Thursday, October 6, 2022

मनुष्य का कंकाल तंत्र (Human Skeletal System)

मनुष्य का कंकाल तंत्र

        मनुष्य का कंकाल तंत्र (Human Skeletal System)

                        By:-- Nurool Ain Ahmad

    मानव शरीर का ढाँचा हड्डियों का बना होता है। सभी हड्डियाँ एक-दूसरे से जुड़ी रहती है। हड्डियों के ऊपर मांसपेशियाँ होती हैं जिनकी सहायता से हड्डियों के जोड़ों को हिलाया-डुलाया जाता है। हड्डियाँ एवं मांसपेशियाँ शरीर के आन्तरिक अंगों की सुरक्षा करती है। मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियाँ पायी जाती हैं। मानव शरीर का ढाँचा बनाने वाले अंग को ककाल तंत्र (skeleton system) कहते हैं।

कंकाल के कार्य (Function of skeleton):-- कंकाल शरीर को एक निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करता है। इससे शरीर को सहारा मिलता है। कशेरुकियों का शारीरिक ढाँचा ककाल का बना होता है जिससे शरीर के अन्य भागों को आलम्बन मिलता है। ककाल से शरीर के कोमल अंगों की रक्षा होती है। यह शरीर के कोमल अंगों को बाहरी आघातों से बचाता है। कंकाल के बहुत से भाग लीवर (Lever) का कार्य करते हैं जिसके कारण प्राणियों को प्रचलन (Locomotion) में सुगमता होती है। कंकाल में मांसपेशियों को जोड़ने के लिए उपयुक्त स्थान मौजूद होती है। कंकाल की मज्जा गुहा (Marrow cavity) वसा एकत्रित करने का कार्य करती है। कर्ण अस्थियाँ ध्वनि कम्पनों को आन्तरिक कर्ण तक पहुँचाने में सहायक होती है। जीवित अन्तःककाल लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) का निर्माण करता है। ककाल में कैल्सियम एवं फॉस्फोरस संचित रहता है जो आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर शरीर को उपलब्ध होता है।

कंकाल तंत्र के प्रकार(Types of Skeletal System):-- शरीर में उपस्थिति के आधार पर ककाल दो प्रकार के होते हैं। ये हैं- 1. वही कंकाल (Exo-skeleton) एवं 2. अंतः कंकाल (Endo-skeleton)

1.           वाह्य कंकाल (Exo-skeleton):-- शरीर की बाहरी सतह पर पाये जाने वाले कंकाल को वाह्य कंकाल कहा जाता है।वाह्य कंकाल की उत्पत्ति भ्रूणीय एक्टोडर्म (Ectoderm) या मीसोडर्म (Mesoderm) से होती है। त्वचा की उपचर्म या चर्म ही बाह्य ककाल के रूप में रूपान्तरित हो जाती है। बाह्य कंकाल शरीर के आंतरिक अंगों की रक्षा करता है तथा यह मृत होता है। मत्स्यों में शल्क (Scales), कछुओं में ऊपरी कवच, पक्षियों में पिच्छ (Feathers) तथा स्तनधारियों में बाल बाह्य कंकाल होते हैं जो इन प्राणियों को अत्यधिक सर्दी एवं गर्मी से सुरक्षित रखते हैं।

2.                  अन्तः कंकाल (Endo-skeleton):-- शरीर के अंदर पाये जाने वाले ककाल को अन्तः कंकाल कहते हैं। इसकी उत्पत्ति भ्रूणीय मीसोडर्म से होती है। अन्तःकंकाल सभी कशेरुकियों में पाया जाता है। कशेरुकियों में अन्तःकंकाल ही शरीर का मुख्य ढ़ाँचा बनाता है। यह मांसपेशियों (Muscles) से ढंका रहता है। संरचनात्मक दृष्टि से अन्तःकंकाल दो भागों से मिलकर बना होता है-

          (a) अस्थि एवं (b) उपास्थि।

           (a) अस्थि (Bone):-- अस्थि एक ठोस, कठोर एवं मजबूत संयोजी ऊतक (Connective tissue) है जो तन्तुओं एवं मैट्रिक्स (Matrix) का बना होता है। इसके मैट्रिक्स में कैल्सियम और मैग्नीशियम के लवण पाये जाते हैं तथा इसमें अस्थि कोशिकाएँ एवं कोलेजन तंतु व्यवस्थित होते हैं। कैल्सियम एवं मैग्नीशियम के लवणों की उपस्थिति के कारण ही अस्थियाँ कठोर होती हैं। प्रत्येक अस्थि के चारों ओर तंतुमय संयोजी ऊतक से निर्मित एक दोहरा आवरण पाया जाता है जिसे परिअस्थिक (Periosteum) कहते हैं। इसी परिअस्थिक के द्वारा लिगामेण्ट्स (Ligaments), टेन्ड्न्स (Tendens) तथा दूसरी मांसपेशियाँ जुड़ी होती हैं। मोटी एवं लम्बी अस्थियों में एक प्रकार की खोखली गुहा पायी जाती है, जिसे मज्जा गुहा (Marrow cavity) कहते हैं। मज्जा गुहा में एक प्रकार का तरल पदार्थ पाया जाता है जिसे अस्थि मज्जा (Bone marrow) कहते हैं। अस्थि मज्जा मध्य में पीली तथा अस्थियों के सिरों पर लाल होती है। इन्हें क्रमशः पीली अस्थि मज्जा (Yellow bone marrow) तथा लाल अस्थि मज्जा (Red bone marrow) कहते हैं। लाल अस्थि मज्जा लाल रुधिर कणिकाओं (RBCs) का निर्माण करती है जबकि पीली अस्थि मज्जा श्वेत रुधिर कणिकाओं (WBCs) का निर्माण करती है। लाल अस्थि मज्जा(Red bone marrow) केवल स्तनधारियों में पायी जाती है।

