानिकी है – सहकारी स्‍वामित्‍व वाली भूमि पर उपयोगी पौधों का उगाना और उनकी व्‍यवस्‍था करना
  • राष्‍ट्रीय वानस्‍पतिक उद्यान कहाँ पर स्थित है – लखनऊ
  • भारत में वन अनुसंधान संस्‍थान कहाँ स्थित है – देहरादून
  • पृथ्‍वी का विशालतम पारिस्थितिक तंत्र है – जलमंडल
  • एक कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र निरूपित किया जाता है – जलजीवशाला द्वारा
  • रेड डाटा बुक उन जातियों के बारे में जानकारी देती है, जो – संकटपन्‍न हैं
  • भारत में पारिस्थितिक असन्‍तुलन कौन एक प्रमुख कारण है – वनोन्‍मूलन
  • ताल पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता निर्भर करती हैं – उत्‍पादाकों और उपभोक्‍ताओं पर
  • प्रकृति के सन्‍तुलन को तय करने वाला मुख्‍य कारक है – मानव गतिविधियाँ
  • ‘वैश्विक विरासत का वन’ माना जाता है – पश्चिम बंगाल में सुन्‍दर वन
  • वह वर्णक जो वनस्‍पति को बैंगनी किरणों के दुष्‍प्रभाव से बचाता है, कौन-सा है –फाइकोसायनिन
  • सर्वाधिक जैव विविधता कहाँ पायी जाती है – उष्‍णकटिबंधीय वर्षा वनों में
  • पारिस्थितिक तंत्र में तत्‍वों के चक्रण को क्‍या कहते हैं – जैव भूरासायनिक चक्र
  • चिपको आन्‍दोलन मूल रूप से किसके विरूद्ध था – वन कटाई के
  • ‘इकोमार्क’ उन भारतीय उत्‍पादों को दिया जाता है जो – पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
  • ओजोन इतनी सांद्रता (संकेन्‍द्रण) पर गंभीर फुफ्फुसीय रोग उत्‍पन्‍न रोग उत्‍पन्‍न करके मानव स्‍वास्‍थ्‍य को प्रभावित करता है – 9.0 पीपीएम
  • विश्‍व का सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाला जल पादप है – जल हायासिन्‍थ
  • यदि विश्‍व के सभी पादप मर जाते हैं, तो सभी पशु भी इनकी कमी के कारण मर जायेंगे – ऑक्‍सीजन
  • जब पादप विविधता को प्राकृतिक आवास में संक्षारित किया जाता है, तो इस संरक्षण को कहते हैं – स्‍व-स्‍थाने
  • अत्‍याधिक वनोन्‍मूलन का सबसे अधिक खतरनाक प्रभाव है – मृदा अपरदन
  • चारण आहार श्रृंखला के आधार तल में जीव होते हैं – उत्‍पादक
  • पर्यावरणीय आयोजन के साथ मूलत: सम्‍बन्धित संगठन है – NEERI
  • मैंग्रोव वनों पर वैश्विक तापन का क्‍या प्रभाव होगा – मैंग्रोव के विशाल क्षेत्र जल मग्‍न हो जायेंगे
  • दो भिन्‍न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है – इकोटोन
  • एक मनुष्‍य के जीवन को पूर्णरूप से धारणीय करने के लिए आवश्‍यक न्‍यूनतम भूमि को क्‍या कहते है – पारिस्थितिकीय पदछाप
  • DNA का डबल हेलिक्‍स मॉडल (Double Helix Model) किसने दिया – वाटसन व क्रिक ने
  • माता-पिता के गुण उनकी संतानों में किसके द्वारा स्‍थानान्‍तिरत होते हैं – गुणसूत्र द्वारा
  • पुरूष में पुरूषत्‍व के लिए कौन-सी गुण्‍सूत्री संयोजन उत्‍तरदायी है – XY
  • एक सामान्‍य मानव शरीर कोशिका में गुणसूत्रों की संख्‍या कितनी होती है – 46
  • मनुष्‍य में नर का गुणसूत्र सम्मिश्रण होता है – XY
  • बच्‍चों के लिंग निर्धारण के लिए उत्‍तरदायी क्रोमोसोम होता है – पिता का
  • मनुष्‍य में कौन से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्‍म होगा – पुरूष का Y व स्‍त्री का X
  • एक वर्णान्‍ध पुरूष व सामान्‍य महिला की सन्‍तानों में पुत्रों के वर्णान्‍ध होने की सम्‍भावना है – 0%
  • शिशु का पितृत्‍व स्‍थापित करने के लिए किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है – DNA फिंगर प्रिंटिंग
  • ‘जीन’ शब्‍द किसने बनाया था – जी. मेण्‍डल
  • वर्णान्‍धता वाले व्‍यक्ति को लाल रंग दिखायी देगा – हरा
  • एक वर्णांध पुरूष एक सामान्‍य महिला से विवाह करता है। वर्णान्‍धता के लक्षण उत्‍पन्‍न होंगे, उसके – पुत्रियों के पुत्रों में
  • गुणसूत्र में होते हैं – DNA और प्रोटीन
  • DNA अंगुली छाप का प्रयोग किसकी पहचान के लिए किया जाता है – बलात्‍कारी, माता-पिता, चोर
  • ‘जेनेटिक्‍स’ किसका अध्‍ययन है – आनुवंशिकता और विचरण
  • संसार में किस जीव की संख्‍या सर्वाधिक है – मछली
  • सबसे विषैली मछली है – पाषाण मछली
  • मच्‍छरों के नियन्‍त्रण हेतु प्रयोग होने वाली कीटभक्षी मछली है – गेम्‍बूसिया
  • जल से बाहर निकाले जाने पर मछलियाँ मर जाती हैं, क्‍योंकि – वे श्‍वास नहीं ले पाती हैं
  • शार्क मछली में कितनी हड्डियाँ होती हैं – 0
  • एम्‍फीबिया बनाता है – जल एवं स्‍थल दोनों पर ही रह सकने वाले पशुओं को
  • घोंसला बनाने वाला एक मात्र साँप है – किंग कोबरा
  • पहला क्‍लोन पशु ‘डॉली’ कौन-सा पशु था – भेड़
  • कुछ रेगिस्‍तानी छिपकलियाँ अपने मल को शुष्‍क आकार में निष्‍कासित करती हैं। इससे किस प्रकार की मदद मिलती है – जीवों का पर्यावरण के अनुसार अनुकूलन
  • डायनोसॉर थे – मेसोजोइक सरीसृप
  • किसकी उपस्थिति के कारण गिरगिट (Chameleon) रंग बदलती है – वर्णकीलवक
  • पृथ्‍वी पर विशालतम जीवित पक्षी है – शुतुरमुर्ग
  • डुगोन्‍ग नामक समुद्री जीव जो कि विलोपन की कगार पर है, क्‍या है – स्‍तनधारी
  • न्‍यूजीलैंड में पाया जाने वाला उड्डयनहीन पक्षी है – किवी
  • आर्कियोप्‍टेरिक्‍स है – जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी
  • पेंगुइन चिडि़या कहाँ पायी जाती है – अण्‍टार्कटिका
  • सबसे बड़ा उड़ने में असमर्थ पक्षी जो सबसे तेज गजि से दौड़ सकता है, वह है – ऑस्ट्रिच
  • पावो क्रिस्‍टेशस किसका वैज्ञानिक नाम है – मोर
  • वह एकमात्र पक्षी जो पीछे की ओर उड़ता है – गुंजन पक्षी
  • व्‍हेल के ह्दय में कितने चैम्‍बर होते है – 4
  • वह स्‍तनधारी जो खतरे के संकेत के समय गेंद के समान हो जाता है – कंटक चूहा
  • स्‍तनपायी के उत्‍सर्जनीय उत्‍पाद मूत्र में अधिकता में पाये जाते हैं – यूरिक अम्‍ल
  • हरित ग्रन्थियाँ सम्‍बन्धित हैं – उत्‍सर्जन से
  • कूटक (Keel) किसमें नहीं पाया जाता है – बत्‍तख
  • डायनोसॉरस थे – सरीसृप जो लुप्‍त हो गए
  • रक्‍त में प्रति स्‍कंदक पदार्थ कौन-सा है – हेपेरिन
  • आर्कियो‍प्‍टेरिक्‍स किन वर्गों के प्राणियों के बीच की योजक कड़ी है – सरीसृप व पक्षी
  • किस समूह के जीवों का डूबने से हुई मृत्‍यु का पता लगाने में महत्‍व है – डायटम
  • मैमथ पूर्वज हैं – हाथी का
  • फीरोमोन्‍स पाए जाते हैं – कीटों में
  • भारत में सबसे बड़ी मछली है – व्‍हेल शार्क
  • प्राइमेटों में आधुनिक मानव का निकटतम सम्‍बन्‍धी कौन है – गोरिल्‍ला
  • पांडा भी उसी कुल का है, जिसका/की है – भालू
  • अधिकांश कीट (Insects) श्‍वसन कैसे करते हैं – वातक तंत्र से
  • कौन अण्‍डे देता है और सीधे बच्‍चे नहीं देता – एकिडना
  • किस सर्प का भोज्‍य मुख्‍य रूप से अन्‍य सर्प है – नागराज
  • तालाबों और कुओं में किसको छोड़ने से मच्‍छरों को नियन्त्रित करने में मदद मिलती है – गैंबुसिया
  • मधुमक्‍खी में पुंमधुप (Dron) होते हैं – जननक्षम नर
  • कपोत दुग्ध उत्‍पन्‍न करता है – पक्षी
  • कौन-सा भाग हाथी के गजदंत के रूप में बदलता है – दूसरा कृन्‍तक
  • डार्विन फिचिंज का प्रयोग किस समूह के लिए किया जाता है – पक्षियों के लिए
  • विलोपन की कगार पर सर्वाधिक संकटापन एशिया का शीर्ष परभक्षी है – ढोल
  • विभिन्‍न जातियों के एक्‍स सीटू संरक्षण के लिए निम्‍न में से कौन-सा उद्दिष्‍ट है – जर्म प्‍लाज्‍मा बैंक
                       Hiiii  Frndzzzzz…

