Wednesday, December 8, 2021

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल

 

                       भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल

             By:-- Nurool Ain Ahmad 

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं:

पर्यटन स्थलस्थाननिर्माणकर्ता
इंडिया गेटनई दिल्लीब्रिटिश सरकार
लक्ष्मी नारायण मन्दिरदिल्लीबिरला परिवार
चारमिनारहेदराबाद (तेलंगाना)कुली कुतुबशाह
काचिपुरम का मन्दिरचेन्नई (तमिलनाडु)पल्लव राजा
मान मन्दिरग्वालियर (मध्यप्रदेश)राजा मानसिंह तोमर
काकरिया झीलअहमदाबाद (गुजरात)सुलतान कुतुबुद्दीन
विवेकानंद रॉक मेमोरियलतमिलनाडु–
बेलूर मठकोलकाता (पश्चिम बंगाल)स्वामी विवेकानंद
आनंद भवनइलाहबाद (उतरप्रदेश)मोतीलाल नेहरु
दिलवाडा जैन मन्दिरमाउंट आबू (राजस्थान)विमल शाह
राधा वल्लभ मन्दिरवृन्दावन (उतरप्रदेश)हरिवंश महाप्रभु
विष्णुपद मन्दिरगया (बिहार)रानी अहिल्याबाई
स्वर्ण मन्दिरअमृतसर (पंजाब)महाराजा रणजीत सिंह
दक्षिणेश्वर काली मन्दिरकोलकाता (पश्चिम बंगाल)रानी राश मोनी
जैन मन्दिरअजमेर (राजस्थान)सेठ मूलचंद सोनी
एलोरा की गुफाएओरंगाबाद (महाराष्ट्र)बौद्ध सेवकों द्वारा
अजंता की गुफाएओरंगाबाद (महाराष्ट्र)गुप्त शासक द्वारा
प्रिंस ऑफ़ वेल्स म्यूजियममुंबई (महाराष्ट्र)जॉर्ज पंचम
नाहरगढ़ फोर्टजयपुर (राजस्थान)सवाई जयसिंह
लक्ष्मण झूलाऋषिकेश (उतराखंड)
शांति निकेतनपश्चिम बंगालरवीन्द्रनाथ ठाकुर
साबरमती आश्रमअहमदाबाद (गुजरात)महात्मा गाँधी
जिम कार्बेट पार्कनैनीताल (उतराखंड)सर मेलकम हेले
कोणार्क मन्दिरपुरी (ओड़िसा)नरसिंह देव प्रथम
जगन्नाथ का मन्दिरपुरी (ओड़िसा)गंगा देव
चौसट योगिनी मन्दिरखजुराहो (मध्यप्रदेश)चंदेल राजाओ द्वारा
चेन्ना केशव मन्दिरवेलुरविष्णु वर्धन
लक्ष्मण मन्दिरछतरपुर (मध्यप्रदेश)चंदेल राजाओ द्वारा
जगमोहन महलकोटा (राजस्थान)राजकुमार ब्रजकुमार
भरतपुर का किलाभरतपुर (राजस्थान)राजा सूरजमल सिंह
हवामहलजयपुर (राजस्थान)महाराणा प्रतापसिंह
सुख निवासबूंदी (राजस्थान)राजा बिशनसिंह
उम्मेद भवनजोधपुर (राजस्थान)महाराजा उम्मेद सिंह
गागरोन का किलाझालावाड (राजस्थान)झालावाड स्टेट
बूंदी का किला (तारागढ़ दुर्ग)बूंदी (राजस्थान)राव देव हाड़ा
अन्ना सागरअजमेर (राजस्थान)राजा अरणोराज चौहान उर्फ अन्नाजी
पिछोला झीलउदयपुर (राजस्थान)छीतरमल बंजारा
ढाई दिन का झोपड़ाअजमेर (राजस्थान)कुतुबुद्दीन ऐबक
मेहरानगढ़ का दुर्गजोधपुर (राजस्थान)राव जोधा जी
दरगाह अजमेर शरीफअजमेर(राजस्थान)सुल्तान गयासुद्दीन
जय समंद झीलउदयपुर (राजस्थान)महाराणा जयसिंह
मुसी रानी की छत्रीअलवर (राजस्थान)महाराजा विनय सिंह
विजय स्तम्भचित्तौड़गढ़ (राजस्थान)महाराणा कुम्भा
किशोर सागरकोटा (राजस्थान)राजकुमार धिरदेह
कंदरिया महादेवखजुराहो (मध्यप्रदेश)चंदेल राजाओं द्वारा
मदन महलजबलपुर (मध्यप्रदेश)राजा मदन शाह
थार का किलाथार (मध्यप्रदेश)मोहम्मद बिन तुगलक
पुराना किलादिल्लीशेरशाह सूरी
फिरोज शाह कोटलादिल्लीफिरोजशाह तुगलक
झूलती मीनारेअहमदाबाद (गुजरात)सीदी बशीर (माना जाता है)
फतेहपुर सीकरी आगरा (उतर प्रदेश)अकबर
आगरा फोर्टआगरा (उतर प्रदेश)अकबर
आराम बाग़आगरा (उतर प्रदेश)बाबर
शालीमार बाग़श्रीनगरजहाँगीर