   अस्थि के प्रकार:-- विकास के आधार पर अस्थियाँ दो प्रकार की होती हैं। ये हैं- (i) कलाजात अस्थि (Investing bone) एवं (ii) उपास्थिजात अस्थि (Cartilage bone)।

     (i) कलाजात अस्थि (Investing bone):-- यह अस्थि त्वचा के नीचे संयोजी ऊतक की झिल्लियों से निर्मित होती है। इसे मेम्ब्रेन अस्थि (Membrane bone) भि कहते हैं। खोपड़ी (skull) की सभी चपटी अस्थियाँ कलाजात अस्थियाँ होती हैं। 

     (ii) उपास्थिजात अस्थि (Cartilage bone):-- ये अस्थियाँ सदैव भ्रूण की उपास्थि को नष्ट करके उन्हीं के स्थानों पर बनती हैं। इस कारण इन्हें रिप्लेसिंग बोन (Replacing bone) भी कहा जाता है। कशेरुक दण्ड (vertebral column) तथा पैरों की अस्थियाँ उपास्थिजात अस्थियाँ होती हैं।

मानव शरीर का ढाँचा हड्डियों का बना होता है। सभी हड्डियाँ एक-दूसरे से जुड़ी रहती है। हड्डियों के ऊपर मांसपेशियाँ होती हैं जिनकी सहायता से हड्डियों के जोड़ों को हिलाया-डुलाया जाता है। हड्डियाँ एवं मांसपेशियाँ शरीर के आन्तरिक अंगों की सुरक्षा करती है। मनुष्य के शरीर में 206 हड्डियाँ पायी जाती हैं। मानव शरीर का ढाँचा बनाने वाले अंग को ककाल तंत्र (skeleton system) कहते हैं।

कंकाल के कार्य (Function of skeleton): कंकाल शरीर को एक निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करता है। इससे शरीर को सहारा मिलता है। कशेरुकियों का शारीरिक ढाँचा ककाल का बना होता है जिससे शरीर के अन्य भागों को आलम्बन मिलता है। ककाल से शरीर के कोमल अंगों की रक्षा होती है। यह शरीर के कोमल अंगों को बाहरी आघातों से बचाता है। कंकाल के बहुत से भाग लीवर (Lever) का कार्य करते हैं जिसके कारण प्राणियों को प्रचलन (Locomotion) में सुगमता होती है। कंकाल में मांसपेशियों को जोड़ने के लिए उपयुक्त स्थान मौजूद होती है। कंकाल की मज्जा गुहा (Marrow cavity) वसा एकत्रित करने का कार्य करती है। कर्ण अस्थियाँ ध्वनि कम्पनों को आन्तरिक कर्ण तक पहुँचाने में सहायक होती है। जीवित अन्तःककाल लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) का निर्माण करता है। ककाल में कैल्सियम एवं फॉस्फोरस संचित रहता है जो आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर शरीर को उपलब्ध होता है।

कंकाल तंत्र के प्रकार: शरीर में उपस्थिति के आधार पर ककाल दो प्रकार के होते हैं। ये हैं- 1. वही कंकाल (Exo-skeleton) एवं 2. अंतः कंकाल (Endo-skeleton)

1.       बाहय कंकाल (Exo-skeleton): शरीर की बाहरी सतह पर पाये जाने वाले कंकाल को बाह्य कंकाल कहा जाता है। बाह्य कंकाल की उत्पत्ति भ्रूणीय एक्टोडर्म (Ectoderm) या मीसोडर्म (Mesoderm) से होती है। त्वचा की उपचर्म या चर्म ही बाह्य ककाल के रूप में रूपान्तरित हो जाती है। बाह्य कंकाल शरीर के आंतरिक अंगों की रक्षा करता है तथा यह मृत होता है। मत्स्यों में शल्क (Scales), कछुओं में ऊपरी कवच, पक्षियों में पिच्छ (Feathers) तथा स्तनधारियों में बाल बाह्य कंकाल होते हैं जो इन प्राणियों को अत्यधिक सर्दी एवं गर्मी से सुरक्षित रखते हैं।

2.       अन्तः कंकाल (Endo-skeleton): शरीर के अंदर पाये जाने वाले ककाल को अन्तः कंकाल कहते हैं। इसकी उत्पत्ति भ्रूणीय मीसोडर्म से होती है। अन्तःकंकाल सभी कशेरुकियों में पाया जाता है। कशेरुकियों में अन्तःकंकाल ही शरीर का मुख्य ढ़ाँचा बनाता है। यह मांसपेशियों (Muscles) से ढंका रहता है। संरचनात्मक दृष्टि से अन्तःकंकाल दो भागों से मिलकर बना होता है-