  कैसे हैं आप सब ?????

     आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि यह पोस्ट पसंद आने पर Like,Comments और Share ज़रूर करें ताकि यह महत्वपूर्ण Data दूसरो तक पहुंच सके और मैं इससे और ज़्यादा Knowledgeable Data आप तक पहुंचा सकू जैसा आप इस Blogger के ज़रिए चाहते हैं ।

                                                        आपके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ ....

                                                                                नुरूल ऐन अहमद   

                                                                            Hell lot of Thnxxxxxx

Tuesday, February 13, 2024

सौर मंडल (Solar System)

सौर मंडल

 

                   सौर मंडल (Solar System)

                                By:-- Nurool Ain Ahmad



        सूर्य का नाम सुनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग मे सूर्य और उसके चारो ओर स्थित ग्रहों का चित्र आ जाता है परंतु हमारा सौर मंडल केवल सूर्य व ग्रहों तक ही सीमित नहीं है l सौर परिवार मे सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्का, धूमकेतु आदि सम्मिलित है l ये सभी मिलकर एक विशाल सौर परिवार का निर्माण करते है l जिसे हम सामान्य रूप से सौर मंडल कहते है l

प्राचीन काल मे मिश्र यूनानी खगोलविद क्लाडियस टोलमी द्वारा 140 ई मे यह धारणा प्रस्तुत की कि पृथ्वी ब्रह्माण्ड के केंद्र मे स्थित है और सभी ग्रह एवं पिंड इसके चारो ओर चक्कर लगाते है, इसे भू - केंद्रीय सिद्धांत कहा गया, परंतु 1543 मे पौलंड के खगोल शास्त्री कोपरनिकस ने यह स्पष्ट किया कि पृथ्वी नहीं अपितु सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र मे स्थित है और पृथ्वी सहित सभी ग्रह एवं पिंड सूर्य कि परिक्रमा करते है l इसे सूर्य केन्द्रीय सिद्धांत कहा गया l इसके पश्चात 16 वी शताब्दी मे केप्लर ने ग्रहीय कक्षाओं की गति के नियम को प्रतिपादित किया, इसमे भी सूर्य को ब्रह्मांड का केंद्र माना गया परंतु बाद मे 20 वी शताब्दी मे जब हमारी मन्दाकिनी (दुग्धमेखला) की तस्वीर स्पष्ट हुई तो यह पाया गया की सूर्य हमारी मन्दाकिनी के एक कोने मे स्थित है अतः इस प्रकार यह स्पष्ट हो गया कि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र मे स्थित नहीं है l

ग्रह एवं तारे मे क्या अंतर है ?

सौर मंडल के विषय मे विस्तृत चर्चा करने से पूर्व हम ग्रह एवं तारो के बीच के अंतर को समझ लेते है l क्योकि जब बात सूर्य की आती है तो कई लोग नहीं जानते कि सूर्य क्या है ? कुछ लोगो के मन मे भ्रांति है कि सूर्य एक ग्रह है जबकि सूर्य ग्रह नहीं बल्कि एक तारा है l जो कि सौर मंडल के केंद्र मे स्थित है ओर पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य के चारो ओर परिक्रमा करते है l

तारे एवं ग्रह मे अंतर को समझने से पूर्व हम इनकी परिभाषा को समझ लेते है l

तारे किसे कहते है ?

वे आकाशीय पिंड जो गैसों (हाइड्रोजन, हीलियम) से मिलकर बने होते है ओर उनके पास उनका स्वयं का प्रकाश एवं ऊर्जा होती है, तारे कहलाते है l सूर्य, पृथ्वी के सबसे निकट स्थित तारा है यही कारण है कि सूर्य कि ऊर्जा एवं प्रकाश हम तक पहुँचता है l

ग्रह किसे कहते है ?

