Thursday, September 12, 2024

ऊष्मा (Heat)


    
    

                                 ऊष्मा (Heat)

                                                         By-- Nurool Ain Ahmad

    ऊष्मा ( Heat ) : - ऊष्मा , ऊर्जा का ही रूप है , जो दो वस्तुओं के बीच केवल स्थानान्तरित होती है , ऊष्मा का स्थानान्तरण उच्च ताप से निम्न ताप की ओर होता है ।
* ऊष्मा का मात्रक कैलोरी है , तथा S. I. मात्रक जूल है ।
* 1 कैलोरी = 4.18 जूल
* 1 किलो कैलोरी = 1000 कैलोरी
* विशिष्ट ऊष्मा : - किसी वस्तु के 1 ग्राम द्रव्यमान के में 1 ° c वृद्धि हेतु आवश्यक ऊष्मा की मात्रा ही पदार्थ को विशिष्ट ऊष्मा है ।
* विशिष्ट ऊष्मा का S.I. मात्रक -जूल किलोग्राम केल्विन है ।
* की विशिष्ट ऊष्मा सर्वाधिक होती है ।
ताप ( Temperature ) : - वह कारण जिससे ऊष्मीय ऊर्जा का स्थानान्तरण होता है , ताप कहलाता है ।
* पैमाने : - चार पैमाने हैंC
( 1 ) सेल्सियस या सेन्टीग्रेड ( C )
( 2 ) फारनेहाइट ( ° F )
( 3 ) रयूमर ( R ° )
( 4 ) केल्विन ( k )
इन पैमाने में परस्पर संबंध :
C/5 =F - 32 /9 = K - 273 /5 1
* नोट : - Ok या - 273.15 ° C ताप को परम शून्य ताप कहते हैं ।
ऊष्मा धारिता : - किसी धातु के ताप में 1 ° C की वृद्धि के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को उस वस्तु की ऊष्मा धारिता कहते हैं ।
ऊष्मा धारिता = वस्तु का द्रव्यमान × विशिष्ट ऊष्मा
∆Q = M. S
गुप्त ऊष्मा : - किसी वस्तु की अवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया में , बिना ताप में परिवर्तन हुये , दी गई अथवा ग्रहण की गई ऊष्मा को गुप्त ऊष्मा कहते हैं ।
* गुप्त ऊष्मा दो प्रकार की होती है ।
( 1 ) गलन की गुप्त ऊष्मा : - एक किलोग्राम ठोस को स्थिर ताप पर द्रव में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा को गलन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं ।
* पानी की गुप्त ऊष्मा = 80 किलो कैलोरी होती है । ( 2 ) वाष्पन की गुप्त ऊष्मा : - स्थिर ताप पर एक किलोग्राम उबलते हुए द्रव को गैस में परिवर्वित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा को वाष्पन की गुप्त ऊष्मा कहते हैं
वाष्प की गुप्त ऊष्मा = 540 किलो कैलोरी होती है ।
ऊष्मा संचरण के प्रकार :
(1 ) चालन ( Conducation ) : - इस विधि द्वारा ऊष्मा गर्म वस्तु से ठण्डी वस्तु की ओर कणों द्वारा स्थानांतरित होती है ।
जैसे- धातुओं का गर्म होना ।
( 2 ) संवहन ( Convection ) : - इस विधि में ऊष्मा वस्तु के चलती है । ठण्डे कण ऊष्मा स्त्रोत की तरफ जाते हैं तथा एक भाग से दूसरे भाग तक कणों की वास्तविक गति द्वारा ऊष्मा लेकर वापस आ जाते हैं ।
जैसे- गैसों का गर्म होना ।
( 3 ) विकिरण ( Radiation ) : - इस विधि में ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक सीधी रेखाओं में चलती है ।
जैसे – सूर्य की किरणें ।
ऊष्मा गतिकी तंत्र के प्रकार :
( 1 ) खुला तंत्रः यह परिवेश के साथ द्रव्य और ऊर्जा दोनों का विनिमय करता है ।
( 2 ) बंद तंत्र : यह परिवेश के साथ केवल ऊर्जा का विनिमय करता है ।
( 3 ) विलिगत तंत्र : यह परिवेश के साथ न तो ऊर्जा का , न ही द्रव्य का विनिमय करता है ।
ऊष्मागतिक प्रक्रम :
( 1 ) समतापीय प्रक्रम तापक्रम नियत
( 2 ) रूद्धोष्म प्रक्रम = ऊष्मा का आदान प्रदान नहीं ।
( 3 ) समदाबीय प्रक्रम = दाब नियत रहता है ।
( 4 ) समआयतनिक प्रक्रम आयतन नियत
ऊष्मा इंजन : - ऊष्मा इंजन एक ऐसी शक्ति है , जिससे निकाय के द्वारा चक्रिय प्रक्रम पूरा कराया जाता है एवं जिसके फलस्वरूप ऊष्मा कार्य में रूपातंरित होती है ।
इसमें एक कार्यकारी पदार्थ होता है
जैसे- डीजल भाप आदि ।
ऊष्मा इंजन की दक्षता ( h)= Q/ W
महत्वपूर्ण तथ्य :
*मानव शरीर का सामान्य तापक्रम = 37 ° C या 98.4 ° F
* फारेनेहाइट और सेण्टीग्रेड -40 ° C पर समान होते हैं ।
* सूर्य का ताप – पाइरोमीटर से मापा जाता है ।
* पारा तापमापी 212 ° C तक ताप माप सकती है ।
* 4 ° C पर पानी का घनत्व सर्वाधिक होता है इससे कम एवं अधिक ताप पर पानी का घनत्व बढ़ेगा ।
* दाब बढने से पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है इसी कारण प्रेशर कुकर में खाना शीघ्र पकता है ।
* कार्नोइंजन की दक्षता सर्वाधिक होती है ।
* रेफ्रीजरेटर एक उत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन है ।

