Friday, July 22, 2022

भौगोलिक उपनाम


भौगोलिक उपनाम

भौगोलिक उपनाम

भौगोलिक उपनाम

                               By:-- Nurool Ain Ahmad 

        विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्व के प्रमुख शहरों व राज्यों के भौगोलिक उपनामों के आधार पर कुछ प्रश्न अवश्य पूछे जाते है, इसलिए यह आपकी सभी प्रकार की परीक्षा की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइये जानते है विश्व के कौन-से शहर तथा देश को किस भौगोलिक उपनाम से जाना जाता है:-

  1. सात पहाड़ियों का नगर - रोम
  2. पोप का शहर - रोम
  3. रक्तवर्ण महिला - रोम
  4. प्राचीन विश्व की साम्रज्ञी - रोम
  5. पश्चिम का बेबीलोन - रोम
  6. ईटरनल सिटी (होली सिटी) - रोम
  7. एंटीलीज का मोती - क्यूबा
  8. शुगर बाऊल ऑफ द वर्ल्ड - क्यूबा
  9. गगनचुंबी इमारतों का नगर - न्यूयॉर्क
  10. पर्ल ऑफ दी आरियंट - सिंगापुर
  11. क्वेकट सिटी - फिलाडेल्फिया
  12. हवा वाला शहर/गार्डन सिटी - शिकागो
  13. चीन का शोक - ह्वांगहो नदी (पीली नदी)
  14. निरंतर बहने वाले झरनों का शहर - क्विटो (इक्वेडोर)
  15. हर्मिट किंगडम - कोरिया
  16. लैंड ऑफ मॉर्निंग काम - कोरिया
  17. लैंड ऑफ द गोल्डेन फ्लीस - ऑस्ट्रेलिया
  18. लैंड ऑफ कंगारू - ऑस्ट्रेलिया
  19. लैंड ऑफ गोल्डेन वूल - ऑस्ट्रेलिया
  20. लैंड ऑफ थाउजेंड लेक्स - फिनलैंड
  21. लैंड ऑफ मिडनाइट सन - नार्वे
  22. भूमध्य सागर का द्वार - जिब्राल्टर
  23. होली लैंड - जेरूसलम (इजराइल)
  24. ग्रेनाइट सिटी - एवरडीन (स्कॉटलैंड)
  25. एम्राल्ड द्वीप - आयरलैंड
  26. नील नदी की देन - मिस्र
  27. एम्पायर सिटी - न्यूयॉर्क
  28. क्वीन ऑफ एड्रियाटिक - वेनिस (इटली)
  29. पूर्व का वेनिस/ अरब की रानी - कोच्ची (भारत)
  30. प्लेग्राउंड ऑफ यूरोप - स्विट्जरलैंड
  31. सूर्योदय का देश - जापान
  32. लौंड ऑफ थंडरबोल्ट - भूटान
  33. सफेद हाथियों का देश - थाईलैंड
  34. लैंड ऑफ दी थाउजैंड ऐलीफैंट्स - लाओस
  35. लिली का देश - कनाडा
  36. नेवर-नेवर लैंड - प्रेयरीज ऑफ नार्थ
  37. हैरिंग पोंड - एटलांटिक महासागर
  38. संसार की छत - पामीर का पठार
  39. वेनिस ऑफ दी वर्ल्ड - स्टॉकहोम (स्वीडन)
  40. गोरों की क्रब - गिनी तट (द. अफ्रीका)
  41. लैंड ऑफ कक्स - स्कॉटलैंड
  42. कॉकपिट ऑफ यूरोप - बेल्जियम
  43. सिटी ऑफ गोल्डेन गेट - सेन फ्रांसिस्को (यूएसए)
  44. स्वप्निल मीनारों वाला शहर - ऑक्सफोर्ड (इंग्लैंड)
  45. दक्षिण का ब्रिटेन - न्यूजीलैंड
  46. अंध महाद्वीप - अफ्रीका
  47. स्वर्णिम पैगोडा का देश - म्यांमार
  48. संसार का रोटी भंडार - प्रेयरीज ऑफ नार्थ अमेरिका
  49. संसार का निर्जनतम द्वीप - त्रिस्तान डी कुन्हा
  50. सात टापुओं का नगर - मुंबई (भारत)
  51. पूर्व का मैनचेस्टर - ओसाका (जापान)
  52. फॉरबिडन सिटी - ल्हासा (तिब्बत)
  53. इंग्लैंड का बगीचा - केंट
  54. भारत का बगीचा - बंगलौर (भारत)
  55. आंसुओं का प्रवेश द्वार - बाब-अल-मंउब जलडमरूमध्य
  56. मोतियों का द्वीप - बहरीन
  57. यूरोप के बारूद का पीपा - बाल्कन
  58. लैंड ऑफ सैटिंग सन - ब्रिटेन
  59. श्वेत नहर - बेलग्रेड (यूगोस्लाविया)
  60. भारत का मसालों का बगीचा - केरल
  61. स्मरकों की नगरी - वियाना (ऑस्ट्रिया)
  62. विश्व की जन्नत - पेरिस
  63. एशिया का पेरिस - थाईलैंड
  64. आइलैंड ऑफ क्लोब्ज - जंजीवार (तंजानिया)
  65. गार्डन प्रोविन्स ऑफ साउथ अफ्रीका - नेटाल
  66. पिलर्स ऑफ हरक्युलिस - स्ट्रेट्स ऑफ जिब्राल्टर
  67. पवन चक्कियों की भूमि - नीदरलैंड
  68. हिंद महासागर का मोती /पूर्व का मोती - श्रीलंका