(a) अस्थि एवं (b) उपास्थि।

(a) अस्थि (Bone): अस्थि एक ठोस, कठोर एवं मजबूत संयोजी ऊतक (Connective tissue) है जो तन्तुओं एवं मैट्रिक्स (Matrix) का बना होता है। इसके मैट्रिक्स में कैल्सियम और मैग्नीशियम के लवण पाये जाते हैं तथा इसमें अस्थि कोशिकाएँ एवं कोलेजन तंतु व्यवस्थित होते हैं। कैल्सियम एवं मैग्नीशियम के लवणों की उपस्थिति के कारण ही अस्थियाँ कठोर होती हैं। प्रत्येक अस्थि के चारों ओर तंतुमय संयोजी ऊतक से निर्मित एक दोहरा आवरण पाया जाता है जिसे परिअस्थिक (Periosteum) कहते हैं। इसी परिअस्थिक के द्वारा लिगामेण्ट्स (Ligaments), टेन्ड्न्स (Tendens) तथा दूसरी मांसपेशियाँ जुड़ी होती हैं। मोटी एवं लम्बी अस्थियों में एक प्रकार की खोखली गुहा पायी जाती है, जिसे मज्जा गुहा (Marrow cavity) कहते हैं। मज्जा गुहा में एक प्रकार का तरल पदार्थ पाया जाता है जिसे अस्थि मज्जा (Bone marrow) कहते हैं। अस्थि मज्जा मध्य में पीली तथा अस्थियों के सिरों पर लाल होती है। इन्हें क्रमशः पीली अस्थि मज्जा (Yellow bone marrow) तथा लाल अस्थि मज्जा (Red bone marrow) कहते हैं। लाल अस्थि मज्जा लाल रुधिर कणिकाओं (RBCs) का निर्माण करती है जबकि पीली अस्थि मज्जा श्वेत रुधिर कणिकाओं (wBCs) का निर्माण करती है। लाल अस्थि मज्जा केवल स्तनधारियों में पायी जाती है।

अस्थि के प्रकार: विकास के आधार पर अस्थियाँ दो प्रकार की होती हैं। ये हैं- (i) कलाजात अस्थि (Investing bone) एवं (ii) उपास्थिजात अस्थि (Cartilage bone)।

(i) कलाजात अस्थि (Investing bone): यह अस्थि त्वचा के नीचे संयोजी ऊतक की झिल्लियों से निर्मित होती है। इसे मेम्ब्रेन अस्थि (Membrane bone) भि कहते हैं। खोपड़ी (skull) की सभी चपटी अस्थियाँ कलाजात अस्थियाँ होती हैं। (ii) उपास्थिजात अस्थि (Cartilage bone): ये अस्थियाँ सदैव भ्रूण की उपास्थि को नष्ट करके उन्हीं के स्थानों पर बनती हैं। इस कारण इन्हें रिप्लेसिंग बोन (Replacing bone) भी कहा जाता है। कशेरुक दण्ड (vertebral column) तथा पैरों की अस्थियाँ उपास्थिजात अस्थियाँ होती हैं।

(b) उपास्थि (Cartilage): उपास्थि का निर्माण ककाली संयोजी ऊतकों से होता है। यह भी एक प्रकार का संयोजी ऊतक होता है। यह अर्द्ध ठोस, पारदर्शक एवं लचीले ग्लाइकोप्रोटीन से बने मैट्रिक्स से निर्मित होता है। उपास्थि का मैट्रिक्स थोड़ा कड़ा होता है। इसके मैट्रिक्स के बीच में रिक्त स्थान में छोटी-छोटी थैलियाँ होती हैं, जिसे लैकुनी (Lacunee) कहते हैं। लैकुनी में एक प्रकार का तरल पदार्थ भरा रहता है। लैकुनी में कुछ जीवित कोशिकाएँ (Living cells) भी पायी जाती हैं, जिसे कोण्ड्रियोसाइट (Chondriocyte) कहते हैं। इसके मैट्रिक्स में इलास्टिन तन्तु एवं कोलेजन भी पाये जाते हैं। उपास्थि के चारों ओर एक प्रकार की झिल्ली (Membrane) पायी जाती है जिसे पेरीकोण्ड्रियम (Perichondrium) कहते हैं।

मानव कंकाल तंत्र (Human skeleton system): मनुष्य के कंकाल में कुल 206 अस्थियाँ होती हैं। मनुष्य के कंकाल को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है-

(A) अक्षीय कंकाल (Axial skeleton): इसके अन्तर्गत खोपड़ी (Skull), कशेरुक दण्ड (vertebral column) तथा छाती की अस्थियाँ आती हैं।

(B) अनुबंधी कंकाल (Appendicular skeleton): इसके अन्तर्गत मेखलाएँ (Girdles) तथा हाथ-पैरों की अस्थियाँ आती हैं।

(A) अक्षीय कंकाल (Axial skeleton): शरीर का मुख्य अक्ष बनाने वाले कंकाल को अक्षीय कंकाल कहते हैं। इसके अन्तर्गत खोपड़ी, कशेरुक दण्ड एवं छाती की अस्थियाँ आती हैं।

(ii) खोपड़ी (skull): मनुष्य की खोपड़ी में कुल 22 अस्थियाँ होती हैं। इनमें से 8 अस्थियाँ संयुक्त रूप से मनुष्य के मस्तिष्क को सुरक्षित रखती है। इन अस्थियों से बनी रचना को कपाल (Cranium) कहते हैं। ये सभी अस्थियाँ सीवनों (sutures) के द्वारा जुड़ी रहती है। इनके अतिरिक्त 14 अस्थियाँ और होती हैं जो चेहरे को बनाती है। मनुष्य की खोपड़ी में महारन्ध्र (Foramen magnum) नीचे की ओर होता है। महारन्ध्र के दोनों ओर अनुकपाल अस्थिकन्द (Occipital condyles) होते हैं, जो एटलस कशेरुक (Atlas vertebra) के अवतलों में स्थित होते हैं।