                

        ऊष्मा (Heat) से सम्बंधित प्रश्न उत्तर


  • द्रव तापमापी की अपेक्षा गैस तापमापी अधिक संवेदी क्यों होता है? उत्तर:-  क्योंकि गैस द्रव की अपेक्षा अधिक प्रसार करती है।
  • ताप युग्म (Thermocouple Thermometer) किस सिद्धान्त पर आधारित है? उत्तर:-  सीबेक के प्रभाव पर।
  • केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप क्या है? उत्तर:-  310
  • कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेन हाइट तापमापियों में एक ही होंगे? उत्तर:-  40°
  • लोलक घड़ियाँ गर्मियों में सुस्त क्यों हो जाती हैं? उत्तर:-  लोलक की लम्बाई बढ़ जाती है जिससे इकाई दोलन में लगा हुआ समय बढ़ जाता है।
  • जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल टूट क्यों जाती है? उत्तर:-  क्योंकि पानी जमने पर फैलता है।
  • दो रेल पटरियों के मध्य जोड़ पर एक स्थान क्यों छोड़ा जाता है? उत्तर:-  क्योंकि धातु गर्म करने पर फैलती है तथा ठंडी होने पर संकुचित होती है।
  • किसी झील की सतह का पानी बस जमने ही वाला है। झील के अध:स्तल में जल का क्या तापमान होगा? उत्तर:-  4°C
  • बर्फ बनी झील के अन्दर मछलियाँ जीवित रहती हैं, क्योंकि उत्तर:-  झील की तली पर बर्फ नहीं जम पाती।
  • एक मनुष्य तापक्रम 60°C है, तो उसका तापक्रम फारेनहाइट में क्या होगा? उत्तर:-  140°F
  • किसी मनुष्य के शरीर का सामान्य तापक्रम कितना होता है? उत्तर:-  98°F
  • तप्त जल के थैलों में जल का प्रयोग क्यों किया जाता है? उत्तर:-  क्योंकि जल की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है।
  • धातु की चायदानियों में लकड़ी के हैंडल क्यों लगे होते हैं? उत्तर:-  लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती है।
  • जब गर्म पानी को मोटे काँच के गिलास के ऊपर छिड़का जाता है तो वह टूट जाता है। इसका क्या कारण है? उत्तर:-  अचानक ही गिलास विस्तारित हो जाता है।
  • पानी का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है? उत्तर:-  40°C पर
  • यदि जल को 10°C से 0°C तक ठंडा किया जाए तो क्या होगा? उत्तर:-  जल का आयतन 4°C तक तो कम होगा फिर बढ़ेगा।
  • साइकिल के ट्यूब अधिकांशतया गर्मियों में क्यों फटते हैं? उत्तर:-  गर्मी के कारण गैस का असामान्य प्रसार होने के कारण।
  • बोलोमीटर (Bolometer) नामक यंत्र क्या मापता है? -उत्तर:-  ऊष्मीय विकिरण।