दुनिया के देशों के उपनामों की सूची

  1. पूर्व का मोती – श्रीलंका
  2. हिंद महासागर का मोती – श्रीलंका
  3. चीनी का कटोरा – क्यूबा
  4. सफेद हाथियों की भूमि – थाईलैंड
  5. एशिया का पेरिस – थाईलैंड
  6. चावल का देश – थाईलैंड
  7. वनों का देश – कांगो प्रजातांत्रिक गणतंत
  8. उगते सूरज का देश – जापान
  9. यूरोप का रोगी – तुर्की
  10. अंध महाद्वीप – अफ्रीका
  11. मोतियों का द्वीप – बहरीन
  12. अर्ध रात्रि का सूर्य – नॉर्वे
  13. डूबते सूरज का देश – ब्रिटेन
  14. दक्षिण का ब्रिटेन – न्यूजीलैंड
  15. विश्व की जन्नत – पेरिस
  16. अग्नि दीप – आइसलैंड
  17. पश्चिमी एशिया का स्विट्जरलैंड – लेबनान
  18. झीलों का देश – फिनलैंड
  19. तंत्र झंझावतों का देश – भूटान
  20. स्वर्णिम पैगोडा का देश – म्यांमार
  21. एशिया का प्रवेश द्वार – तुर्की
  22. सांपों का देश – ब्राजील
  23. कंगारुओं का देश – ऑस्ट्रेलिया
  24. लिटिल वेनिस – वेनेजुएला
  25. यूरोप का अखाड़ा – बेल्जियम
  26. यूरोप के खेल का मैदान – स्विजरलैंड
  27. मकरत दीप – आयरलैंड
  28. कोको का देश – स्कॉटलैंड
  29. नील नदी का उपहार – मिस्र
  30. पवन चक्कियों की भूमि – नीदरलैंड्स
  31. हजार पहाड़ियों का देश – अफगानिस्तान
  32. प्रातः कालीन शांति की भूमि – कोरिया
  33. हॉर्न ऑफ अफ्रीका – सूडान
  34. विश्व की जन्नत – फ्रांस
  35. एंपायर सिटी – न्यूयॉर्क
  36. संसार की छत – पामीर का पठार
  37. भूमध्य सागर का दारा – जिब्राल्टर
  38. दस लाख हाथियों की भूमि – लाओस
  39. लैंड ऑफ द गोल्डन वूल – ऑस्ट्रेलिया
  40. मैफिल लीफ का देश – कनाडा
  41. विश्व का कहवा पात्र – ब्राजील
  42. येलो पेरिल – चीन
  43. सेकंड न्यू फाउंडेशन – जापान
  44. यूरोप का भारत – इटली
  45. संगमरमर की भूमि – इटली
  46. प्यासी भूमि का देश – ऑस्ट्रेलिया
  47. होली सिटी – रोम
  48. पोप का शहर – रोम
  49. विश्व की सामग्री – रोम
  50. पश्चिम का बेबीलोन – रोम
  51. गार्डन सिटी – शिकागो
  52. एंटीलीज का मोती – क्यूबा
  53. इंग्लैंड का बगीचा – कैंट
  54. स्मारकों की नगरी – वियना
  55. रैलियों का नगर – दिल्ली
  56. सदाबहार शहर – क्विटो
  57. फियोर्ड तट का देश – नार्वे
  58. पवित्र भूमि – फिलिस्तीन
  59. लिली का देश – कनाडा का
  60. सात पहाड़ियों का नगर – रोम
  61. अरब सागर की रानी – कोच्चि
  62. फॉरबिडन सिटी – ल्हासा
  63. इंटर्नल सिटी – रोम
  64. भारत का हॉलीवुड – मुंबई
  65. पूर्व का वेनिस – सिंगापुर
  66. जापान का डेट्रॉयट – नागोया
  67. रूस का मानचेस्टर – इवानेवो
  68. पूर्व का मानचेस्टर – ओसाका
  69. भारत का पिट्सबर्ग – जमशेदपुर
  70. चीन का मानचित्र – शंघाई
  71. मलेशिया की सिलिकॉन घाटी – पेनाग
  72. मैजिक सिटी – मोंटोकार्लो
  73. पूर्व का प्रवेश द्वार – सिंगापुर
  74. स्पेन की बंबई – बार्सिलोना
  75. विश्व की कहवा मंडी – साओ पोलो
  76. क्वेकर सिटी – फिलाडेल्फिया
  77. ग्रेनाइट सिटी – एवरडीन
  78. अंतरिक्ष स्त्रोतों का नगर – क्वीटो
  79. गगनचुंबी इमारतों का नगर – न्यूयॉर्क
  80. Wind City – शिकागो
  81. सिटी ऑफ रेट्स – मेक्सिको सिटी
  82. रूस का बकिंघम – तुला
  83. कनाडा का बकिंघम – हेमिल्टन
            Hiii Frndzzzz!!!!!!

   आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंट और शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.....

                        Hell Lot of Thanxxx 


Thursday, July 7, 2022

बाबर

 

बाबर

                                 बाबर

                     बाबर  


                              By:-- Nurool Ain Ahmad 


मुग़ल राजवंश, जिसे भारत में बाबर ने आरम्भ किया था, जिसने 1526 ई. में लोदी वंश के अन्तिम सुल्तान इब्राहीम लोदी को पानीपत के प्रथम युद्ध में पराजित किया। इस विजय से बाबर का दिल्ली और आगरा पर अधिकार हो गया। 1527 ई. में बाबर ने मेवाड़ के शासक राणा साँगा को खनुआ के युद्ध में पराजित कर राजपूतों के प्रतिरोध का भी अन्त कर दिया।


मुगल साम्राज्य वंशावली 

  • जहीरूद्दीन मुहम्मद बाबर-1526-1530 ई० 
  • फर्रूखशियर-1713-1719 ई० 
  • नासिरूद्दीन मुहम्मद हुमायूँ-1530-1556 ई० 
  • मुहम्मद शाह-1719-1748 ई०
  • जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर-1556-1605 ई० 
  • अहमद शाह-1748-1754 ई० 
  • जहाँगीर-1605-1627 ई०
  • आलमगीर-||-1754-1759 ई० 
  • शाहजहाँ-1627-1658 ई०
  • शाह आलम-||-1759-1806 ई० 
  • औरंगजेब-1658-1707 ई०
  • अकबर-||-1806-1837 ई०
  • बहादुर शाह-1707-1712 ई०
  • बहादुर शाह जफर-1837-1857 ई०। 
  • जहांदार शाह-1712-1713 ई०

बाबर का संक्षिप्त परिचय

  • मुगल वंश के संस्थापक बाबर का शासन काल 1526 ई. से 1530 ई. तक चला बाबर का पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था !
  • बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 को फरगना मे हुआ था बाबर चगताई तुर्क था अपने पिता उमर शेख की ओर से बाबर तैमूर का वंशज था और अपनी माँ कुतलग निशा की ओर से चंगेज खाँ का वंशज था !
  • 11 वर्ष की उम्र में 1494 ई. में यह फरगना का शासक बना 1508 में इसने कंधार पर विजय प्राप्त की यही पर इसके पुत्र हुमायूँ का जन्म हुआ

मुगल वंश की स्थापना कैसे हुई ? 

  • 1526 ई. में बाबर और इब्राहिम लोदी की सेना के बीच पानीपत के मैदान में युध्द हुआ इस युध्द को पानीपत का प्रथम युध्द कहा जाता है इस युध्द में इब्राहिम लोदी मारा गया और बाबर ने मुगल सत्ता की स्थापना की पानीपत का युध्द भारतीय इतिहास का प्रमुख युध्द था इसके पश्चात ही भारत में मुगल सत्ता की स्थापना हुई

बाबर कौन सी उपाधि लेना शुरु किया

  • इसने अपनी सेना में तोप शामिल की  और जो पूर्व के सुल्तान हुआ करते थे वो मिर्जा की उपाधि देते थे किंतु इसने ‘पादशाह’ की उपाधि लेना शुरू किया इसने पादशाह की उपाधि ली !
  • बाबर वैसे तो सुन्नी मुसलमान था पर उसने कुछ समय के लिए शिया मत भी स्वीकार किया था (ईरान के शाह से सहायता प्राप्त करने के लिए)

भारत पर आक्रमण करने से पूर्व बाबर ने किन -किन स्थानों पर विजय प्राप्त की

  • भारत पर आक्रमण करने से पूर्व ये काबुल, कंधार व समकंद आदि पर विजय प्राप्त कर चुका था