ग्रह ठोस पदार्थों और तरल एवं गैसों से मिलकर बने होते हैं  ऐसे पिंड जिनके पास अपना स्वयं का प्रकाश एवं ऊर्जा नहीं होती, वे पिंड तारो से ऊर्जा एवं प्रकाश को प्राप्त करते है, ग्रह कहलाते है l पृथ्वी एक ग्रह है जिसकी ऊर्जा एवं प्रकाश का स्त्रोत सूर्य नामक तारा है l

ग्रह व तारे के बीच अंतर -

  • तारो का आकार ग्रहो कि तुलना मे अत्यधिक होता है जैसे कि सूर्य, पृथ्वी से 13 लाख  गुना बड़ा है l
  • तारे गैसों से मिलकर बने होते है जबकि ग्रह ठोस पदार्थों (धातुओं एवं चट्टानों) तरल एवं गैसों से मिलकर बने होते हैं से मिलकर बने होते है l
  • तारों मे स्वयं का प्रकाश होता है जबकि ग्रह तारों कि रोशनी से प्रकाशमान होते है l
  • ग्रहो का तापमान सूर्य से उनकी दूरी पर निर्भर करता है l
  • ग्रह, तारे का चक्कर लगाते है जैसे पृथ्वी सूर्य का l जबकि तारे किसी के परिक्रमा नहीं करते है l

हमारा सौरमंडल -

Picture of planets in hindi

सौर मंडल से आप क्या समझते है ? सौर मंडल का सामान्य अर्थ है सूर्य का परिवार जिसमे सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्का, धूमकेतु आदि शामिल है l सूर्य इस सौर परिवार के केंद्र मे स्थित है l तो आइये हमारे सौर परिवार के विषय मे विस्तृत चर्चा करते है l

सूर्य -

Image of sun

सर्वप्रथम तो सूर्य के बारे मे यह जानना आवश्यक है कि सूर्य क्या है ? सूर्य एक तारा है जो कि अत्यधिक विशाल है और हमारे सौर मंडल का 99.99 % द्रव्यमान सूर्य मे ही निहित है l सूर्य गरम गैसों से मिलकर बना हुआ एक विशाल आग का गोला है l सूर्य कि ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत हाइड्रोजन एवं हीलियम जैसी गैसे है l यहाँ  हाइड्रोजन के चार नाभिक  नाभिकीय संलयन  की प्रक्रिया द्वारा एक हीलियम नाभिक मे परिवर्तित हो जाते है और अपार ऊर्जा का निर्माण करते है l नाभिकीय संलयन द्वारा 40 लाख टन ऊर्जा प्रति सेकेंड उत्पन्न होती है l अतः सूर्य ही हमारे सौरमंडल की ऊर्जा एवं प्रकाश का स्त्रोत है l सूर्य का तापमान तो अत्यधिक है परंतु सूर्य के तापमान का बहुत अधिक प्रभाव ग्रहो पर नहीं पड़ता क्योकि सूर्य से दूरी बढ़ने के क्रम मे इसके तापमान मे कमी आते जाती है l सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 150 मिलियन किमी है l

सूर्य का द्रव्यमान - सूर्य का का द्रव्यमान 2 x 10^27 टन है जो की समस्त सौरमंडल का 99.85 % है जबकि अन्य ग्रहो का द्रव्यमान सूर्य की तुलना मे नगण्य है l

सूर्य का व्यास - सूर्य का व्यास 1392000 किमी है जो की पृथ्वी की तुलना मे 110 गुना ज्यादा है अर्थात सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना ज्यादा बड़ा है l

सूर्य से पृथ्वी की दूरी - सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 14,9600000 किमी (149.8 मिलियन किमी) है l यही कारण है की इतना विशालकाय आकार होने की बाद भी सूर्य धरती से देखने पर छोटा दिखाई देता है l सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक आने मे 8 मिनट 16 सेकेंड का समय लगता है l

सूर्य के अवयव तत्व - सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन एवं हीलियम से बना हुआ है l सूर्य की सतह के निर्माण मे मुख्य रूप से हाइड्रोजन, हीलियन, लोहा, ऑक्सीजन, निकेल, सल्फर, कार्बन, नियोन, क्रोमियम, केल्सियम आदि तत्वों का योगदान है l हेन्स बेथ के अनुसार 10^7 ॰ सेंटीग्रेट पर चार हाइड्रोजन नाभिक मिलकर सूर्य के भीतर एक हीलियम नाभिक का निर्माण करते है l सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने के लिए वायुमंडल की मोटी परत को पार करना पड़ता है l इस कारण सूर्य से पृथ्वी तक आने वाली आधे से अधिक ऊर्जा (लगभग 54 %) रास्ते मे ही नष्ट हो जाती है और केवल 46 % ऊर्जा ही पृथ्वी को प्राप्त होती है  l पृथ्वी को सूर्य की ऊर्जा का अरबवाँ हिस्सा प्राप्त होता है l

सूर्य का तापमान कितना है ? 

सूर्य का तापमान लगभग 15 मिलियन ॰ सेल्सियस है l यह सूर्य के क्रोड का तापमान है जबकि सूर्य की बाहरी सतह का तापमान 6000॰ सेल्सियस है l अतः सूर्य के केंद्र की ओर बढ्ने पर तापमान बढ़ता जाता है और केंद्र पर तापमान अत्यधिक हो जाता है l सूर्य के इस तापमान का प्रभाव ग्रहो पर भी पड़ता है अर्थात जो ग्रह सूर्य के नजदीक स्थित है उनका तापमान अधिक एवं जो सूर्य से दूर स्थित है उनका तापमान कम होता है l सूर्य के इस तापमान का कारण सूर्य के भीतर होने वाली नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया है जिससे अत्यधिक मात्रा मे ऊर्जा का निर्माण होता है और इस अभिक्रिया के परिणाम स्वरूप ही सूर्य का तापमान हमेशा ही बना रहता है l

सूर्य की परिभ्रमण एवं परिक्रमण अवधि - सूर्य मन्दाकिनी के एक कोने मे स्थित है और सूर्य अपनी मन्दाकिनी का एक चक्कर 250 मिलियन वर्षो (25 करोड़) मे पूरा करता है इसे सौर वर्ष (निहारिका वर्ष) कहते है मन्दाकिनी के परिक्रमा सूर्य 220 किमी / घंटा की चाल से पूरी करता है, जबकि सूर्य अपनी अक्ष पर भी परिक्रमा करता है और एक परिक्रमा करने मे 25.8 दिनो का समय लेता है l इसे सौलर रोटेशन कहते है l सूर्य अपने अक्ष पर पूरब से पश्चिम दिशा मे चक्कर लगाता है l सूर्य अपने अक्ष पर 7 डिग्री का कोण बनाता है।

सूर्य से इलेक्ट्रॉन व प्रोटोन के कण बाहर निकलते रहते है ये कण सौर पवनो के रूप मे दिखाई देते है l इसके प्रभाव से पृथ्वी के वायुमंडल मे आयनीकृत गैसों का ह्वास होता है l जिसके कारण ध्रुवो पर चमक (एरोरा) दिखाई देती है l यह चमक आयन मंडल मे आर्कटिक व अंटार्कटिक क्षेत्र मे दिखाई देती है l इस चमक को उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव मे क्रमशः अरोरा बोरियालिस व अरोरा आस्ट्रालिस कहा जाता है l

सूर्य के पश्चात पृथ्वी का दूसरा सबसे नजदीक तारा प्रोक्सिमा सेंचुरी है जिसका प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने मे 4.5 वर्ष का समय लगता है l 22 जुलाई 2009 को 21 वीं सदी का सबसे बड़ा ज्ञात सूर्य ग्रहण था l

सूर्य का महत्व - सूर्य का हमारे जीवन मे अत्यंत महत्व है l सूर्य से ही हमे प्रकाश एवं ऊर्जा प्राप्त होती है l यदि सूर्य का अस्तित्व नहीं होता तो धरती का भी अस्तित्व असंभव था क्योंकि बिना सूर्य की रोशनी के मनुष्य, पेड़ - पौधे, जीव जन्तु आदि जीवित नहीं रह सकते है l पेड़ पौधे सूर्य के प्रकाश मे ही प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा स्वंम के लिए भोजन का निर्माण करते है और इन पेड़-पौधो (अनाज) को खाकर ही जीव जन्तु आदि जीवित रहते है l सूर्य से ही हमारी पृथ्वी की जलवायु एवं मौसम परिवर्तित होते है (क्योंकि हमारी पृथ्वी सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती है) l