  • ठंड के दिनों में लोहे के गुटके और लकड़ी के गुटके को प्रात:काल में छुएँ तो लोहे का गुटका ज्यादा ठंडा लगता है, क्योंकि उत्तर:-  लकड़ी की तुलना में लोहा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  • कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किन्तु उसके तल में जल द्रव अवस्था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है? -उत्तर:-  जल की सघनता 4°C पर अधिकतम होती है।
  • एक टेबुल पंखे को बन्द कमरे में चलाने पर कमरे की हवा किस प्रकार की होगी? उत्तर:-  गरम होगी।
  • कमरे में रखे हुए रेफ्रीजरेटर के दरवाजे खुले छोड़ दिये जाएँ तो कमरे के वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उत्तर:-  कमरा धीरे-धीरे गर्म हो जाएगा।
  • ऊष्मा के संचरण की किस विधि में पदार्थ के अणु एक स्थान से दूसरे स्थान तक स्वयं नहीं जाते? उत्तर:-  चालन।
  • द्रवों तथा गैसों में ऊष्मा का स्थानान्तरण किस विधि द्वारा होता है? उत्तर:-  संवहन।
  • विद्युत् केतली में पानी क्यों गर्म होता है? उत्तर:-  संवहन के कारण।
  • सूर्य की ऊष्मा पृथ्वी पर किस प्रकार के संचार माध्यम से आती है? उत्तर:-  विकिरण।
  • ऊष्मा के स्थानान्तरण की किस विधि में माध्यम आवश्यक नहीं है? उत्तर:-  विकिरण।
  • ऊष्मा संचरण की वह विधि जिसमें माध्यम के कण गति नहीं करते हैं, कौन-सी है? उत्तर:-  विकिरण।
  • ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक कौन-सा है? उत्तर:-  चाँदी।
  • चाँदी की ऊष्मीय चालकता ताँबे की ऊष्मीय चालकता की अपेक्षा कम होती है अथवा अधिक? उत्तर:-  अधिक।
  • “किसी कृष्णिका के एकांक पृष्टीय क्षेत्रफल से प्रति सेकण्ड उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा उसके परम ताप की चतुर्थ घात के अनुक्रमानुपाती होती है”। यह नियम किसका है? उत्तर:-  स्टीफन का नियम।
  • किसी वस्तु के ठण्डे होने की दर वस्तु तथा उसके चारों ओर के माध्यम के तापान्तर के अनुक्रमानुपाती होती है”। यह नियम किसका है? उत्तर:-  न्यूटन का शीतलन नियम।
  • यदि किसी धातु को खाना पकाने के बर्तन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है तो ताप चालकता कैसी होनी चाहिए? उत्तर:-  कम होनी चाहिए।
  • ठंडा पानी, गर्म पानी, समुद्र का पानी तथा आस्वित पानी में से कौन ऊष्मा का सबसे अच्छा सुचालक है? उत्तर:-  समुद्र का पानी।
  • आण्विक संघटन के द्वारा ऊष्मा का सम्प्रेषण क्या कहलाता है? उत्तर:-  संवहन।
  • सूर्य विकिरण का कौन-सा भाग सोलर कुकर को गर्म कर देता है ? उत्तर:-  अवरक्त किरण।