खोपड़ी की मुख्य अस्थियाँ निम्न हैं– (i) फ्रॉण्टल (Frontal), (ii) पेराइटल (Parietal), (iii) ऑक्सीपिटल (Occipital), (iv) टेम्पोरल (Temporal), (v) मेलर (Maler) (vi) मैक्सिला (Maxilla), (vii) डेण्टरी (Dentary), (viii) नेजल (Nasal)।

(ii) कशेरुक दण्ड (Vertebral column): मनुष्य का कशेरुक दण्ड 33 कशेरुकों से मिलकर बना होता है। मनुष्य की पृष्ठ सतह पर मध्य में सिर से लेकर कमर तक एक लम्बी, मोटी एवं छड़ के समान अस्थि पायी जाती है, जिसे कशेरुक दण्ड (vertebral column) कहते हैं। सभी कशेरुक उपास्थि की गद्दियों द्वारा जुड़े रहते हैं। इन गद्दियों से कशेरुक दण्ड लचीला रहता है तथा ये बाहरी आघातों को भी सोख लेती है। कशेरुक दण्ड का विकास नोटोकॉर्ड (Notochord) से होता है। कशेरुक दण्ड का पहला कशेरुक एटलस कशेरुक (Atlas vertebra) कहलाता है, जो खोपड़ी को साधे रखता है। कशेरूक दण्ड गर्दन तथा धड़ को आधार प्रदान करता है। इस प्रकार यह मनुष्य को खड़े होकर चलने, खड़े होने आदि में मदद करता है। यह मेरुरज्जु को घेरता है और सुरक्षा प्रदान करता है। कशेरुक दण्ड गर्दन तथा धड़ को लचक प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य किसी भी दिशा में अपनी गर्दन और धड़ को मोड़ने में सफल होता है।

(iii) स्टर्नम (sternum): पसलियों को आपस में जोड़ने वाली अस्थि स्टनम कहलाती है। यह वक्ष के बीचोबीच स्थित होती है।

(iv) पसलियाँ (Ribs): मनुष्य में 12 जोड़ी पसलियाँ पायी जाती हैं।

(B) अनुबन्धी कंकाल (Appendicular skeleton): इसके अन्तर्गत मेखलाएँ (Girdles) तथा हाथ-पैरों की अस्थियाँ आती हैं।

(i) मेखलाएँ (Girdles): मनुष्य में अग्रपाद तथा पश्चपाद् को अक्षीय कंकाल पर साधने के लिए दो चाप पाये जाते हैं, जिन्हें मेखलाएँ (Girdles) कहते हैं। अग्रपाद की मेखला को अंसमेखला (Pectoral girdle) तथा पश्च पाद की मेखला को श्रोणि मेखला (Pelvic girdle) कहते हैं। अंस मेखला से अग्रपाद की अस्थि ह्यूमरस (Humurus) एवं श्रोणि मेखला से पश्च पाद की अस्थि फीमर (Femur) जुड़ी होती है। ये अस्थियाँ गुहाओं में व्यवस्थित होती हैं जिन्हें एसिटेबुलम (Acetabulum) कहते हैं।

(ii) अंसमेखला तथा हाथ की अस्थियाँ (Bones of dectoral girdle and hand): मनुष्य की अंसमेखला के दोनों भाग अलग-अलग होते हैं। इसके प्रत्येक भाग में केवल एक चपटी व तिकोनी अस्थि होती है, जिसे स्कैपुला (scapula) कहते हैं। यह आगे की पसलियों को पृष्ठ तल की ओर ढके रहती है। इसका आगे वाला मोटा भाग क्लेविकिल (Clevicle) से जुड़ा रहता है। इसी सिरे पर एक गोल गड्ढ़ा होता है, जिसे ग्लीनॉइड गुहा (Glenoid cavity) कहते हैं। ग्लीनॉइड गुहा में ह्यूमरस का सिर जुड़ा रहता है। ग्लीनॉइड गुहा के निकट ही एक प्रवर्द्ध होता है जिसे कोरोकॉइड प्रवर्द्ध कहते हैं। अंसमेखला हाथ की अस्थियों को अपने से जोड़ने के लिए सन्धि स्थान प्रदान करती है। यह हृदय तथा फेफड़ों को सुरक्षा प्रदान करती है। यह मांसपेशियों को अपने से जोड़ने के लिए स्थान प्रदान करती है।

मनुष्य के हाथ की अस्थियों में ह्यूमरस, रेडियस अलना, कार्पलस, मेटाकार्पल्स तथा फैलेन्जस होती है। मनुष्य की रेडियस अलना जुड़ी न होकर एक-दूसरे से स्वतंत्र होती है।

(iii) श्रोणि मेखला तथा पैर की अस्थियाँ (Bones of Pelvic girdle and legs): मनुष्य की श्रोणि मेखला तीन प्रकार की अस्थियों से मिलकर बनी होती है। ये तीनों अस्थियाँ हैं- इलियम, इश्चियम तथा प्यूबिस। वयस्क में ये तीनों अस्थियाँ आपस में जुड़ी रहती हैं। प्यूबिस अधर तल पर दूसरी ओर की प्यूबिस से, इलियम आगे की ओर सेंक्रम से तथा इश्चियम पृष्ठ तल की ओर दूसरी ओर की इश्चियम से जुड़ी रहती है। इलियम, इश्चियम तथा प्यूबिस के संधि स्थल पर एक गड्ढ़ा होता है जिसे एसिटेबुलम कहते हैं। एसिटेबुलम में फीमर अस्थि का सिर जुड़ा रहता है।