सौरमंडल के ग्रह / ग्रहीय मंडल -

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाये तो ग्रहों की संख्या नौ है जिसमें सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, ब्रहस्पति, शनि, राहू एवं केतू आदि सम्मिलित है l परंतु खगोल शास्त्र के अनुसार ग्रहो की संख्या 8 है  जिसमे बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण सम्मिलित है l 

2006 से पूर्व प्लूटो (यम) हमारे सौर मंडल मे सम्मिलित नौवां ग्रह था परंतु 24 अगस्त 2006 को इंटरनेशनल एस्ट्रोनोमिकल यूनियन ने प्लूटो को ग्रहों की श्रेणी से निकाल कर बौने ग्रह की श्रेणी मे डाल दिया l 

सौर मंडल का ग्रह होने के लिए मानक तय किए गए थे जिसके अनुसार प्रत्येक ग्रह की अपनी एक स्वतंत्र कक्षा होनी चाहिए परंतु प्लूटो इस मानक पर खरा नहीं उतरता है वह जब सूर्य की परिक्रमा करता है तो उसकी कक्षा वरुण की कक्षा से टकराती है l यही कारण है की प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया एवं उसे सौर मंडल के बाहर स्थित क्यूपर बेल्ट का हिस्सा माना गया और उसे अन्य बौने ग्रहो की तरह ही माना गया l अतः सौर मंडल मे ग्रहों की संख्या कितनी है यह आप जान गए होंगे। 

सूर्य के सबसे नज़दीक स्थित ग्रह अर्थात बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह को स्थलीय ग्रह कहते है क्योकि इन ग्रहो मे कठोर चट्टानी सतह (सिलिकेट शेल एवं धातु) पायी जाती है l इन ग्रहो को आंतरिक ग्रह या पृथ्वी तुल्य ग्रह भी कहते है l जबकि अन्य चार ग्रहो बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण गैस जायट कहते है क्योकि ये ग्रह आकार मे बहुत बड़े है और इनकी सतह गैसीय तत्वों से मिलकर बनी हुई है l इन ग्रहों को बाहरी ग्रह या बृहस्पति तुल्य ग्रह भी कहते है l 

ग्रहो का परिक्रमा पथ - सूर्य के गुरुत्वाकर्षण के कारण सभी ग्रह सूर्य के चारो ओर एक निश्चित कक्षा मे चक्कर लगाते है l सभी ग्रह सूर्य के चारो ओर दीर्घव्रत्ताकार कक्षा मे चक्कर लगाते है l बुध सूर्य के सबसे निकट एवं वरुण सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है l इसलिए सूर्य की परिक्रमा मे सबसे कम समय बुध (88 दिन) और सबसे अधिक समय वरुण (165 वर्ष) को लगता है l

आइये सौरमंडल के नौ ग्रहो के बारे मे जानकारी  प्राप्त करते है और इनकी विस्तृत चर्चा करते है -

बुध ग्रह -

Mercury image

  • बुध आकार मे सबसे छोटा ग्रह एवं सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह है l 
  • बुध पृथ्वी के पश्चात सर्वाधिक सघन वातावरण वाला ग्रह है l 
  • बुध को सूर्य की परिक्रमा करने मे 88 (50 किलोमीटर प्रति सेकंड) दिनो का समय लगता है l 
  • बुध के घूर्णन की गति सबसे कम है l 
  • बुध का तापांतर सभी ग्रहों मे सबसे अधिक 600 ॰C है l इसका तापमान रात के समय  -173॰C एवं दिन के समय 427॰ C हो जाता है l
  •  बुध पर वातावरण न होने के कारण यहाँ पर पलायन वेग अत्यधिक कम होता है l 
  • बुध ग्रह का कोई भी उपग्रह नहीं है l
  • बुध चंद्रमा के सदृश्य दिखने वाला ग्रह है । 
  • बुध को वाणिज्य का देवता भी कहा जाता है l 
  • कभी- कभी बुध सूर्य की परिक्रमा करते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब यह एक छोटे से धब्बे की तरह दिखाई देता है l 7 मई 2003 को यह स्थिति बनी थी अगली बार यह घटना संभवतः 13 नवम्बर 2032 को घटेगी l
  • बुध ग्रह का व्यास - 4880 किमी 
  • बुध ग्रह की सूर्य से दूरी - 5.8 करोड़ किमी 
  • बुध ग्रह का घनत्व - 5.4 ग्राम / सेमी^3
  • बुध ग्रह का एक दिन - पृथ्वी के 58 दिन 15 घंटे 
  • परिक्रमण काल - 88 दिन 

शुक्र ग्रह -

Venus planet image

  • शुक्र ग्रह सूर्य के दूसरा सबसे निकट का ग्रह एवं पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है l
  • यह सौर मंडल का सबसे अधिक तापमान (गर्म) वाला ग्रह है l इसका तापमान लगभग 457 ॰C है l सघन वातावरण एवं ग्रीन हाउस प्रभाव के कारण यह ग्रह अत्यधिक गरम ग्रह है l 
  • शुक्र ग्रह सूर्य के प्रकाश का लगभग 70% तक परवर्तित कर देता है अतः शुक्र ग्रह चंद्रमा के बाद सौरमंडल मे सबसे चमकीला पिंड है l यही कारण है की शुक्र ग्रह को 'भोर का तारा' भी कहा जाता है l शुक्र ग्रह को 'प्यार एवं सुंदरता की देवी' भी कहा जाता है l 
  • शुक्र ग्रह आकार एवं द्रव्यमान मे पृथ्वी के समान ही है अतः इसे 'पृथ्वी की जुड़वा बहन' भी कहा जाता है l
  • शुक्र के वातावरण मे लगभग 96% कार्बनडाईऑक्साइड है जबकि 34% नाइट्रोजन, 0.015% सल्फर डाई ऑक्साइड विदमान है l
  • शुक्र ग्रह की कक्षीय गति लगभग 32 किमी/से है l 
  • शुक्र ग्रह सूर्य का एक चक्कर 225 दिनो मे लगाता है  जबकि अपने अक्ष पर एक चक्कर 243 दिनो मे लगाता है अर्थात शुक्र पर एक दिन 243 दिनो का एवं एक वर्ष 225 दिनो का होता है l जो कि एक आश्चर्य की बात है l
  • शुक्र ग्रह पर दिन एवं रात का तापमान लगभग एक समान होता है l 
  • शुक्र अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम कि ओर घूमता है जबकि अन्य ग्रह पश्चिम से पूर्व दिशा मे घूमते है l
  • शुक्र सूर्य और पृथ्वी के बीच से 10-11 दिसंबर 2017 को गुजरा था l
  • 2006 मे वीनस एक्सप्रेस नामक उपग्रह शुक्र कि कक्षा मे भेजा गया था l 
  • शुक्र ग्रह का व्यास - 12104 किमी 
  • शुक्र ग्रह का द्रव्यमान - 7.87 x 10^24 किग्रा 
  • शुक्र ग्रह कि त्रिज्या - 6052 किमी 
  • शुक्र ग्रह का घनत्व - 5.25 ग्राम/सेमी^3 
  • शुक्र ग्रह पर एक दिन - पृथ्वी के 117 दिन 
  • शुक्र ग्रह की सूर्य से दूरी - 108100000 किलोमीटर
  • परिक्रमण काल - 243 दिन 
  • परिभ्रमण काल - 225 दिन 