  • किसी ठोस पदार्थ के एकांक द्रव्यमान को उसके गलनांक पर टोस से द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा को क्या कहते हैं ? उत्तर:-  ठोस के गलन की गुप्त ऊष्मा।
  • बर्फ के गलन की गुप्त ऊष्मा का मान क्या होता है ? उत्तर:-  80 cal/g
  • वाष्प की गुप्त ऊष्मा क्या होती है? उत्तर:-  536cal/g
  • भाप से हाथ अधिक जलता है, अपेक्षाकृत उबलते जल से क्योंकि उत्तर:-  भाप की गुप्त ऊष्मा होती है।
  • आन्तरिक ऊर्जा की संकल्पना ऊष्मागतिकी के किस नियम से मिलती है? उत्तर:-  प्रथम नियम।
  • रुद्धोष्म परिवर्तन (Adiabatic Change) में क्या अपरिवर्तित रहती है? उत्तर:-  ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है।
  • समतापीय परिवर्तन (Isothermal Change) में क्या अपरिवर्तित रहता है? उत्तर:-  ताप अपरिवर्तित रहता है।
  • रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्टेट (Thermostat) का क्या कार्य है? उत्तर:-  एक समान तापमान बनाये रखना।
  • सूर्य की सतह का ताप क्या होता है? उत्तर:-  6000K
  • जब पानी में नमक मिलाया जाता है, तो क्वथनांक व हिमांक में क्या परिवर्तन होता है? उत्तर:-  क्वथनांक बढ़ता है और हिमांक घटता है।
  • गर्म मौसम में पंखा चलाने से आराम महसूस होता है, क्योंकि उत्तर:-  हमारा पसीना तेजी से वाष्पीकृत होता है।
  • शीतकाल में कपड़े हमें गर्म क्यों रखते हैं? उत्तर:-  क्योंकि कपड़े शरीर की ऊष्मा को बाहर आने से रोकते हैं।
  • धूप से बचने के लिए छाते में कौन-सा रंग संयोजन सबसे उचित है? उत्तर:-  ऊपर सफेद नीचे काला।
  • अफ्रीका के काली त्वचा वाले व्यक्ति ब्रिटेन के सफेद त्वचा वाले व्यक्तियों की तुलना में कैसी गर्मी महसूस करते हैं उत्तर:-  अधिक गर्मी।
  • सुबह का सूरज इतना गरम नहीं होता है जितना कि दोपहर का, ऐसा क्यों? उत्तर:-  क्योंकि सुबह के समय सूरज की किरणों को अन्तरिक्ष में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
  • वस्तु को गर्म करने पर उसके अणुओं की चाल पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उत्तर:- चाल बढ़ जाएगी।
  • न्यून तापमानों (Cryogenics) का अनुप्रयोग कहाँ होता है? उत्तर:-  अन्तरिक्ष यात्रा, चुम्बकीय प्रोत्थापन एवं दूरमिति में।
  • जिस ताप पर कोई ठोस पदार्थ ऊष्मा पाकर द्रव्य में परिणत होता है, क्या कहलाता है? उत्तर:-  गलनांक।
  • जिस ताप पर कोई द्रव ऊष्मा पाकर वाष्प में बदलता है, क्या कहलाता है? उत्तर:-  क्वथनांक।
  • मिश्रधातुओं के गलनांक उनके अवयवी धातुओं की अपेक्षा कम होते हैं अथवा अधिक? उत्तर:-  कम होते हैं।
  • द्रव से वाष्प में पदार्थ के अवस्था परिवर्तन को क्या कहते हैं? उत्तर:-  वाष्पन।
  • दाब बढ़ने से किसी द्रव के क्वथनांक पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उत्तर:-  बढ़ेगा।