बाबर की आत्मकथा

  • बाबर ने अपनी आत्मकथा बाबरनामा लिखी उसमें उसने लिखा है जब मैंने हिंदुस्तान विजित किया उस समय हिंदुस्तान में पाँच मुसलमान शासकों तथा दो काफिर बादशाहों का शासन था(बाबर के अनुसार पाँच मुसलमान राज्य-दिल्ली, गुजरात, बहमनी, मालवा तथा बंगाल, दो काफिर राज्य- विजय नगर, मेवाड)

पानीपत की लडाई से पहले बाबर ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया

  • पानीपत की लडाई से पहले भारतीय क्षेत्रों पर बाबर ने चार बार आक्रमण किया बाबर भारत खैबर दर्रे से होकर आया था और सबसे पहली बार इसने 1519 ई में भारत पर आक्रमण किया था

बाबर के प्रमुख युध्द

बाबर के चार प्रमुख युध्द हैं – 

पानीपत का युध्द

  • पानीपत का युध्द भारत मे इसे लाहौर के गवर्नर और इब्राहिम लोदी चाचा दौलत खाँ ने अपने पुत्र बिलाबल खाँ और बहलोल लोदी के पुत्र आलम खाँ को बाबर को भारत पर आक्रमण करने हेतु आमंत्रित करने के लिए भेजा गया कहीं कहीं उल्लेख मिलता है कि राणा ने भी बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए भेजा था !
  • पानीपत का प्रथम युध्द बाबर ने अपने 12,000 सैनिकों के सहायोग से इब्राहिम लोदी की सेना को बहुत बुरी तरह परास्त किया इस युध्द में उसने अपनी प्रसिध्द तुलगुमा युध्द नीति का और तोप खाने का प्रयोग किया इस युध्द की खुशी में बाबर ने काबुल वासियों को एक-एक का सिक्का उपहार में दिया अपनी इस उदारता के कारण बाबर को कलंदर कहा गया !
  • अपनी विजय के बाद बाबर ने 27 अप्रैल 1526 को दिल्ली में मुगल वंश के संस्थापक के रूप में अपना राज्यभिषेक कराया !
  • पानीपत के युध्द के समय भारत की राजनैतिक शक्ति अफगानों और राजपूतों में बँटी थी इस राजनीतिक शक्ति पर अधिकार के उद्देश्य से बाबर ने खानवा और घाघरा का युध्द लडा

बाबर की तुलगुमा नीति क्या थी – तुलगुमा नीति- तुलगुमा के अंतर्गत सेनायें तीन ओर से आक्रमण करती है

खानवा का युध्द

  • खानवा का युध्द 16 मार्च 1527 मे बाबर और मेवाड के राजा राणा सांगा के बीच हुआ इस युध्द में विजय के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की !

चंदेरी का युध्द

  • चंदेरी का युध्द 29 जनवरी 1528 को बाबर और चंदेरी के शासक मेधनीय राय के बीच हुआ युध्द में बाबर विजयी रहा

घाघरा का युध्द

  • घाघरा का युध्द में घघर, बिहार नदी के तट पर बाबर ने अफगानों को पराजित किया मध्यकाल का यह पहला युध्द था जल और थल दोनो में लडा गया था ये बाबर द्वारा लडी गई अंतिम लडाई थी

बाबर की अन्य रचना कौन सी थी ?

  • बाबर की एक और रचना तुजुक-ए-बाबरी है बाबर ने इसकी तुर्की में रचना की थी बाबर की इस रचना को अकबर ने अब्दुर्रहीम खानेखाना के द्वारा तुर्की से फारसी भाषा में रुपांतरित कराया

बाबर की संतानें

  • बाबर के चार पुत्र हुमायुँ, अस्करी, कामरान, हिंदाल थे व एक पुत्री गुलबदन बेगम थी !

गुलबदन बेगम

  • गुलबदन बेगम बाबर की पुत्री थी उसने हुमायूँनामा की रचना की जिसमे आधे मे हुमायूँ का व आधे में बाबर का वर्णन मिलता है !

“लेनपूल के अनुसार बाबर एक सैनिक था, साम्राज्य का निर्माता नहीं”

 बाबर की मृत्यु

  • 26 दिसम्बर 1530 को बाबर की मृत्यु हो गई और उसे काबुल में दफनाया गया बाबर ने हुमायूँ को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया !

Quick Facts

  • बाबर द्वारा 1526 ई० में मुगल साम्राज्य की स्थापना की गई।
  • बाबर का जन्म 14 फरवरी, 1483 को फरगना में हुआ। 
  • बाबर पिता उमर शेख मिर्जा की ओर से ‘तैमूरलंग’ एवं माता कुतालुनीगार की ओर से मंगोल नेता चंगेज खाँ का वंशज था। 
  • बाबर का कुटुम्ब तुर्की जाति के चुगताई वर्ग के अंतर्गत आता था।
  • 11 वर्ष की उम्र में फरगना का शासक बनने के बाद बाबर ने समरकंद पर 6 बार चढाई की जिसमें सिर्फ दो बार विजय प्राप्त हुई। 
  • बाबर ने कंधार (1508), पेशावर (1519) तथा दिल्ली (1526) पर अपना शासन कायम किया। 
  • बाबर ने पानीपत-I (1526 ई०), खनवा (1527 ई०), चंदेरी (1527 ई०) एवं घाघरा (1529 ई०.) के युद्धों में क्रमशः इब्राहिम लोधी, राणा सांगा, मेदनी राय एवं अफगानों को परास्त किया। 
  • बाबर ने अपनी सेना में 1514-19 ई० के दौरान तोप को शामिल किया। 
  • बाबर ने तुर्की भाषा में तुजूक-ए-बाबरी (आत्मकथा) की रचना की जिसका फारसी अनुवाद बाद में अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने किया। बाबर मुबड्यान नामक पद्य-शैली का जन्मदाता है।
  • बाबर का भारत के विरुद्ध पहला आक्रमण युसूफजाईयों के खिलाफ 1519 ई० में हुआ।
  • बाबर ने 1507 ई० में अपने पूर्वजों द्वारा धारित उपाधि मिर्जा को छोड़कर पादशाह की उपाधि धारण की। बाबर द्वारा सड़कों की माप हेतु गज-ए-बाबरी चलाई गई। 
  • बाबर ने विस्फोटकों का प्रयोग कुस्तुनतुनियाँ से एवं बंदूक का प्रयोग करने की कला ईरानियों से सीखी। बाबर ने युद्ध की तुलगुमा (सेना छिपाकर रखने की) पद्धति उज्बेगों से सीखी। बाबर को उसकी उदारता के लिए कलन्दर की उपाधि दी गई तथा उसने खनंवा युद्ध में विजय के पश्चात गाजी की उपाधि धारण की। 
  • बाबर ने तुर्की छंद-शास्त्र पर एक निबंध की रचना की। 
  • 26 दिसंबर 1530 ई० को बाबर की मृत्यु आगरा में हुई। आरंभ में आगरा के आरामबाग में एवं बाद में काबुल में उसकी ख्वाहिश के अनुसार उसे दफनाया गया। 
  • बाबर के चार पुत्रों हुमायूँ, कामरान, अस्करी एवं हिन्दाल में, अपनी मृत्यु के समय हुमायूँ को बाबर ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

              Hiii Frndzzzz!!!!!!

आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंटऔर शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.

                 Thanxxxx  A Lot

Wednesday, July 6, 2022

कम्प्यूटर शब्दावली

कम्प्यूटर शब्दावली
कम्प्यूटर शब्दावली

 


             कम्प्यूटर शब्दावली

                 By:-- Nurool Ain Ahmad 

 एप्लीकेशन प्रोग्राम (Application Programme): एक ऐसा प्रोग्राम जो कोई निश्चित कार्य ही करता हो, एप्लीकेशन प्रोग्राम कहलाता है, जैसे- वर्ड प्रोसेसिंग या डेटाबेस प्रबन्धन अथवा अकाउंटिंग का कार्य करने वाले सॉफ्टवेयर। इनमें वर्ड प्रोसेसिंग के लिए एम एस वर्ड (M sword), डेटाबेस प्रबन्धन के लिए विजुअल फॉक्स प्रो (visual FOX PRO), डिजाइनर्निग के लिए ऐडोब फोटोशॉप (Adobe Photoshop) या अकाउंटिंग के लिए टैली (Tally) प्रसिद्द एप्लीकेशन प्रोग्राम है। इन्हें सॉफ्टवेयर के नाम से भी जाना जाता है।

 बिट (Bit): इलेक्ट्रॉनिक डेटा को मापने की एक यूनिट बिट कहलाती है। एक बिट 0 या 1 कोई एक होती है। यह बिट की संख्या पर निर्भर करता है कि वह कितना डेटा अपने में स्टोर करने में सक्षम है। उदाहरण के लिए 8 बिट में 16 बिट की तुलना में कम डेटा समा पाएगा। 4 बिट मिलकर एक निबल (Nibble) का निर्माण करते हैं। 8 बिट मिलकर एक बाईट का निर्माण करते हैं।

 बूट (Boot): कम्प्यूटर को कार्यावस्था में लाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा किया जाने वाला प्रारम्भिक कार्य बूट कहलाता है।

 बग (Bug): कम्प्यूटर प्रोग्राम या सिस्टम में एरर के कारण को बग कहा जाता है। उदाहरण के लिए यदि कोई प्रोग्राम गलत परिणाम देने लगे तो यह कहा जा सकता है कि इस प्रोग्राम में बग है। बग को निकालने की अर्थात् एरर हटाने को डिबग (Debug) कहा जाता है।