पृथ्वी -

Earth Image

  • पृथ्वी सौर मंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा एवं सूर्य से दूरी के क्रम मे तीसरा ग्रह है l 
  • हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी ग्रीक/रोमन देवी देवता के नहीं रखा गया है l
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5॰ झुकी हुई है l
  • पृथ्वी का समस्त क्षेत्रफल 51 करोड़ वर्ग किमी है l जिसमे से 36 करोड़ वर्ग किमी पर जल मंडल एवं 15 करोड़ वर्ग किमी पर स्थल मंडल है अर्थात 71% पर जलमंडल  एवं 29% पर स्थलमंडल है l पृथ्वी के स्थलमंडल को 7 महद्वीपों मे बांटा गया है l स्थल मंडल के 29% पर एशिया, 20% पर अफ्रीका, 16% पर उत्तरी अमेरिका, 11.8% पर दक्षिणी अमेरिका, 9.6% पर आन्टार्कटिका, 6.5% यूरोप, एवं 5.3% पर ऑस्ट्रेलिया है l
  • जलमंडल के 46% पर प्रशांत महासागर, 24% पर अटलांटिका महासागर, 20% पर हिन्द महासागर, 4% पर आर्कटिक महासागर व शेष 6% पर अन्य सागर एवं खाड़ी है l
  • पृथ्वी का एकमात्र प्रकृतिक उपग्रह चंद्रमा है l
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने मे 23 घंटे 56 मिनट 4.9 सेकेंड मे पूरा करती है l इसे परिभ्रमण काल भी कहते है l पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण ही दिन एवं रात होती है l
  •  पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिन 6 घंटे 16 मिनट मे पूरा करती है l इसे पृथ्वी की वार्षिक गति (परिक्रमण काल) भी कहते है और परिक्रमण के कारण ही पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है l
  • जर्मन एवं अँग्रेजी  शब्द से पृथ्वी को  Earth नाम मिला l Earth का अर्थ धरती होता है l 
  • पृथ्वी अपने ध्रुवो पर थोड़ी सी चपटी है पृथ्वी के इस आकार को जियोड (Geoid)  कहते है l 
  • पृथ्वी का भूमध्य रेखीय व्यास 12756 किमी एवं ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है l

पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यो कहा जाता है ?

हमारी पृथ्वी की तुलना यदि अन्य ग्रहो से की जाये तो हम देखते है कि हमारी पृथ्वी अन्य ग्रहो से बिलकुल अलग है l पृथ्वी सौरमंडल का ऐसा ग्रह जो मनुष्य एवं जीव जन्तुओ के जीवन के लिए अनुकूल है l पृथ्वी पर जीवन कि संभावना के लिए सभी प्राकृतिक संसाधन उपस्थित है जैसे खनिज, पेड़-पौधे, जल, हवा आदि l 

वैज्ञानिको द्वारा अन्य ग्रहों पर भी जीवन की संभावनाओ के लिए लगातार खोज की जा रही है परंतु अभी तक ऐसा कोई ग्रह नहीं है जो पृथ्वी के समान जीवन के लिए अनुकूल हो l 

हमारी पृथ्वी न तो अत्यधिक गरम है न ही अत्यधिक ठंडी l यहाँ  जीने के लिए आवश्यक गैसे ऑक्सीजन आदि उपस्थित है l यह परिस्थितियाँ ही पृथ्वी को अन्य ग्रहों से अनोखा बनाती है l अतः इसलिए पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है l

पृथ्वी पर जल की अधिकता है l इसमे 71% पर  जल ओर 29% पर स्थल है अर्थात पृथ्वी का दो तिहाई हिस्सा पानी से ढका हुआ है l यही कारण है की पृथ्वी अंतरिक्ष से देखने मे नीली दिखाई देती है और इस कारण पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है l

  • पृथ्वी की आयु - 4.6 बिलियन वर्ष 
  • पृथ्वी की त्रिज्या - 6391
  • पृथ्वी का द्रव्यमान - 5.97 x 10^24 टन 
  • पृथ्वी का घनत्व - 5.5 ग्राम/सेमी^3
  • पृथ्वी के घूर्णन की गति - 1610 किमी/घंटा 
  • पृथ्वी के परिभ्रमण की गति - 107160 किमी/घंटा
  • पृथ्वी और सूर्य के बीच की अधिकतम दूरी - 15.21 करोड़ किमी (अपहीलियन)
  • पृथ्वी और सूर्य के बीच की न्यूनतम दूरी - 14.70 करोड़ किमी (पेरीहीलियन)
  • पृथ्वी की चंद्रमा से दूरी - 3,84,365 किमी 

मंगल ग्रह -

Mars planet image

  • मंगल, सूर्य से दूरी के आधार पर चौथा सबसे निकट ग्रह है l 
  • सौरमंडल मे पृथ्वी के अलावा मंगल एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन एवं पानी की संभावना है और इसके लिए लगातार खोज की जा रही है l 
  • मंगल ग्रह अपने अक्ष पर 25 ॰ झुकी हुई है और इसका परिभ्रमण काल लगभग पृथ्वी के समान 24 घंटे 37 मिनट 23 सेकेंड है l
  • निक्स ओलंपिया मंगल ग्रह पर स्थित सौरमंडल का सबसे ऊंचा पर्वत (21 किमी) है जो की एवरेस्ट की तुलना मे तीन गुना ज्यदा ऊंचा है l 
  • नासा ने 2009 मे मंगल मे मिथेन की खोज की थी l
  • आइरन ऑक्साइड की उपस्थिती के कारण मंगल ग्रह का रंग लाल दिखाई देता है l
  • ‘वाइकिंग 1’ मंगल की सतह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
  • भारत द्वारा मंगल ग्रह पर अपना पहला अन्तरिक्ष यान 'मंगल यान' 5 नवंबर 2013 को श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय अन्तरिक्ष प्रक्षेपण यान PSLV - C - 25 द्वारा प्रक्षेपित किया गया और यह यान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा मे पहुंचा l इस प्रकार ISRO चौथी अंतरिक्ष एजेंसी है जिसने मंगल हेतु अपना मिशन भेजा l
  • मंगल ग्रह की सूर्य से दूरी - 23 करोड़ किमी
  • मंगल का विषुवतीय व्यास - 6792 किमी
  • मंगल का ध्रुवीय व्यास - 6752 किमी 
  • मंगल ग्रह का तापमान - -150 ॰ किमी 
  • मंगल ग्रह का परिभ्रमण काल - 687 दिन 
  • मंगल ग्रह का घनत्व - 3.94 ग्राम/सेमी^3
  • मंगल के उपग्रह - फोबोस एवं डिमोस 