  • अपद्रव्यों को मिलाने से गलनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है? उत्तर:-  घटता है।
  • ऊनी कपड़े सूती वस्त्रों की अपेक्षा गर्म क्यों होते हैं? उत्तर:-  क्योंकि वे ताप के अच्छे रोधक होते हैं।
  • वायुमण्डल में आर्द्रता की उपस्थिति कैसे सुनिश्चित की जाती है? उत्तर:-  एक ठण्डे जल से भरे स्टील के गिलास की बाह्य सतह पर जल की बूंदें देखकर।
  • अच्छे उत्सर्जक अच्छे अवशोषक होते हैं।” यह नियम किसका है? उत्तर:-  किरचॉफ का नियम।
  • वह उत्सर्जित या अवशोषित ऊष्मा जो पदार्थ का अवस्था परिवर्तन तो करती है, परन्तु ताप में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं करती, क्या कहलाती है? उत्तर:-  गुप्त ऊष्मा।
  • थर्मस फ्लास्क की आन्तरिक दीवारें चमकीली क्यों होती हैं? उत्तर:-  विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा की हानि को रोकने के लिए।
  • थर्मस फ्लास्क तरल पदार्थों को लम्बे समय तक गरम रखता है, क्योंकि उत्तर:-  चमकदार आन्तरिक दीवार तथा बाह्य आवरण की दोहरी दीवारें ऊष्मा को निकलने से या प्रविष्ट होने से रोकती हैं।
  • किसो पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियम बढ़ाने में प्रयुक्त ऊष्मा क्या कहलाती है? उत्तर:-  उस पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा।
  • दिन के समय पृथ्वी समुद्र के जल की अपेक्षा बहुत जल्दी गर्म क्यों हो जाती है? उत्तर:-  क्योंकि जल की विशिष्ट ऊष्माधारिता काफी अधिक होती है।
  • न्यूटन का शीतलन नियम कब लागू होता है? उत्तर:-  जब ताप में अन्तर बहुत ज्यादा न हो।
  • गर्म जल 90°C से 80°C तक ठंडा होने में 10 मिनट लेता है, तो 80°C से 70°C तक ठंडा होने में कितना समय लेगा? उत्तर:-  10 मिनट से अधिक।
  • थर्मस फ्लास्क (Thermos Flask) के आविष्कारक कौन हैं? उत्तर:-  डिवार।
  • थर्मस फ्लास्क में ऊष्मा का क्षय कैसे रोका जा सकता है? उत्तर:-  चालन, संवहन व विकिरण से।
  • वाष्पीकरण की दर किस पर निर्भर नहीं करती है? उत्तर:-  दव की सम्पूर्ण मात्रा पर।
  • जल का क्वथनांक (Boiling Point) किस पर निर्भर करता है? उत्तर:-  जल की खुली सतह के ऊपर के दाब पर।
  • ऊँची पहाड़ियों पर हिमपात क्यों होता है? उत्तर:-  ऊँची पहाड़ियों पर तापमान हिमांक से कम होता है, अतः जलवाष्प जमकर बर्फ बन जाती है।
  • पर्वतों पर आच्छादित हिम सूर्य की गर्मी द्वारा एक साथ न पिघलने का क्या कारण है? उत्तर:-  यह सूर्य से प्राप्त अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देती है।
  • पहाड़ की चोटियों पर आलुओं को पकाने में अधिक समय क्यों लगता है? उत्तर:-  क्योंकि पहाड़ पर वायुमंडलीय दाब कम होता है।
  • तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है, क्योंकि उत्तर:-  वाष्पीकरण की दर तेज होती है।
  • मोटरगाड़ी के रेडियेटर को ठंडा करने के लिए पानी का व्यवहार क्यों किया जाता है? उत्तर:-  क्योंकि पानी की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होती है।
  • किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया? उत्तर:-  डेवी।
  • गये कार्य व उत्पन्न ऊष्मा का अनुपात एक स्थिरांक होता है जिसे ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक कहते हैं। इसका मान क्या होता है? उत्तर:-  4.186 जूल/कैलोरी।
  • जब कुछ पानी का लगातार मंथन (Churrning) किया जाता है तब उसका ताप बढ़ जाता है। इस क्रिया में ऊर्जा किस प्रकार रूपान्तरित होती है? उत्तर:-  यांत्रिक ऊर्जा का रूपान्तरण ऊष्मीय ऊर्जा में होता है।