सेंट जार्ज का किलाचेन्नई (तमिलनाडु)ईस्ट इंडिया कंपनी
शेरशाह का मकबरासासाराम (बिहार)शेरशाह के पुत्र
डच महलकोच्ची (केरल)पुर्तगालियो द्वारा
सती बुर्जमथुरा (उतरप्रदेश)राजा भगवान् सिंह
जहागीर महलआगरा फोर्ट (उतरप्रदेश)अकबर
मर्गनयनी का महलग्वालियर (मध्यप्रदेश)राजा मानसिंह
गोलकुंडा का किलाहैदराबाद (तेलंगाना)कुतुबशाही
कोचीन का किलाकेरलपुर्तगालियो द्वारा
कुतुबमीनारदिल्लीकुतुबुद्दीन ऐबक
लाल किलादिल्लीशाहजाह
सफदरजंग का मकबरादिल्लीशुजाउद्दोला
केंद्रीय सचिवालयनई दिल्लीहरबर्ट बेकर
जन्तर-मन्तरदिल्ली, जयपुर, मथुरा, उज्जैन, बनारसराजा सवाई जयसिंह
हुमायु का मकबरादिल्लीहाजी बेगम
होज खासदिल्लीअलाउदीन खिलजी
तुगलकाबाददिल्लीगयासुदीन तुगलक
अकबर का मकबरा सिकंदरा (उतरप्रदेश)जहाँगीर
अकबर का किलाइलाहबाद (उतरप्रदेश)अकबर
एतमादुद्दौला का मकबराआगरा (उतरप्रदेश)नूरजहां
ताजमहलआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
निशांत बाग़जम्मू कश्मीरआसफ खा
चीनी का रोजाआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
शीश महलआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
खास महलआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
दीवाने खासआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
जामा मस्जिद आगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
मोती मस्जिदआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
रंगजी का मन्दिरवृन्दावन (उतरप्रदेश)गोविन्ददास और राधाकृष्ण दास
शाहजी का मन्दिरवृन्दावन (उतरप्रदेश)कुन्दनलाल शाह
मक्का मस्जिदहैदराबाद (तेलंगाना)कुली कुतुबशाह
पत्थर की मस्जिदपटना (बिहार) परवेज शाह
पत्थर की मस्जिदजम्मू-कश्मीरनूरजहाँ
मोती मस्जिददिल्ली फोर्टशाहजहाँ
जामा मस्जिदआगरा (उतरप्रदेश)शाहजहाँ
हजरतबल मस्जिदश्रीनगर (कश्मीर)औरंगजेब
चश्मा ए शाहीजम्मू कश्मीरअली मर्दन खां
चरार ए शरीफश्रीनगर (कश्मीर)जेनुल आब्दीन
द्वारिकाधीश का मन्दिरमथुरा (उतरप्रदेश)ग्वालियर के भक्त
बड़ा इमामबाड़ालखनऊ (उतरप्रदेश)नवाब आसफ उद्दोला
छोटा इमामबाड़ालखनऊ (उतरप्रदेश)मुहम्मद अली शाह
टीपू का महलबंगलुरु (कर्नाटक)हेदर अली (टीपू सुल्तान)
लाल बाग़बंगलुरु (कर्नाटक)हेदर अली (टीपू सुल्तान)
गोलघरपटना (बिहार)ब्रिटिश सरकार
पादरी की हवेलीपटना (बिहार)फादर कापुचिन
विलियम फोर्टकोलकाता (पश्चिम बंगाल)लॉर्ड क्लाइव
बीबी का मकबराऔरंगाबाद (महाराष्ट्र)औरंगज़ेब (इतिहासकारों के अनुसार, औरंगज़ेब के पुत्र आज़म शाह ने)
खिड़की मस्जिददिल्लीगयासुद्दीन तुगलक
शेरशाह मस्जिदपटना (बिहार)परवेज शाह
नाखुदा मस्जिदकोलकाता (पश्चिम बंगाल)–
कानपुर महलधौलपुर (राजस्थान)शाहजहाँ
जूनागढ़ का किलाबीकानेर (राजस्थान)राजा जयसिंह
छत्र महलबूंदी फोर्ट (राजस्थान)रानी छत्रसाल
रानी की बाड़ीबूंदी (राजस्थान)रानी नाथवती
सहेलियों की बाड़ीउदयपुर (राजस्थान)महाराणा फतेहसिंह
डिग महलडिग (राजस्थान)राजा बदनसिंह
विक्टोरिया मेमोरियलकोलकाता (पश्चिम बंगाल)डब्ल्यू इमर्सन
अफगान चर्चमुंबई (महाराष्ट्र)ब्रिटिश सरकार
गेटवे ऑफ़ इंडियामुंबई (महाराष्ट्र)जॉर्ज विट्टल क्लार्क
कन्हेरी की गुफाएंमुंबई (महाराष्ट्र)बौद्ध
एलिफेंटा की गुफाएंमुंबई (महाराष्ट्र)राष्‍ट्र कूट राजाओं द्वारा