 बाईट (Byte): कुल आठ बिट मिलकर एक बाईट का निर्माण करती है। किसी भी आस्की केरेक्टर को स्टोर करने के लिए एक बाईट खर्च होती है।

 केश (Cache): मेमोरी का ही एक भाग जिसे अस्थाई स्टोरेज के लिए प्रयोग किया जाता है, कैश कहलाता है। इसमें वे डेटा रखे जाते हैं, जिसकी बार-बार जरूरत होती है। इससे कम्प्यूटर की प्रोसेसिंग गति में वृद्धि होती है। कैश कई स्तरों पर होता है। सामान्यतः जिस कैश की बात की जाती है उसकी गति रैम से अधिक किन्तु प्रोसेसर से कम होती है। इसका कार्य प्रोसेसर एवं रैम के मध्य एक पुल की भाँति कार्य करना है, ताकि दोनों की प्रोसेसिंग गति में अन्तर को पाटा जा सके।

 सीडी-रॉम (CD-ROM): म्यूजिक सीडी जैसी ही सीडी जिस पर डेटा स्टोर किया जा सकता है, सीडी रोम कहलाता है। एक सीडी पर फ्लॉपी की तुलना में काफी अधिक डेटा स्टोर हो सकता है। इस पर डेटा लिखने एवं इससे डेटा पढ़ने के लिए सीडी ड्राइव एवं राइटर की आवश्यकता होती है।

 चिप (Chip): यह एक पतली चिप्पी है, जिस पर विशेष प्रक्रिया से सर्किट बनाये जाते हैं। यह प्रायः सिलिकान की बनी होती है। सिलिकान के स्थान पर गैलियम आर्सेनाइड चिप तथा प्रोटीन चिप (जिसे बायोचिप भी कहा जाता है) पर अनुसंधान चल रहा है।

 कम्प्यूटर प्रोग्राम (Computer Program) – कम्प्यूटर के कार्य निर्देशन के लिए निम्न या उच्च स्तरीय भाषा में लिखे गये आदेशों की श्रृंखला, कम्प्यूटर प्रोग्राम कहलाता है।

 कम्पाइलर (Compiler): वह प्रोग्राम जो उच्च स्तरीय भाषा को मशीन भाषा में परिवर्तित करता है, कम्पाइलर कहलाता है।

 सीपीयू (CPU): इसे विस्तृत रूप से सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कहा जाता है। यह कम्प्यूटर का दिलो-दिमाग कहलाता है। समस्त मुख्य प्रोसेसिंग यहीं पर होती है। PIII, P4, AMD Athlon आदि सीपीयू के कुछ उदाहरण हैं।

 कर्सर की (Cursor Key): की-बोर्ड पर पाए जाने वाले वे बटन जिन पर तीर के निशान बने होते हैं, कर्सर-की कहलाता है। इनका प्रयोग स्क्रीन पर कर्सर को मूव करने के लिए किया जाता है।

 डेटाबेस (Database): डेटा का संग्रह, जिसमें फोन बुक से लेकर कम्पनी के इवेंट्री प्रबन्धन से सम्बन्धित डेटा तक शामिल होते हैं, डेटाबेस कहलाता है।

 एरर मैसेज (Error Message): किसी सॉफ्टवेयर द्वारा किसी गड़बड़ी के बारे में दर्शाया जाने वाला संदेश, एरर मैसेज कहलाता है। यह एरर के प्रकार के बारे में जानकारी भी देता है।

 फाइल (File): डेटा का वह संग्रह जिसे किसी नाम से सेव किया जाता है, फाइल कहलाता है। उदाहरण के लिए यह आपकी सैलेरीशीट हो सकती है या कोई MP3 गाना भी हो सकता है।

 फ्लापी डिस्क (Floppy Disk): यह डेटा स्टोर करने के लिए एक माध्यम है। आकार में काफी छोटा होने के कारण इसे पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। आज अधिकतर 3.5 इंच आकार की फ्लॉपी डिस्क प्रयोग में लाई जा रही है। जिसमें काफी कम डेटा स्टोर हो पाता है।

 गीगाबाईट (Giga Byte): 1024 मेगाबाईट को गीगाबाईट कहा जाता है। एक मेगाबाईट में 1024 × 1024 बाईट्स होती हैं। आजकल हार्डडिस्क का आकार भी गीगाबाईट्स में ही होता है।

 ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (Graphical User Interface-GUI): यह एक विजुअल इंटरफेस है, जो कि फाइलों, कमांड्स, सॉफ्टवेयर्स आदि को आइकन (ग्राफिकल चिह्न) के रूप में दर्शाता है। इन आइकन्स को माउस जैसे किसी पॉइंटिंग डिवाइस के माध्यम से चुना एवं प्रयोग किया जाता है। ग्राफिकल यूजर इंटरफेस विंडोज वातावरण में उपलब्ध है, जिसमें एक यूजर आइकन्स पर क्लिक करते हुए कार्य करता है।