  • वाष्प इंजन में उबलते हुए जल का तापमान किस कारण से उच्च हो सकता है? उत्तर:-  बॉयलर के अंदर उच्च दाब होता है।
  • ऊष्मा का यूनिट है उत्तर:-  जूल।
  • ताप का SI मात्रक है उत्तर:-  केल्विन।
  • न्यूनतम सम्भव ताप कितना होता है? उत्तर:-  273°C
  • फारेनहाइट स्केल पर किसी वस्तु का ताप 212°F है। सेल्सियस पैमाने पर उस वस्तु का ताप कितना होगा? उत्तर:-  100°C
  • सेल्सियस पैमाने का 0°C फारेनहाइट स्केल के कितने डिग्री के बराबर होगा? उत्तर:-  32°F
  • मानव शरीर का तापमान 98.6°F होता है। सेल्सियस स्केल पर यह कितना होगा?  उत्तर:-  37°C
  • फारेनहाइट स्केल पर सामान्य वायुमण्डलीय दाब पर उबलते पानी का ताप कितना होता है? उत्तर:-  212°F
  • दिल्ली में जल का क्वथनांक 100°C है तो मसूरी में जल का तापमान क्या होगा? उत्तर:-  100°C से कम।
  • पूर्ण विकिरण उत्तापमापी किस सिद्धान्त पर आधारित है? उत्तर:-  स्टीफन के नियम पर।
  • दूर की अत्यधिक ऊँचे ताप वाली वस्तुओं जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी के द्वारा मापा जाता है? उत्तर:-  पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा।
  • विकिरण पायरोमीटर से किनका तापक्रम नापा जाता है? उत्तर:-  दो असदृश धातुओं का.
  • सेल्सियम स्केल पर जल के क्वथनांक (B.P.) तथा हिमांक (F.P.) क्या होते हैं? उत्तर:-  100°C तथा 0°C
  • ताप के सेल्सियस पैमाने पर परम शून्य ताप कितना होता है? उत्तर:-  273°C
  • जलप्रपात के अधस्तल पर जल का तापमान ऊपर की अपेक्षा अधिक होने का क्या कारण है? उत्तर:-  गिर रहे जल की गतिज ऊर्जा ऊष्मा में बदल जाती है।
  • बर्फ पर दाब बढ़ाने से उसका गलनांक (M.P.) पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उत्तर:-  घट जायेगा।
  • निम्नतापी इंजनों (Cryogenic engine) का अनुप्रयोग किसमें होता है ? उत्तर:-  रॉकेट प्रौद्योगिकी में।
  • निम्नतापी परीक्षण किस ताप पर किया जाता है? उत्तर:-  196°C
  • पानी कब उबलता है? उत्तर:-  जब जल का स्थितीय वाष्पदाब वातावरणीय दाब के बराबर होता है।
  • पानी का त्रिगुणात्मक बिन्दु (Triple Point) क्या होता है? उत्तर:-  273.16K
  • किसी द्रव का वाष्पीकरण होने से उसका तापमान बढ़ेगा अथवा घटेगा? उत्तर:-  घटेगा।
  • वह ताप जिस पर बर्फ, पानी और वाष्प संतुलन में रहती है, क्या कहा जाता है? उत्तर:-  त्रिक बिन्दु।
  • पानी से भरे गिलास में बर्फ का एक टुकड़ा तैर रहा है। टुकड़े के पूरा पिघल जाने पर गिलास में पानी का तल पर क्या प्रभाव पड़ेगा? उत्तर:-  अपरिवर्तित रहता है। 
  • मनुष्य आर्द्रता से परेशानी महसूस करता है। इसका उपयुक्त कारण क्या है? उत्तर:-  पसीना आर्द्रता के कारण वाष्पित नहीं होता। 
  • किसी पिण्ड द्वारा अवशोषित ऊष्मा विकिरण तथा उत्सर्जित ऊष्मा विकिरण के अनुपात को क्या कहते हैं? उत्तर:-  पिण्ड की अवशोषण क्षमता।
  • जो वस्तु अपने पृष्ठ पर आपतित सम्पूर्ण विकिरण को पूर्णतः अवशोषित कर लेती है, उसे क्या कहते हैं? उत्तर:-  कृष्ण पिण्ड (Black body)
  • सर्दियों में काले व गहरे रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं? उत्तर:-  क्योंकि काली वस्तु ऊष्मा की अच्छी अवशोषक होती है, इसलिए गहरे कपड़ों में सर्दी कम लगती है।
  • किसके नियमानुसार लाल रंग की वस्तु गर्म होने पर हरा प्रकाश उत्सर्जित करेगी? उत्तर:-  किरचॉफ के नियमानुसार।