बृहस्पति ग्रह -

Jupiter Planet image

  • बृहस्पति सूर्य से दूरी के क्रम मे पांचवा ग्रह है और यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है l  
  • सूर्य के बाद बृहस्पति ही सौरमण्डल का सबसे बड़ा पिंड है l इसका द्रव्यमान सौरमंडल के सभी ग्रहों के द्रव्यमान का लगभग 2.5 गुना है l
  • बृहस्पति अपने अक्ष पर सभी ग्रहों से सबसे तेज़ गति से घूर्णन करता है l
  • अपने विशाल आकार के कारण ब्रहस्पति को 'तारा सद्रस्य ग्रह' भी कहते है l
  • ब्रहस्पति को 'देवताओ का गुरु' भी कहा जाता है l
  • NASA ने 5 अगस्त 2011 को बृहस्पति के अध्ययन के लिए 'जूनों' नामक उपग्रह भेजा जो 2016 मे इसके वातावरण मे प्रवेश कर गया एवं 2017 मे इससे टकरा कर नष्ट हो गया l 
  • ब्रहस्पति के ज्ञात ग्रहो की संख्या 67 है और गेनीमेड बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है यह सौर मंडल का भी सबसे बड़ा उपग्रह है l
  • बृहस्पति ग्रह की सूर्य से दूरी - 77.011 करोड़ किमी 
  • बृहस्पति ग्रह की त्रिज्या - 1,42,800 किमी 
  • ब्रहस्पति ग्रह का द्रव्यमान - 1.898 x 10^27  किग्रा  
  • ब्रहस्पति ग्रह का तापमान - -150 ॰ सेल्सियस 
  • बृहस्पति ग्रह का परिभ्रमन काल - पृथ्वी के 9 घंटे 50 मिनट 
  • बृहस्पति ग्रह का परिक्रमण काल - 12 वर्ष 
  • ब्रहस्पति ग्रह का पलायन वेग - 59.2 किमी/सेकेंड
  • ब्रहस्पति ग्रह का घनत्व - 1.33 ग्राम/सेमी^3

शनि ग्रह -  

Satrun Planet image

  • यह सूर्य से दूरी के क्रम मे छठवाँ ग्रह है एवं आकार मे दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है । 
  • शनि ग्रह के वातावरण मे पीला अमोनिया और मिथेन पाया जाता है इसी कारण इस ग्रह का रंग हल्का भूरा होता है । 
  • शनि ग्रह की खोज गेलीलियो ने 1610 ई मे की थी । 
  • शनि ग्रह अपने अक्ष पर 26.7॰ झुका हुआ है । 
  • इस ग्रह की आंतरिक संरचना बृहस्पति के समान है व इसकी प्रमुख विशेषता इसके चारो ओर पाये जाने वाले हजारो छल्ले है जिसमे से 7 प्रमुख है । 
  • शनि ग्रह सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका अपना स्वयं का वायुमंडल है । 
  • शनि ग्रह का घनत्व सभी ग्रहो मे सबसे कम (0.7 ग्राम/सेमी^3) है । 
  • शनि के उपग्रहो की संख्या लगभग 17 है जिनमे से टाइटन सबसे बड़ा ग्रह है जिसकी खोज 1665 मे क्रिश्चियन हायजोन ने की थी । 
  • NASA ने 1998 मे इसके अध्ययन के लिए केसरी नामक अन्तरिक्ष यान भेजा । 
  • शनि ग्रह की सूर्य से दूरी - 105134 बिलियन किमी 
  • शनि ग्रह का द्रव्यमान - 5.68 x 10^26 किग्रा 
  • शनि ग्रह का व्यास - 1,20,000 किमी 
  • शनि ग्रह का तापमान - -180॰ 
  • शनि ग्रह का परिक्रमण काल - 29.46 वर्ष 
  • शनि ग्रह का परिभ्रमण काल - पृथ्वी के 10 घंटे 14 मिनट 
  • शनि ग्रह का घनत्व - 0.7 ग्राम/सेमी^3
  • शनि ग्रह का पलायन वेग - 32 किमी/सेकंड

अरुण ग्रह -

Uranus Planet image

  • सूर्य से दूरी के क्रम मे अरुण सातवाँ ग्रह है और यह तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है । 
  • अरुण ग्रह अपने अक्ष के चारो ओर पूर्व से पश्चिम दिशा मे घूर्णन करता है । 
  • अरुण का सबसे बड़ा उपग्रह टिटेनिया है जिसकी खोज 1781 मे विलियम हर्शेल ने की थी । 
  • दूरबीन से देखने पर यह हरे रंग का दिखाई देता है l यह दूरबीन से देखा जाने वाला प्रथम ग्रह था । 
  • अरुण ग्रह की खोज वायेजर - 1 द्वारा की गयी थी ।
  • अरुण ग्रह अपने अक्ष पर लगभग 82॰ झुका हुआ है इसलिए इसे 'लेटा हुआ ग्रह' भी कहते है । 
  • अरुण का व्यास - 50724 किमी 
  • अरुण ग्रह का द्रव्यमान - 8.68 x 10 ^25 किग्रा 
  • अरुण ग्रह का परिक्रमण काल - 84 वर्ष 
  • अरुण ग्रह का परिभ्रमण काल - 17 घंटे 
  • अरुण ग्रह का घनत्व - 1.3 ग्राम /सेमी^3
  • अरुण ग्रह का तापमान - -218॰ सेल्सियस 
  • अरुण ग्रह का पलायन वेग - 22 किमी/सेकेंड 

वरुण ग्रह -

Neptune Planet image

  • वरुण ग्रह सूर्य से दूरी के क्रम मे आठवाँ और सौरमंडल का अंतिम ग्रह है । 
  • वरुण का सबसे बड़ा ग्रह ट्रीटन है । 
  • अरुण व वरुण को 'जुड़वा ग्रह' कहते है । 
  • वरुण को पहली बार 1846 मे देखा गया था इसकी खोज जोहान गाले ने की । 
  • वरुण ऐसा पहला ग्रह है जिसका पता गणितीय गणना के आधार पर लगाया गया था । 
  • मिथेन गैस की उपस्थिती के कारण वरुण ग्रह हरे रंग का दिखाई देता है । 
  • वरुण ग्रह की सूर्य से दूरी -  4.4764 बिलियन किमी 
  • वरुण का व्यास - 49528 किमी 
  • वरुण ग्रह का द्रव्यमान - 1.02 x 10^26 किग्रा 
  • वरुण ग्रह का परिक्रमण काल - 165 वर्ष 
  • वरुण ग्रह का परिभ्रमण काल - 17 घंटे 
  • वरुण ग्रह का घनत्व - 1.6 ग्राम/सेमी^3
  • वरुण ग्रह का तापमान - - 278 (सभी ग्रहो मे सबसे कम तापमान)
  • वरुण ग्रह का पलायन वेग - 23.5 km/s 

इसके अलावा बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति, एवं मंगल ग्रह को खुली आँखो से देखा जा सकता है । 

ग्रहो के अलावा हमारे सौरमंडल मे उपग्रह भी उपस्थित है जिसमे प्रमुख उपग्रह चंद्रमा है जो की पृथ्वी का उपग्रह है । तो चलिये जानते है हमारे सौरमंडल के अनोखे उपग्रह चंद्रमा के विषय मे । 

चंद्रमा क्या है ?