 हैकर (Hacker): जान-बूझकर दूसरे का कम्प्यूटर खराब करने वाला व्यक्ति हैकर कहलाता है।

 हार्ड डिस्क (Hard Disk) यह डेटा स्टोरेज के लिए एक डिवाइस है, जिसे सामान्यतः केबिनेट के भीतर रखा जाता है। इस पर काफी अधिक डेटा स्टोर किया जा सकता है। चूंकि हार्डडिस्क अलग-अलग आकारों में आती है, अतः एक यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार इसका चुनाव कर सकता है।

 हार्डवेयर (Hardware): कम्प्यूटर का भौतिक (Physical) भाग जिसे देखा और छुआ जा सकता हो, हार्डवेयर कहलाता है। उदाहरण-मॉनीटर या की-बोर्ड।

 आइकन (Icon): स्क्रीन पर दर्शित छोटे ग्राफिकल चिन्ह जो कि किसी प्रोग्राम, कमांड या फाइल को इंगित करते हैं, आइकन कहलाता है। इन्हें चुनने के लिए यूजर को इन आइकन पर माउस पॉइंटर रखते हुए क्लिक करना होता है।

 मेगाहर्ट्ज (MHz): एक मेगाहर्ट्ज 1,000,000 चक्र प्रति सेकण्ड दर्शाती है। माइक्रोप्रोसेसर की गति को क्लॉक स्पीड से मापा जाता है। उदाहरण के लिए यदि एक माइक्रोप्रोसेसर 200 मेगाहर्ट्ज पर कार्य करता है तो वह 200,000,000 चक्र प्रति सेकण्ड रन करता है। इससे यह भी जाना जाता है कि प्रोसेसर कितना शक्तिशाली है।

 मेमोरी सिस्टम (Memory system): वह जगह जहाँ पर कम्प्यूटर डेटा एवं प्रोग्राम को अस्थाई तौर पर रखता है, मेमोरी सिस्टम कहलाता है। सामान्यतः मेमोरी से आशय RAM से है।

 मॉडम (Modem): वह डिवाइस जो कि डिजिटल सिग्नलों को ऐनालॉग सिग्नलों (टेलीफोन प्रणाली में काम में आनेवाला सिग्नल) एवं एनालॉग सिग्नलों को डिजिटल सिग्नलों में परिवर्तित कर सके, मॉडम कहलाता है। इससे टेलीफोन के माध्यम से कम्प्यूटर को जोड़ने का काम लिया जाता है। इंटरनेट से जुड़ने के लिए भी मॉडम की जरूरत होती है।

 मदर बोर्ड (Mother Board): कम्प्यूटर के केबिनेट के भीतर का मुख्य बोर्ड जिस पर सीपीयू, मेमोरी एवं अन्य सर्किट बने होते हैं, मदर बोर्ड कहलाता है। इसी पर अन्य कार्ड लगाए जा सकते हैं।

 नेटवर्क (Network): विभिन्न कम्प्यूटरों का एक जाल जिसमें सभी कम्प्यूटर एक दूसरे से केबल (Cable) या अन्य माध्यम से जुड़े रहते हैं, नेटवर्क कहलाता है। नेटवर्क का फायदा यह होता है कि यूजर अपनी फाइल को शेयर कर सकता है ताकि अन्य यूजर उसको उपयोग कर सकें।

 ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating system): वह सॉफ्टवेयर जो आधारभूत सिस्टम कार्य करने में सक्षम हो, ऑपरेटिंग सिस्टम कहलाता है। इन आधारभूत सिस्टम कार्यों में डिस्क से डेटा पढ़ना, डिस्क पर डेटा लिखना, रिसोर्स प्रबन्धन आदि सम्मिलित हैं। इसके उदाहरणों में विंडोज (WINDOWS), लिनक्स (LINUX) आदि को लिया जा सकता है।

 पेरिफेरल (Peripheral): कम्प्यूटर में अतिरिक्त रूप से लगनेवाली हार्डवेयर डिवाइसों को पेरिफेरल कहा जाता है। कम्प्यूटर को काम में लाने के लिए इस भाग का होना आवश्यक नहीं होता है।

 पिक्सेल (Pixel): किसी भी इमेज का सबसे छोटा भाग, पिक्सेल कहलाता है। एक मॉनीटर का एक पिक्सेल एक महीन से डॉट (.) के रूप में होता है। यही विभिन्न डॉट मिलकर एक इमेज का निर्माण करते हैं। एक निश्चित जगह पर जितने अधिक पिक्सेल होंगे, इमेज क्वालिटी उतनी ही अच्छी होगी।