  •  रेगिस्तान में दिन बहुत गर्म एवं रात वहुत ठण्डी क्यों होती हैं? उत्तर:-  क्योंकि रेत दिन में ऊष्मा का अवशोषण करके गर्म हो जाती है तथा रात में ऊष्मा उत्सर्जन करके ठण्डी हो जाती है।
  • किसी द्रव का उसके क्वथनांक से पूर्व उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? उत्तर:-  वाष्पीकरण।
  • ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम से क्या संरक्षित होता है? उत्तर:-  ऊर्जा।
  • ऊष्मा संचरण की वह प्रक्रिया जिसमें कण स्वयं स्थानान्तरित होते हैं, क्या कहलाती है? उत्तर:-  संवहन।
  • ऊष्मा संचरण की वह विधि जिसमें ऊष्मा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ऊष्मा बिना किसी माध्यम के गमन करती है, क्या कहलाती है? उत्तर:-  विकिरण।
  • चाय को केतली को सतह चमकदार क्यों बनाई जाती है? उत्तर:-  क्योंकि चमकदार तथा श्वेत तल से ऊष्मा का उत्सर्जन बहुत कम होता है।
  • जब सोले बिस्कुटों को थोड़ी देर के लिए फ्रिज के अन्दर रखा जाता है तो वह कुरकुरे हो जाते हैं, क्योंकि उत्तर:-  फ्रिज के अन्दर आर्दता कम होती है और इसलिए अतिरिक्त नमी अवशोषित हो जाती है।
  • शीतकाल में एक मोटी कमीज की अपेक्षा दो पतली कमीजें हमें अधिक गरम क्यों रख सकती हैं? उत्तर:-  दो कमीजों के बीच वायु की परत रोधी के माध्यम के रूप में काम करती है।
  • यदि किसी स्थान के तापमान में सहसा वृद्धि होती है तो आपेक्षिक आर्द्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है? उत्तर:-  घटती है।
  • सेल्सियस में माप का कौन-सा तापक्रम 300K के बराबर है? उत्तर:-  27°C
  • जब किसी द्रव की 1 किग्रा मात्रा अपने क्वथनांक पर द्रव से वाष्प में परिवर्तित होती है, तो इसमें अवशोषित होने वाली ऊष्मा को क्या कहते हैं? उत्तर:-  वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा।
  • ब्लैक बॉडी कौन से विकिरण को अवशोषित कर सकती है? उत्तर:-  केवल उच्च तरंगदैर्घ्य के।
  • शीत ऋतु के दिनों में हम, मौसम किस प्रकार का होने पर, ज्यादा ठंड महसूस करते हैं? उत्तर:-  साफ मौसम।
  •  0°C पर जल और बर्फ क्रिस्टल साम्यावस्था में होते हैं। जब इस प्रणाली पर दाब प्रयुक्त किया जाता है, तब उत्तर:-  बर्फ का अधिक भाग जल बन जाता है।
  • मिट्टी के घड़े में किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है? उत्तर:-  वाष्पीकरण।
  • ताप का मात्रक क्या है? उत्तर:-  केल्विन।
  • कमरे को ठंडा कैसे किया जा सकता है? उत्तर:-  सम्पीडित गैस को छोड़ने से।
  • कोई पिण्ड ऊष्मा का सबसे अधिक अवशोषण कब करता है? उत्तर:-  जब वह काला और खुरदरा हो।
  • किस बिन्दु पर फारेनहाइट तापक्रम सेन्टीग्रेड तापक्रम का दोगुना होता है? उत्तर:-  160°F
  • थर्मामीटरों में आमतौर पर पारद का प्रयोग क्यों किया जाता है? उत्तर:-  क्योंकि इसमें उच्च चालकता होती है।
  • गर्म करने से विस्तारण पर क्या प्रभाव पड़ता है? उत्तर:-  पदार्थ का घनत्व घटा देता है।
  • गर्मियों में सफेद कपड़े पहनना आरामदेह क्यों होता है? उत्तर:-  क्योंकि ये अपने ऊपर पड़ने वाली ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं।
  • खाना पकाने के बर्तनों में लकड़ी अथवा बैकलाइट का हैंडल क्यों लगा होता है? उत्तर:-  क्योंकि लकड़ी और बैकलाइट ऊष्मा के कुचालक होते हैं।
  • एक थर्मामीटर जो 200°C मापने हेतु उपयुक्त हो, वह क्या है? उत्तर:-  पूर्ण विकिरण पाइरोमीटर।
  • ऊष्मा की मात्रा बढ़ने से आयतन पर क्या फर्क पड़ता है? उत्तर:-  आयतन बढ़ जाता है।