श्रोणि मेखला पैरों की अस्थियों को अपने से जोड़ने के लिए संधि स्थान प्रदान करती है। यह अन्तरांगों को सुरक्षा प्रदान करती है। मनुष्य के पैर में फीमर, टिबियो फिबुला, टॉर्सल्स तथा मेटा टॉर्सल्स अस्थियाँ होती हैं। इनमें टिबियोफिबुला मुक्त रहती है। फीमर तथा टिबियोफिबुला के सन्धि स्थान पर एक गोल अस्थि होती है, जिसे घुटने की अस्थि या पटेला (Patella) कहते हैं। इस जोड़ पर मनुष्य का पैर केवल एक ओर ही मुड़ सकता है। टॉर्सल्स में से एक बड़ी होती है जो ऐड़ी बनाती है। तलवे की अस्थियाँ मेटाटॉर्सल्स (Metatarsals) कहलाती है। अँगूठे में केवल दो तथा अन्य अँगुलियों में तीन-तीन अंगुलास्थियाँ होती हैं।

                              मनुष्य के कंकाल की अस्थियाँ (Human skeleton bones)

शरीर के भाग

अंतः कंकाल के भाग

प्रदेश

अस्थियों के नाम व संख्या

प्रदेश की कुल अस्थियाँ

भाग की कुल अस्थियाँ

                        (A) अक्षीय कंकाल (Axial Skeleton)

1. सिर (head)

(अ) खोपड़ी (skull)

(i) कपाल

आक्सीपिटल- 1

 

 

पैराइटल- 2

टेम्पोरल- 2

फ्रॉण्टल- 1

एथमॉइड- 1

स्फीनॉएड- 1

(ii) फेशियल

नेजल- 2

 

 

टरबाइनल- 2

लैक्राइमल- 2

वोमर- 1

जाइगोमैटिक- 2

मैक्जिला- 2

पैलेटाइन- 2

मैण्डीबल- 1

(iii) कर्ण अस्थियाँ

मैलियस- 2

6

 

इन्कस- 2

स्टेप्स- 2

(iv) हॉइड भाग

हॉइड- 1

1

 

2. पीठ की अस्थि

(ब) कशेरुक दण्ड

(i) गर्दन

सरवाइकल कशेरुका- 7

7

26

(ii) वक्ष

थोरैसिक कशेरुका- 12

12

(iii) कटि

लम्बर कशेरुका- 5

5

(iv) सैक्रम

सैक्रल कशेरुका- 1

1

(v) पुंच्छ

काडल कशेरुका- 1

1

3. वक्ष

(स) स्टर्नम

 

स्टर्नम- 1

1

1

(द) पसलियाँ

 

पसलियाँ- 24

24

24

                              (B) उपांगीय कंकाल(Appendicular skeleton)

1. वक्ष

(अ) अंस मेखला

 

स्कैपुला- 2

4

4

 

क्लैविकल- 2

2. कुल्हा

(ब) श्रोणि मेखला

 

आस-इन्नामिनेट्म- 2

2

2

3. अग्रपाद

 

(i) ऊपरीबाहु

ह्यूमरस- 2

60

60

(ii) अग्रबाहु

रेडियो अलना- 4

(iii) कलाई

कार्पल्स- 16

(iv) हथेली

मेटाकार्पल्स- 10

(v) अंगुलियां

फैलेन्जेज- 28

4. पश्च पाद

 

(i) जांघ

फीमर- 2

 

 

(ii) पिंडली

टिबियोफिबुला- 4

(iii) घुटना

पटेला- 2

(iv) टखना

टार्सल- 14

(v) तलवा

मेटाटार्सल्स- 10

(vi) अंगुलियां

फैलेन्जेज- 28

कुल योग 206

सन्धियाँ (Joints): कंकाल में वह स्थान जहाँ पर अस्थियाँ मिलकर हिल-डुल सकती हैं, सन्धि (Joints) कहलाती है। सन्धि बनाने वाले प्रत्येक अस्थि के सिरे पर उपास्थि की एक पर्त होती है तथा दोनों अस्थियों के मध्य एक गुहा होती है, जिसे साइनोवियल गुहा (Sinovial cavity) कहते हैं। साइनोवियल गुहा में एक द्रव भरा रहता है जिसे साइनोवियल द्रव (sinovial fluid) कहते हैं। साइनोवियल गुहा को स्तरित करने वाली एक पतली झिल्ली को साइनोवियल कला (Sinovial membrane) कहते है। दोनों अस्थियाँ एक-दूसरे से लचीले लिगामेंट्स द्वारा जुड़ी रहती हैं जो कि अस्थि को मोड़ने में सहायक होती हैं।

सन्धि के प्रकार: गति के प्रकृति के आधार पर सन्धियाँ तीन प्रकार की होती हैं-

1.       पूर्ण सन्धि (Perfect joint), 2, अपूर्ण सन्धि (Imperfect joint) तथा 3. अचल सन्धि (Fixed joint)

