Wednesday, August 24, 2022

प्रमुख जलसन्धियाँ

World’s Important Straits
प्रमुख जलसन्धियाँ



                            प्रमुख जलसन्धियाँ

                             By:-- Nurool Ain Ahmad

    प्रमुख जलसन्धियाँ – नीचे दी गई सारणी में विश्व की प्रमुख जलसंधियों व उनकी स्थितियों के बारे में जानकारी दी गयी है। तथा जलसंधि क्या होती है ? यह भी बताया गया है।

        जलसन्धि ( Strait ) – 

पानी के ऐसे संकरे रास्ते को जो दो बड़े जल के समूहों को जोड़ता हो और उसमें से नौकायें निकलकर एक बड़े जलाशय से दूसरे बड़े जलाशय में आ-जा सकें, को जलसंधि या जलसंयोगी या जलडमरू कहते हैं। अधिकतर इसका भौगोलिक आकार डमरू की तरह होता है, जिसके दो बड़े भागों के मध्य जलसंधि होती है, इसीलिए इसे जलडमरूमध्य भी कहते हैं। कुछ प्रमुख जलसन्धि जैसे- मलक्का, पाक, जिब्राल्टर, यूकाटन, कुक, मैगलन आदि से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जलसंधियों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसी बात को ध्यान में रखकर यहाँ यह जानकारी आपके सामने प्रस्तुत की गयी है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जानकारी से परीक्षा में आपको जरूर लाभ प्राप्त होगा।

विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ ( World’s Important Straits )

क्र.स.जलसंधि का नामजिन्हें जोड़ती हैस्थिति
1मलक्काअंडमान सागर तथा चीन सागरइंडोनेशिया - मलेशिया
2पाक जलसंधिपाक खाड़ी तथा बंगाल की खाड़ीश्रीलंका-भारत
3सुंडा जलसंधिजावा सागर तथा हिन्द महासागरइंडोनेशिया
4युकाटन जलसन्धिमैक्सिको की खाड़ी तथा कैरेबियन सागरमोक्सिको - क्यूबा
5मेसिनाभूमध्य सागरइटली - सिसली
6ओरब्टो जलसन्धिएड्रियाटिक सागर एवं आयोनियम सागरइटली - अलबानिया
7बाबा - एल - मडेबलाल सागर तथा अदन की खाड़ीयमन - जिबूती
8कुक जल संधिदक्षिण प्रसान्त महासागरन्यूजीलैंड ( उत्तरी एवं दक्षिणी द्वीप )
9मोजाम्बीक चैनलहिन्द महासागरमोजाम्बीक - मालागासी
10नार्थ चैनलआयरिश सागर एवं अटलांटिक सागरआयरलैण्ड - इंगलैंड
11टॉरेस जलसन्धिअराफुरा सागर एवं पापुआ की खाड़ीपापुआ न्यूगिनी - ऑस्ट्रेलिया
12बास जलसन्धितस्मान सागर एवं दक्षिण सागरतस्मान सागर एवं दक्षिण सागर
13बेरिंग जलसन्धिबेरिंग सागर एवं चुकसी सागरअलास्का - रूस
14बोनी फैसियोभूमध्य सागरकोर्सिका - सार्डीनिया
15बास्पोरस जलसंधिकाला सागर तथा मरमरा सागरतुर्की
16डरडेनलेज़ जलसंधिमरमरा सागर एवं एजियन सागरतुर्की
17डेविस जलसंधिबेफिन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागरग्रीनलैंड - कनाडा
18डेनमार्क जलसंधिउत्तरी अटलांटिक एवं आर्कटिक महासागरग्रीनलैंड - आइसलैंड
19डोबर जलसंधिइंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागरइंगलैंड - फ्रांस
20फ्लोरिडा जलसंधिमैक्सिको की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागरसंयुक्त राज्य अमेरिका - क्यूबा
21हारमुज जलसंधिफ़ारस की खाड़ी एवं ओमान की खाड़ीओमान - ईरान
22हडसन जलसंधिहडसन की खाड़ी एवं अटलांटिक महासागरकनाडा
23जिब्राल्टर जलसंधिभूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागरस्पेन - मोरक्को
24मैगलन जलसंधिप्रशांत एवं दक्षिण अटलांटिक महासागरचिली
25मकास्सार जलसंधिजावा सागर एवं सेलीबीज सागरइंडोनेशिया
26सुंगारू जलसंधिजापान सागर एवं प्रशांत महासागरजापान ( होकैडो एवं होन्शू द्वीप )
27तातार जलसंधिजापान सागर एवं ओखोटस्क सागररूस ( पूर्वी रूस एवं सखालीन द्वीप )
28फोवेक्स जलसंधिदक्षिणी प्रशांत महासागरन्यूजीलैंड ( दक्षिणी द्वीप एवं स्टीवार्ट द्वीप )
29फार्मोसा जलसंधिदक्षिणी चीन सागर एवं पूर्वी चीन सागरचीन - ताइवान

    