  • जब किसी पदार्थ को गर्म किया जाता है तो उसका ताप बढ़ने पर उसके आकार में वृद्धि हो जाती है। इसको क्या कहते हैं? उत्तर:-  ऊष्मीय प्रसार।
  • पदार्थ में हुआ प्रसार किस पर निर्भर करता है? उत्तर:-  प्रसार गुणांक पर।
  • ठण्डे देशों में तालाबों के जम जाने पर भी मछलियाँ जीवित रहती है, क्यों? उत्तर:-  क्योंकि जल के जमने की क्रिया ऊपर से नीचे की ओर होती है। इस कारण तालाब का ऊपरी भाग जम जाता है और नीचे वाला भाग4°C पर जल की अवस्था में ही रहता है जिससे मछलियाँ उसमें जीवित रहती हैं।
  • जल 0°C से 4°C तक गर्म करने पर आयतन में घटता है तथा 4°C के बाद बढ़ना आरम्भ करता है, इसे क्या कहते हैं? उत्तर:-  जल का असामान्य प्रसार।
  • ऊष्मा का एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना क्या कहलाता है? उत्तर:-  ऊष्मा का संचरण।
  • धातु के प्याले में चाय पीना कठिन है, जबकि चीनी मिट्टी के प्याले में चाय पीना आसान है, ऐसा क्यों है? उत्तर:-  चीनी मिट्टी ऊष्मा की कुचालक होने के कारण इसका प्याला ऊपर से गर्म नहीं होता।
  • एस्किमो लोग बर्फ की दोहरी दीवारों के मकानों में क्यों रहते हैं? उत्तर:-  क्योंकि बर्फ की दोहरी दीवारों के मध्य हवा की परत होती है जो ऊष्मा की कुचालक होती है, जिससे अन्दर की ऊष्मा बाहर नहीं जा पाती है। फलस्वरूप कमरे का ताप बाहर की अपेक्षा अधिक बना रहता है।
  • प्रयोगशाला में प्राप्त अधिकतम तापमान कितना होता है? उत्तर:-  10 -की पॉवर8 K
  • न्यूनतम सम्भव तापमान कितना होता है? उत्तर:-  न्यूनतम सम्भव तापमान 10-की पॉवर 8K होता है।
  • सूर्य के केन्द्रीय भाग का ताप कितना होता है? उत्तर:-  10 -की पॉवर 7 K
  • ठण्डे देशों में जहाँ न्यूनतम तापमान उत्तर:-  40°C तक चला जाता है, पारायुक्त तापमापी का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है? -क्योंकि पारा-39°C पर ही जमने लगता है।
  • ठण्डे प्रदेशों में कौन से तापमापी का प्रयोग किया जाता है? उत्तर:-  ऐल्कोहॉल युक्त तापमापी का।
  • ऐल्कोहॉल युक्त तापमापी कितने तापमान पर जमता है? उत्तर:-  -115°C
  • डॉक्टरी थर्मामीटर में किस पैमाने का प्रयोग किया जाता है? उत्तर:-  फारेनहाइट।
  • ऊष्मा का परिमाण मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं? उत्तर:-  कैलोरीमीटर।
  • 1 कैलोरी ऊर्जा कितने जूल के बराबर होती है? उत्तर:-  418 जूल।

      Hiiii  Frndzzzzz…

                 कैसे हैं आप सब ?????

     आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि यह पोस्ट पसंद आने पर Like, Comments और Share ज़रूर करें ताकि यह महत्वपूर्ण Data दूसरो तक पहुंच सके और मैं इससे और ज़्यादा Knowledgeable Data आप तक पहुंचा सकू जैसा आप इस Blogger के ज़रिए चाहते हैं ।     

                                     आपके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ

                                                                            नुरूल ऐन अहमद   

                                                                                    Hell lot of Thnxxxxxx

No comments:

Post a Comment

सामान्य भौतिकी (General Physics)

                                                 सामान्य भौतिकी (General Physics)                                                           ...