2.       पूर्ण सन्धि (Perfect Joint): अस्थियों की वह सन्धि जिसमें सन्धि बनाने वाली अस्थियों को विभिन्न दिशा में घुमाया जा सकता है तथा उनमें गति होती है, पूर्ण सन्धि (Perfect Joint) कहलाती है। इस प्रकार की सन्धि में जो अस्थियाँ पायी जाती हैं उनके सिरों पर उपास्थि (Cartilage) की एक पतली पर्त होती है। इस प्रकार की सन्धि में अस्थियों के जोड़ों पर लिगामेंट्स (Ligaments) पाये जाते हैं। पूर्ण सन्धियाँ निम्नलिखित प्रकार की होती हैं-

(i) कन्दुक खल्लिका (Ball and socket joint): इस प्रकार की सन्धि में एक अस्थि का सिरा गेंद की भाँति गोल तथा दूसरा एक प्याले की आकृति की गुहा बनाता है। गेंद वाला भाग प्याले अथवा गुहा में स्थित होता है। गेंद वाली अस्थि किसी भी दिशा में घुमायी जा सकती है। इस प्रकार की सन्धियाँ अंस मेखला तथा ह्यूमरस अस्थि के जोड़ पर और फीमर तथा श्रोणि मेखला के जोड़ पर पायी जाती है। इसमें ह्यूमरस एवं फीमर अस्थियाँ किसी भी दिशा में घुमायी जा सकती हैं।

(ii) हिंज सन्धि (Hinge joint): इस प्रकार की सन्धियों की अस्थियाँ केवल एक दिशा में ही मोड़ी जा सकती हैं जैसे-कोहनी एवं घुटने की सन्धियाँ।

(iii) खूंटी सन्धि (Pivot joint): इस प्रकार की सन्धि में एक अस्थि खूंटी के आकार में स्थित होती है तथा दूसरी अस्थि इसके ऊपर हिल-डुल सकती है। इस प्रकार की सन्धि मनुष्य के द्वितीय कशेरुक (second vertebra) के ओडोन्टॉयड प्रवर्ध तथा करोटि (skull) के मध्य में पायी जाती है।

(iv) ग्लाइडिंग सन्धि (Gliding Joint): इस प्रकार की सन्धि में अस्थियाँ एक-दूसरे पर फिसलती हैं। इस प्रकार की सन्धियाँ कशेरुकाओं के सन्धि प्रवर्ध के मध्य तथा रेडियस अलना एवं कार्पल्स के मध्य पायी जाती है।

(v) सैडिल सन्धि (Saddle joint): यह सन्धि भी कंदुक खल्लिका सन्धि (Ball and socket joint) की भाँति होती है। दोनों में अंतर केवल इतना होता है कि इसमें न तो पूर्ण गेंद बनती है और न पूर्ण प्याला बनता है। इस प्रकार की सन्धि मनुष्य के अंगूठे में बनती है।

2.       अपूर्ण सन्धि (Imperfect Joint): इस प्रकार की सन्धि में अस्थियों के मध्य सिनोवियल सम्पुट और लिगामेंट्स नहीं पाये जाते हैं। इस सन्धि में पायी जाने वाली अस्थियों में थोड़ी-सी गति देखने को मिलती है। इस प्रकार की सन्धि मनुष्य की श्रोणि मेखला की प्यूबिस अस्थि के मध्य होती है। अपूर्ण सन्धि कशेरुकाओं के बीच की अस्थियों में भी पायी जाती है।

3.       अचल सन्धि (Fixed Joint): इस प्रकार की सन्धि में सम्बद्ध अस्थियाँ बिल्कुल हिल-डुल नहीं सकती हैं। इस कारण इस प्रकार की सन्धि को अचल सन्धि कहते हैं। इस प्रकार की सन्धि में अस्थियाँ एक-दूसरे के काफी निकट होती हैं। जैसे- करोटि (skull) की अस्थियाँ।

      अस्थि एवं उपास्थि में अंतर

अस्थि (Bone)

उपास्थि (Cartilage)

1. इसका मैट्रिक्स ओसीन का बना होता है।

1. इसका मैट्रिक्स कोण्ड्रिन का बना होता है।

2. इसमें सूक्ष्म नलिकाएँ उपस्थित होती हैं जिनमें उपस्थित रुधिर कोशिकाओं द्वारा इनका पोषण होता है।

2. इनमें सूक्ष्म नलिकाओं (Canaliculi) का अभाव होता है जिसके कारण इनका पोषण लसिकाओं द्वारा होता है।

3. इनमें अस्थि मज्जा (Bone marrow) उपस्थित होती है। अत: इनमें लाल रक्त कणिकाएँ (RBCs) बनती हैं।

3. इनमें अस्थि मज्जा का अभाव होता है। अतः इनमें लाल रक्त कणिकाएँ (RBCs) नही बनती हैं।

4. इनमें कोशिकाएँ विभाजित नहीं होती हैं। इनकी संख्या ऑस्ट्रियोब्लास्ट्स के विभाजन से बढ़ती है।

4. इनकी कोशिकाओं में विभाजन की क्षमता होती है जिससे ये संख्या में बढ़ती रहती है।

5. इनमें कोशिकाएँ अनियमित आकार की होती हैं और प्रत्येक रिक्तिका में एक ही कोशिका होती है जिसमें प्रवर्ध पाये जाते हैं।

5. इनकी कोशिकाएँ अर्द्धगोलाकार होती हैं जिनमें एक से अधिक रिक्तिकाएँ होती हैं और प्रवर्धों का अभाव होता है।

         Hiii Frndzzzz!!!!!!