Image of moon

  • चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्रकृतिक उपग्रह है । 
  • चंद्रमा की सतह के अध्ययन को 'सेलेनोलोजी' कहते है । 
  • चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण का मान पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के मान का 1/6 है अर्थात यदि किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर 60 किग्रा है तो चंद्रमा पर उसका भार 10 किग्रा होगा । 
  • चंद्रमा पर दिन का तापमान 100॰C एवं रात का तापमान -180॰ C होता है ।  
  • चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 'माउंट लिबनिट्ज़' नामक पर्वत पाया जाता है , इसकी ऊंचाई 11660 मीटर है । 
  • चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी पर 1.25 सेकेंड मे पहुंचता है । 
  • चन्द्रमा को 'जीवाश्म ग्रह' भी कहते है । 
  • जब चंद्रमा पृथ्वी से अधिकतम दूरी पर होता है तो उसे अपोजी (4,06,699 किमी) जबकि यह पृथ्वी से न्यूनतम दूरी पर होता है तो इसे पेरोजी (3,56,399) कहा जाता है । 
  • जब चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर होता है तो इसे सुपर मून भी कहा जाता है क्योकि इस समय चंद्रमा 14% बड़ा एवं 30% अधिक चमकदार दिखाई देता है । यह नाम 1979 मे वैज्ञानिक रेचर्ड डेल्लों ने दिया था । 1 वर्ष 1 माह 18 दिन बाद यह स्थिति बनती है । जब चंद्रमा पृथ्वी से अधिकतम दूरी पर होता है तो यह 12% छोटा दिखाई देता है । 
  • चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का 1/4 गुना है । 
  • चन्द्रमा पर पर पहला मानव रहित मिशन 1959 मे भेजा गया । 
  • चंद्रमा पर पहला मानव मिशन 1969 मे अपोलो - 11 द्वारा भेजा गया । जिसके द्वारा नील आर्मस्ट्रॉंग व उनके साथी एडविन एल्ड्रिन ने सर्वप्रथम चंद्रमा की धरती पर कदम रखा । उस स्थान को 'शांति का सागर' (Sea of Tranquility) नाम दिया गया । 
  • 1998 मे NASA ने अपने Lunar Prospector द्वारा पता लगता कि चंद्रमा पर जल एवं हिम का आवरण है । 
  • चंद्रमा का पलायन वेग बहुत कम (2.38 किमी/सेकेंड) है इसलिए ही यहाँ भारी गैसे नहीं रहती । 
  • चंद्रमा कि ऊपरी परत मे हीलियम पायी जाती है जिसे दूसरी पीढ़ी का ईधन कहते है । 
  • चंद्रमा सौरमंडल का 5 वाँ सबसे बड़ा उपग्रह है । 
  • चंद्रमा सौरमंडल का सबसे चमकीला पिंड है । 
  • चंद्रमा की आयु - 4.6 बिलियन वर्ष  
  • चंद्रमा का व्यास - 3478 किमी 
  • चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी - 3,84,365 किमी 
  • चंद्रमा का परिक्रमण काल -  27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 11 सेकेंड 
  • चंद्रमा का परिभ्रमण काल - 27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 11 सेकेंड 
  • चंद्रमा की सतह का तापमान - 100॰ से -180॰ C 
  • चंद्रमा का द्रव्यमान - 7.35 x 10^19 (पृथ्वी की तुलना मे 1/81 भाग)
  • चंद्रमा का घनत्व - 3.3464 ग्राम/सेमी^3
  • चंद्रमा का पलायन वेग - 2.4 किमी/सेकेंड 
  • चंद्रमा का आयतन - 2.1958 किमी^3 (पृथ्वी की तुलना मे 1/50)

पृथ्वी से चंद्रमा का केवल एक ही भाग क्यों​ दिखाई देता है?​​​

चंद्रमा पृथ्वी का एक उपग्रह है जो की पृथ्वी के चारो ओर चक्कर लगाता है । चंद्रमा पृथ्वी के चारो ओर एक चक्कर लगाने मे 27 दिन 7 घंटे का समय लेता है । जबकि चंद्रमा अपने अक्ष पर भी एक चक्कर लगभग 27 दिन 7 घंटे मे ही लगाता है । यही कारण है की हम चंद्रमा का केवल एक भाग ही देख पाते है और चंद्रमा का केवल 59% भाग ही हम पृथ्वी से देख पाते है । 

क्या आपको पता है की चंद्रमा पर वातावरण नहीं पाया जाता अर्थात वहाँ निर्वात पाया जाता है इसलिए वहाँ बात कर पाना संभव नहीं है क्योकि ध्वनि को चलने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है ।  

क्षुद्रग्रह (Asteroid) - 

हमारे सौरमंडल मे सूर्य, ग्रह, उपग्रह के अलावा अन्य छोटे-छोटे पिंड पाये जाते है जो की सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाते है इन छोटे-छोटे पिण्डो को क्षुद्रग्रह कहते है । खगोलशास्त्रियों के अनुसार क्षुद्रग्रहो का निर्माण ग्रहो के विस्फोट के स्वरूप टूटे हुए टुकड़ो से हुआ है (सभवतः बृहस्पति जैसे विशाल ग्रह के अवशेष से)। क्षुद्रग्रह मुख्य रूप से मंगल एवं बृहस्पति की कक्षा के बीच मे पाये जाते है । 

  • क्षुद्रग्रह सूर्य के चारो ओर पश्चिम  से पूर्व दिशा मे चक्कर लगाते है ।  
  • सीरस नमक क्षुद्रग्रह की खोज सबसे पहले हुई थी । जिसे 1809 मे ग्युसेप पियाजी नामक खगोलविद ने खोजा था । 
  • प्रेक्षणों से पता चला है कि क्षुद्रग्रह Ni, Fe, Co, Pt आदि धातुओ के भंडार से भरपूर है । इसलिए इन्हे Mining In the Sky भी कहते है । 
  • सभी ज्ञात क्षुद्रग्रहों का आकार अनियमित व अनिश्चित है जबकि सीरस का आकार गोल है । 

धूमकेतु / पुच्छल तारा (Comet) -

यह बर्फ, धूल एवं हिमानी गैसों से भरी चट्टानों और धातुओं के पिंड होते है । ये पिंड सूर्य के चारो ओर परावलीय पथ पर परिक्रमा करते है । जब कभी ये पिंड पृथ्वी के निकट होते है तब इन्हे नग्न आंखो से देखा जा सकता है । ये पिंड हमारे सौरमंडल के स्थायी सदस्य है । सर्वप्रथम राइको ब्राहमे ने इनकी खोज की थी । हैली नमक धूमकेतु पृथ्वी से प्रत्येक 76 वर्ष बाद देखा जा सकता है । जबकि वेचमन 16 वर्ष एवं ओटेरमा 8 वर्ष बाद देखा जा सकता है । 

धूमकेतु के निर्माण मे मिथेन, कार्बनडाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड व अमोनिया आदि गैसे मुख्य रूप से पायी जाती है । धूमकेतु को दो भागो मे बांटा जा सकता है सिर एवं पूंछ । इसके सिर को नाभिक कहा जाता है , पुच्छल तारे के मध्य मे एक नाभिक होता है जब कभी कोई पुच्छल तारा सूर्य के पास से गुजरता है तब इसके अंदर उपस्थित हिम गैसे जलने लगती है और सूर्य की विपरीत दिशा मे ये गैसे जलते हुए धुए व रोशनी के रूप मे इसके पूंछ की तरह दिखाई देती है । इसी कारण ही इन्हे पुच्छल तारा कहा जाता है । सूर्य से दूर जाने पर यह पुनः इसके नाभिक मे बर्फ एवं धूल आदि जम जाता है । 

हैली नामक धूमकेतु 1986 मे दिखा था अगली बार यह 2062 मे दिखाई देगा ।  हैली का नाम खगोल शास्त्री एडमंड हैली के नाम पर रखा गया है । 