जलसंधिओं से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के तमिलनाडु और श्रीलंका के जाफना के बीच में पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी को जोड़ने वाली जलसंधि पाक जल संधि (Palk Strait) हैं |
    • यहां पर वैगई नदी गिरती हैं |
    • रामसेतू भी यहीं पर स्थित है |
  • डंकन जलसंधि अंडमान निकोबार द्वीप में स्थित है यह जलसंधि उत्तर में रुटलैंड द्वीप को दक्षिण में लिटिल अंडमान से अलग करती है |
    • डंकन जलसंधि 48 किलोमीटर चौड़ी है |
    • डंकन जलसंधि के पश्चिम में बंगाल की खाड़ी और पूर्व में अंडमान सागर हैं |
  • 10 डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार को अलग करता है |
  • 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप समूह को मिनिकॉय से अलग करता है |
  • 8 डिग्री चैनल मिनिकॉय (भारत) को मालदीव से अलग करता है |
  • विश्व की सबसे लंबी जलसंधि मलक्का जलसंधि है |
  • डेविस जल संधि विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि हैं |
  • इंग्लिश चैनल को पार करने वाली पहली भारतीय आरती साहा थी |

मलक्का जलसंधि

  • मलक्का जलसंधि विश्व की सबसे लंबी जलसंधि है! 
  • जल परिवहन के माध्यम से यह विश्व का सबसे व्यस्ततम मार्ग है! 
  • भारत और चीन के बीच में सबसे कम दूरी का रास्ता मलक्का जलसंधि से है! 
  • मलक्का जलसंधि मलेशिया और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के बीच में है! 
  • यह हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है! 

बेरिंग जलसंधि

  • बेरिंग जल संधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है! 
  • बेरिंग जल संधि दक्षिण में प्रशांत महासागर को उत्तर में चुकसी सागर (आर्कटिक महासागर) से जोड़ती है! 
  • बेरिंग महासागर एशिया में रूस के साइबेरिया को उत्तरी अमेरिका में USA के अलास्का को अलग करती है! 
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा बेरिंग जल संधि से ही गुजरती है! 

हरमुज जल संधि

  • हरमुज जल संधि उत्तर में ईरान और दक्षिण में UAE तथा ओमान को अलग करती हैं |
  • हरमुज जल संधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी तथा हिंद महासागर से जोड़ती हैं |
  • विश्व का एक तिहाई प्राकृतिक गैस और 25% पेट्रोलियम इसी जलसंधि से परिवहन किया जाता है |

बाब अल मंडाब जलसंधि

  • बाब अल मंडाब जलसंधि अफ्रीका और एशिया को अलग करती है! 
  • यह जलसंधि एशिया के यमन को अफ्रीका के इरिट्रिया, इथोपिया और जिबूती से अलग करती है!  
  • यह जलसंधि लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती हैं |
  • अगर भारत या हिंद महासागर से स्वेज नहर के जरिए भूमध्य सागर जाना है, तो बाब अल मंडाब जलसंधि से जाना होगा |

बॉस्फोरस जलसंधि

  • बॉस्फोरस जलसंधि तुर्की देश में स्थित है, जो कि एशिया और यूरोप को अलग करती है! 
  • यह जलसंधि काला सागर को मरमरा सागर से जोड़ती है! 
  • यह जलसंधि तुर्की के इस्तानबुल शहर को दो हिस्सों में बांटती है!
  • यह विश्व की सबसे संकरी जलसंधि है |
  • यह जलसंधि अनातोलिया (तुर्की एशिया) को थ्रेस (तुर्की यूरोप) से अलग करके तुर्की को विभाजित करता है।
  • इसी जलसंधि के आगे मरमरा सागर को भूमध्य सागर से डार्डानेल्स जलडमरूमध्य जोड़ती है! 
    • डार्डानेल्स जलसंधि भी तुर्की में ही स्थित है! 

जिब्राल्टर जलसंधि

  • जिब्राल्टर जलसंधि अफ्रीका को यूरोप (इबेरिआ प्रायद्वीप) से अलग करती है! 
  • यह जलसंधि यूरोप के स्पेन देश को अफ्रीका के मोरक्को को अलग करती है! 
  • जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है! 
  1. बेरिंग जलसंधि कहां पर है ?

    बेरिंग जल संधि एशिया के रूस और उत्तरी अमेरिका के अलास्का को अलग करती है! यह प्रशांत महासागर और आर्कटिक महासागर को जोड़ती है! 

  2. एशिया और अफ्रीका को कौन सी जलसंधि अलग करती है ?

    एशिया को अफ्रीका महाद्वीप से बाब अल मंडाब जलसंधि अलग करती है! यह जलसंधि एशिया में यमन को अफ्रीका के इटोपिया जिबूती और इरिट्रिया देशों से अलग करती है!  यह भारत से स्वेज नहर जाने का रास्ता भी है! 


          Hiii Frndzzzz!!!!!!

    आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंट और शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.....

                        Hell Lot of Thanxxx

No comments:

Post a Comment

सामान्य भौतिकी (General Physics)

                                                 सामान्य भौतिकी (General Physics)                                                           ...