 

    आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंट और शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.....

 

                        Hell Lot of Thanxxx

Thursday, September 29, 2022

भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code)


             भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code)

                             By:-- Nurool Ain Ahmad

         हिंदी भाषा में पत्रकारिता का इतिहास बहुत बड़ा रहा है जिसका हिंदी भाषा और साहित्य में बहुत महत्व है। इस कारण यह परीक्षा के दृष्टिकोण से भी अति महत्वपूर्ण है, बहुत से बड़े स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं में पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाते हैं।


             भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code) किसे कहते है?

          भारतीय दंड संहिता (IPC) भारत का आधिकारिक आपराधिक कोड है। यह एक व्यापक कोड है भारतीय समाज को क़ानूनी रूप से व्यवस्थित रखने के लिए सन 1860 में लॉर्ड थॉमस बबिंगटन मैकाले की अध्यक्षता में चार्टर एक्ट 1833 के तहत भारतीय दंड संहिता बनाई गई थी। और यह 1862 की शुरुआत में ब्रिटिश राज के दौरान ब्रिटिश भारत में लागू हुआ। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) भारत की मुख्य आपराधिक कोड है। इस संहिता में भारतीय संविधान की विभिन्न आपराधिक धाराओं और उनकी सजा का उल्लेख किया गया है। भारतीय दण्ड संहिता भारत के अन्दर (जम्मू एवं कश्मीर को छोडकर) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा किये गये कुछ अपराधों की परिभाषा व दण्ड का प्रावधान करती है। किन्तु यह संहिता भारत की सेना पर लागू नहीं होती। जम्मू एवं कश्मीर में इसके स्थान पर रणबीर दण्ड संहिता लागू होती है। इसमें कुल मिला कर 511 धाराएं हैं। हालाँकि, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 के राज्यसभा और लोकसभा में क्रमशः पारित होने के बाद, रणबीर दंड संहिता 31 अक्टूबर 2019 को निरस्त कर दिया जाएगा आइये जाने भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की कौन सी धारा किस अपराध के लिए लगाई जाती है और उसमें क्या सजा दी जाती है. धारा कितनी होती है यहाँ हम आपको कानूनी धारा लिस्ट दे रहें हैं। :-

   भारतीय दण्ड संहिता की महत्वपूर्ण धाराएं और सजा की सूची:--

धाराओं के नामअपराधसजा
13जुआ खेलना/सट्टा लगाना1 वर्ष की सजा और 1000 रूपये जुर्माना
34सामान आशय-
99  से 106व्यक्तिगत प्रतिरक्षा के लिए बल प्रयोग का अधिकार-
110दुष्प्रेरण का दण्ड, यदि दुष्प्रेरित व्यक्ति दुष्प्रेरक के आशय से भिन्न आशय से कार्य करता हैतीन वर्ष
120षडयंत्र रचना -
141विधिविरुद्ध जमाव -
147बलवा करना2 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
156 (3)स्वामी या अधिवासी जिसके फायदे के लिए उपद्रव किया गया हो के अभिकर्ता का उपद्रव के निवारण के लिए क़ानूनी साधनों का उपयोग न करना।आर्थिक दंड
156स्वामी या अधिवासी जिसके फायदे के लिए उपद्रव किया गया हो के अभिकर्ता का उपद्रव के निवारण के लिए क़ानूनी साधनों का उपयोग न करना।आर्थिक दंड
161रिश्वत लेना/देना3 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
171चुनाव में घूस लेना/देना1 वर्ष की सजा/500 रुपये जुर्माना
177सरकारी कर्मचारी/पुलिस को गलत सूचना देना6 माह की सजा/1000 रूपये जुर्माना
186सरकारी काम में बाधा पहुँचाना3 माह की सजा/500 रूपये जुर्माना
191झूठे सबूत देना7 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान
193न्यायालयीन प्रकरणों में झूठी गवाही3/ 7 वर्ष की सजा और जुर्माना
201सबूत मिटाना-
217लोक सेवक होते हुए भी झूठे सबूत देना2 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान
216लुटेरे/डाकुओं को आश्रय देने के लिए दंड-
224/25विधिपूर्वक अभिरक्षा से छुड़ाना-2 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
231/32जाली सिक्के बनाना-7 वर्ष की सजा और जुर्माना
255सरकारी स्टाम्प का कूटकरण10 वर्ष या आजीवन कारावास की सजा
264गलत तौल के बांटों का प्रयोग1 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
267औषधि में मिलावट करना-
272खाने/पीने की चीजों में मिलावट6 महीने की सजा/1000 रूपये जुर्माना
274 /75मिलावट की हुई औषधियां बेचना-
279सड़क पर उतावलेपन/उपेक्षा से वाहन चलाना6 माह की सजा या 1000 रूपये का जुर्माना
292अश्लील पुस्तकों का बेचना2 वर्ष की सजा और 2000 रूपये जुर्माना
294किसी धर्म/धार्मिक स्थान का अपमान2 वर्ष की सजा
297कब्रिस्तानों आदि में अतिचार करना1 साल की सजा और जुर्माना दोनो
298किसी दूसरे इंसान की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना1 साल की सजा या जुर्माना या दोनों
302हत्या/कत्लआजीवन कारावास/मौत की सजा
306आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण10 वर्ष की सजा और जुर्माना
308गैर-इरादतन हत्या की कोशिश7 वर्ष की सजा और जुर्माना
309आत्महत्या करने की चेष्टा करना1 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
310ठगी करनाआजीवन कारावास और जुर्माना
312गर्भपात करना-
323जानबूझ कर चोट पहुँचाना-
326चोट पहुँचाना-
351हमला करना
354किसी स्त्री का शील भंग करना2 वर्ष का कारावास/जुर्माना/दोनों
362अपहरण-
363किसी स्त्री को ले भागना7 वर्ष का कारावास और जुर्माना
366नाबालिग लड़की को ले भागना-
376बलात्कार करना10 वर्ष/आजीवन कारावास
377अप्राकृतिक कृत्य अपराध5 वर्ष की सजा और जुर्माना
379चोरी (सम्पत्ति) करना3 वर्ष का कारावास /जुर्माना/दोनों
392लूट10 वर्ष की सजा
395डकैती10 वर्ष या आजीवन कारावास
396डकैती के दौरान हत्या-
406विश्वास का आपराधिक हनन3 वर्ष कारावास/जुर्माना/दोनों
415छल करना-
417छल/दगा करना1 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
420छल/बेईमानी से सम्पत्ति अर्जित करना7 वर्ष की सजा और जुर्माना
445गृहभेदंन-
446रात में नकबजनी करना-
426किसी से शरारत करना3 माह की सजा/जुर्माना/दोनों
463कूट-रचना/जालसाजी-
477(क)झूठा हिसाब करना-
489जाली नोट बनाना/चलाना10 वर्ष की सजा/आजीवन कारावास
493धोखे से शादी करना10 वर्षों की सजा और जुर्माना
494पति/पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना7 वर्ष की सजा और जुर्माना
495पति/पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना और दोनों रिश्तें चलाना10 साल की सजा और जुर्माना
496बगैर रजामंदी के शादी करना या जबरदस्ती विवाह करना07 साल की सजा और जुर्माना
497जारकर्म करना5 वर्ष की सजा और जुर्माना
498विवाहित स्त्री को भगाकर ले जाना या धोखे से ले जाना2 साल का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों
499मानहानि-
500मान हानि2 वर्ष की सजा और जुर्माना
506आपराधिक धमकी देना-
509स्त्री को  अपशब्द कहना/अंगविक्षेप करनासादा कारावास या जुर्माना
511आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड-