उल्का (Meteor) व उल्कापिंड (Meteorite) - 

ये पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर पाये जाने वाले पत्थर व धातु के ठोस पिंड है । जब कभी ये पिंड पृथ्वी के समीप होते है तो यह पृथ्वी के आकर्षण के कारण पृथ्वी के वायुमंडल मे खीचे चले आते है और प्रवेश करते ही पृथ्वी के घर्षण के कारण गर्म होकर जलने लगते है । अतः इन्हे उल्का या 'टूटता तारा' कहते है । अधिकतर उलकाए पृथ्वी के वायुमंडल मे जलते हुए ही समाप्त हो जाते है परंतु उल्का जो हिस्सा पृथ्वी के धरातल तक पहुँचते है तो इन्हे उल्का पिंड कहते है । 

वास्तव मे उलकाए सौर मंडल के सदस्य होते है , इनकी उत्पत्ति भी सौरमंडल के भीतर ही होती है । उल्काओ का 93% भाग तक पत्थर से बना होता है। 

  • विश्व मे सबसे अधिक उल्कापाथ से प्रभावित स्थान USA का एरिज़ोना है यहाँ पर एक बड़े उल्का पिंड से बेरिंगर क्रेटर का निर्माण हुआ । 
  • भारत के महाराष्ट्र के बोल्टाना जिले मे उल्का पिंड से बनी झील लोनार झील स्थित है । इसका व्यास 1.5 किमी तथा गहराई 100 मीटर है । 
  • पृथ्वी कि सतह पर पाया गया अब तक का सबसे बड़ा उल्का पिंड होवावेस्ट है । जो कि नामीबिया के पास पाया गया था । 

सभी ग्रहो के नाम Hindi व English मे -

  1. Earth- पृथ्वी 
  2. Jupiter- ब्रह्स्पति 
  3. Mars- मंगल 
  4. Mercury- बुध 
  5. Neptune-वरुण 
  6. Saturn- शनि 
  7. Uranus- अरुण 
  8. Venus- शुक्र

सौरमंडल के ग्रहों के बारे मे कुछ अन्य जानकारी -

सूर्य से बढ़ती हुई दूरी के क्रम मे ग्रहों का क्रम - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण 

आकार के बढ़ते क्रम मे ग्रहो का क्रम - बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी, वरुण, अरुण, शनि, बृहस्पति 

परिक्रमण वेग के अनुसार बढ़ते क्रम मे ग्रहों का क्रम - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण 

परिक्रमण वेग के अनुसार बढ़ते क्रम मे ग्रहों का क्रम - बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, मंगल, बुध, शुक्र 

द्रव्यमान के अनुसार बढ़ते क्रम मे ग्रहों का क्रम - बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी, अरुण, वरुण, शनि, बृहस्पति 

घनत्व के अनुसार बढ़ते क्रम मे ग्रहो का क्रम - शनि, अरुण, बृहस्पति, वरुण, मंगल, शुक्र, बुध, पृथ्वी

तापमान के अनुसार बढ़ते क्रम मे ग्रहो का क्रम - वरुण, अरुण, शनि, बृहस्पति, मंगल, पृथ्वी, शुक्र, बुध 

            कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है - बृहस्पति 
  • सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है - बुध 
  • सूर्य से सबसे निकट स्थित ग्रह है - बुध 
  • सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है - वरुण 
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है - गेनीमेड 
  • सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है - डीमोस 
  • सौरमंडल का का सबसे अधिक चमकीला ग्रह है  - शुक्र 
  • सौरमंडल का सबसे अधिक उपग्रहों वाला ग्रह है - बृहस्पति 
  • सौरमंडल का का सबसे भारी ग्रह है - बृहस्पति 
  • सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है - वरुण 
  • पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है - शुक्र 
  • सौरप्रणाली की खोज की - कोपरनिकस ने 
  • वह वैज्ञानिक जिन्होने सर्वप्रथम बताया की पृथ्वी सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाती है - कॉपर निकस 
  • खगोलीय इकाई कहा जाता है - पृथ्वी व सूर्य के बीच की दूरी को 
  • सूर्य के पृष्ठ का तापमान है - 6000॰ C 
  • सौरमंडल का वह ग्रह जो पृथ्वी के समान बड़ा है - शुक्र 
  • पृथ्वी स्थित है - शुक्र एवं मगल ग्रह के बीच 
  • पृथ्वी सूर्य से सबसे निकट होती है -  3 जनवरी को 
  • पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर होती है - 4 जुलाई को 
  • सबसे पहले पृथ्वी की परधि को मापा था -  इरेटोस्थीनीज़ ने 
  • पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास विषुवतीय व्यास से कितना कम है - लगभग 43 किमी 
  • पृथ्वी अपनी कक्षा मे घूमती है - पश्चिम से पूर्व की ओर 
  • पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन का कारण है - पृथ्वी का सूर्य के चारो ओर परिक्रमण 
  • पृथ्वी गोल है पहली बार कहा - अरिस्टोटल
  • वह ग्रह जो हरे रंग के प्रकाश को उत्सर्जित करता है -  वरुण ग्रह 
  • सूर्य की सबसे बाहरी परत को कहा जाता है - कोरोना 
  • सूर्य के मध्य भाग को कहा जाता है - प्रकाशमण्डल 
  • ग्रहण के समय सूर्य का दिखाई देने वाला भाग - कोरोना 
  • पृथ्वी पर समुद्र तल से सबसे गहराई वाला स्थान कौन-सा है - मारियाना ट्रेंच
  • सूर्य के केंद्र मे पदार्थ जिस अवस्था मे रहते है - प्लाज्मा 
  • सौरमंडल का सबसे अधिक घनत्व वाला ग्रह है - पृथ्वी
  • शुमेकर लेवी-9 धूमकेतु टकराया था - ब्रहस्पति से 
  • सौरमण्डल का जन्मदाता कहा जाता है - सूर्य को 
  • नॉर्वे र्में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य दिखायी देता है - 21 जून को 
  • वह आकाशीय पिण्ड जिसे ‘पृथ्वी-पुत्र’ कहा जाता है - चंद्रमा 
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने जिस  ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अंतरिक्ष यान भेजा था - बृहस्पति 
  • 'सी ऑफ़ ट्रंक्विलिटी' स्थित है - चंद्रमा पर
  • बृहस्पति का द्रव्यमान है - सूर्य के द्रव्यमान का 1000वां भाग
  • सबसे चमकदार तारा कौन सा है - सीरियस 
  • मंगल की परिक्रमा कक्षा में जाने वाले प्रथम एशियाई देश का नाम है - भारत 
  • ग्रहों की गति का नियम प्रतिपादित किया - केप्लर 
  • सौरमण्डल की खोज की - कोपरनिकस ने 
  • वह ग्रह जिनके उपग्रह नहीं है - बुध, शुक्र 
  • ब्रहस्पति के वलय बने हुए है - सिलिकेट 

                       Hiiii  Frndzzzzz…

  कैसे हैं आप सब ?????

     आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि यह पोस्ट पसंद आने पर Like,Comments और Share ज़रूर करें ताकि यह महत्वपूर्ण Data दूसरो तक पहुंच सके और मैं इससे और ज़्यादा Knowledgeable Data आप तक पहुंचा सकू जैसा आप इस Blogger के ज़रिए चाहते हैं ।

                                                        आपके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ ....

                                                              नुरूल ऐन अहमद   

                                                          Hell lot of Thnxxxxxx

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां  (Top 20 longest River in The World)                     नदियो का महत्त्व :- नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है...