 पॉइंटर (Pointer): माउस के द्वारा नियंत्रित किया जाने वाला अवयव जो कि स्क्रीन पर दर्शित होता है, पॉइंटर कहलाता है। जिस दिशा में माउस को माउस पैड पर मूव किया जाता है उसी दिशा में यह पाइंटर भी घूमता है।

 पोर्ट (Port): यह एक कनेक्टर होता है, जो बाह्य डिवाइसों को मदरबोर्ड से जोड़ता है। जैसे कि पैरेलल पोर्ट या सीरियल पोर्ट या यूएसबी पोर्ट।

 रैम (RAM): विस्तार में इसे रेडम ऐक्सेस मेमोरी कहा जाता है। यह वह स्थान है जहाँ पर प्रोसेसिंग में काम आनेवाले डेटा को अस्थाई रूप से रखा जाता है। यह मेमोरी अस्थायी मेमोरी होती है। इसे जैसे ही पावर मिलना बन्द होता है वैसे ही इसका कटेंट भी समाप्त हो जाता है। इसे मेगाबाईट्स में मापा जाता है।

 रोम (ROM): विस्तार में इसे रीड ओनली मेमोरी कहा जाता है। यह मेमोरी स्थायी (Nonvalatile) है जो विद्युत् आपूर्ति समाप्त होने पर भी लुप्त नहीं होती है।

 रीबूट (Reboot): जहाँ बूटिंग से आशय कम्प्यूटर को बन्द अवस्था से जागृत अवस्था में लाना है वही रीबूट से आशय कम्प्यूटर को दोबारा स्टार्ट करने से है। ऐसा तब किया जाता है, जबकि कम्प्यूटर ने बीच में ही कार्य करना बन्द कर दिया हो या कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल / अनइंस्टॉल किया हो।

 साउंड कार्ड (sound Card): यह एक ऐक्सपांशन कार्ड है जो कि पर्सनल कम्प्यूटर में साउंड पर कार्य करने की क्षमता जोड़ता है।

 स्कैनर (scanner) एक ऐसी डिवाइस जो कि ग्राफिक इमेज को डिजिटल इमेज में परिवर्तित कर देता है, स्कैनर कहलाता है।

 सिस्टम यूनिट (system Unit): डेस्कटॉप पीसी का बाक्सनुमा केबिनेट भाग, सिस्टम यूनिट कहलाता है। इसके अंदर मदरबोर्ड एवं अन्य चिप होती है।

 टच स्क्रीन (Touch screen): वह कम्प्यूटर जिसमें की बोर्ड के बजाय मॉनीटर को छुकर कम्प्यूटर को निर्देश देते हैं।

 वायरस (virus): एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कि कम्प्यूटर के डेटा को नुकसान पहुँचाने के लिए बनाया गया हो। वायरस सामान्यतः ऑपरेटिंग सिस्टम की फाइलों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है।

            कम्प्यूटर संबंधी शब्द संक्षेप

ALU Arithmetic Logic Unit

ALGOL Algorithmic Language

ASCII American Standard Code for Information Interchange BASIC Beginner’s All Purpose Symbolic Instruction Code BCD Binary Coded Decimal

BIOS Basic InputOutput System

CPU Central Processing Unit

CAD Computer Aided Design

CAM Computer Aided Manufacturing

CAT Scan Computerised Axial Tomography Scan

COBOL Common Business Oriented Language

CD Compact Disk

C-DOT Centre for Development of Telematics

COMAL Common Algorithmic Language

DOS Disk Operating System

DTS Desk Top System

DTP Desk Top Publishing E-Commerce Electronic Commerce

E-Mail Electronic Mail

ENIAC Electronic Numerical Integrator And Calculator

FAX Facsimile Automated. Xerox

FLOPS Floating Operations Per Second

FFORTRAN Formula Translation

H.L.L High Level Languages

HTML High TextMarkup Language

IBM International Business Machine

IC Integrated Circuit

ISH Information Super Highway

LAN Local Area Network

LDU Liquid Display Unit

LISP List Processing

LLL Low Level Language

MICR Magnetic Ink Character Recogenizer

MIPS Millions of Instructions Per Second

MOPS Millions of Operations Per Second

MODEM Modulator-Demodulator

MPU Micro Processor Unit

NICNET National Information Centre Network

OMR Optical Mark Reader

PC-DOS Personal Computer Disk Operating System

PROM Programmable Read Only Memory RAM Random Access Memory

ROM Read Only Memory

SNOBOL String Oriented Symbolic Language

UPS Uninterruptable Power Supply

VDU Visual Display Unit

VLS Very Large Scale Integrated

WAN Wide Area Network

www World Wide Web


विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां  (Top 20 longest River in The World)                     नदियो का महत्त्व :- नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है...