        देश के कानून के अंतर्गत आने वाले 5 महत्वपूर्ण तथ्य:-- ये वो महत्वपूर्ण तथ्य हैं, जो हमारे देश के कानून में आते तो हैं पर हम इनसे अंजान हैं। हमारी कोशिश होगी कि हम आगे भी ऐसी बहुत सी रोचक बातें  आपके सामने रखे, जो आपके ज़िन्दगी के लिए फ़ायदेमंद  हो।

 1. शाम के वक्त महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती:-- कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, सेक्शन 46 के तहत शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 के पहले भारतीय पुलिस किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती, फिर चाहे गुनाह कितना भी संगीन क्यों ना हो। अगर पुलिस ऐसा करते हुए पाई जाती है तो गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत (मामला) दर्ज की जा सकती है। इससे उस पुलिस अधिकारी की नौकरी खतरे में आ सकती है।

 2. सिलेंडर फटने से जान-माल के नुकसान पर 40 लाख रूपये तक का बीमा कवर क्लेम कर सकते है:-- पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत अगर किसी कारण आपके घर में सिलेंडर फट जाता है और आपको जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है तो आप तुरंत गैस कंपनी से बीमा कवर क्लेम कर सकते है। आपको बता दे कि गैस कंपनी से 40 लाख रूपये तक का बीमा क्लेम कराया जा सकता है। अगर कंपनी आपका क्लेम देने से मना करती है या टालती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। दोषी पाये जाने पर गैस कंपनी का लायसेंस रद्द हो सकता है।

 3. आप किसी भी हॉटेल में फ्री में पानी पी सकते है और वाश रूम इस्तमाल कर सकते है:-- इंडियन सीरीज एक्ट, 1887 के अनुसार आप देश के किसी भी होटल में जाकर पानी मांगकर पी सकते है और उस होटल का वाश रूम भी इस्तमाल कर सकते है। होटल छोटा हो या 5 स्टार, वो आपको रोक नही सकते। अगर होटल का मालिक या कोई कर्मचारी आपको पानी पिलाने से या वाश रूम इस्तमाल करने से रोकता है तो आप उन पर कारवाई कर सकते है। आपकी शिकायत से उस होटल का लायसेंस रद्द हो सकता है।

 4. गर्भवती महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता:-- मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के मुताबिक़ गर्भवती महिलाओं को अचानक नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। मालिक को पहले तीन महीने की नोटिस देनी होगी और प्रेगनेंसी के दौरान लगने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा देना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सरकारी रोज़गार संघटना में शिकायत कराई जा सकती है। इस शिकायत से कंपनी बंद हो सकती है या कंपनी को जुर्माना भरना पड़ सकता है।

 5. पुलिस अफसर आपकी शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकता:-- आईपीसी के सेक्शन 166ए के अनुसार कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इंकार नही कर सकता। अगर वो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर वो पुलिस अफसर दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उसे अपनी नौकरी गवानी पड़ सकती है। 


         Hiii Frndzzzz!!!!!

      आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंट और शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.....

                         Hell Lot of Thanxxx


विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां  (Top 20 longest River in The World)                     नदियो का महत्त्व :- नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है...