Tuesday, December 7, 2021

महत्पूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

 

महत्पूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

        महत्पूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

         By:-- Nurool Ain   Ahmad 

यहां काफी महत्पूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर एक लाइन में दिए गए हैं    .ताकि उम्मीदवार को अच्छे से याद हो जाए .इसलिए इन्हें आप ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .

1.कच्चा एलुमिनियम पाइराइट के नाम से जाना जाता है
2.मानव त्वचा में पाया जाने वाला वर्णक मेलानिन है
3.पैलाग्रा रोग नियासिन पोषक पदार्थ की लगातार कमी से होता है
4.फ्लू विषाणु द्वारा द्वारा होता है
5.आतिशबाजी में लाल रंग स्ट्रांसियम के कारण होता है
6.प्रतिध्वनि का कारण ध्वनि का परावर्तन है
7.दाढ़ी मूछों का निकलना टेस्टोस्ट्रोन्स हार्मोन से संबंधित है
8.विश्व वन दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है
9.शुद्ध जल का क्वथनांक फॉरेनहाइट स्केल पर 212 फॉरेनहाइट होगा
10.समुद्री जल से नमक वाष्पीकरण विधि द्वारा तैयार किया जाता है उत्तर

11.मोनोजाइट थोरियम काअयस्क है
12.रेडियो कार्बन डेटिंग से जीवाश्म की आयु का निर्धारण होता है
13.लकवा रोग विटामिन B 7 की कमी के कारण होता है
14.माइका विद्युत का कुचालक है
15.ऊंचाई वाली जगहों पर पानी 100 डिग्री सेल्सियस के नीचे के तापमान पर उबलता है क्योंकि वायुमंडलीय दाब कम होने से जल का उबलने का बिंदु नीचे आ जाता है
16.तेल दीप की बत्ती में तेल ऊपर चढ़ने का कारण केशकत्व है
17.शुगर बेबी तरबूज की प्रजाति है
18.सबसे भारी धातु ओसमियम है
19.वर्षा की बूंद गोलाकार होने का कारण पृष्ठ तनाव है
20.कोशिका के अंदर ऊर्जा का निर्माण माइट्रोकांड्रिया द्वारा होता है

21.सिगरेट लाइटर में ब्यूटेन गैस का प्रयोग होता है
22.हृदय गति की जांच कार्डियोग्राम यंत्र द्वारा की जाती है
23.सभी भारी रेडियो सक्रिय तत्व अंतिम रूप सीसा मे परिवर्तित होते हैं
24.मनुष्य मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग सेरीब्रम है
25.नीली स्याही बनाने में फेरस सल्फेट प्रयोग किया जाता है
26.रबर के संश्लेषण में आइसोप्रीन का प्रयोग किया जाता है
27.सोने के आभूषण बनाते समय उसमें तांबा मिलाया जाता है
28.अस्थाई न्यूट्रॉन है
29.लिंफोसाइट रोगाणुओं से रक्षा करती है
30.चमगादड़ अंधेरे में उड़ते है क्योंकि चमगादड़ पराश्रव्य तरंगें उत्पन्न करते है

31.किडनी का प्रत्यारोपण सर्वप्रथम जोसेफ मोरे ने किया
32.इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रवृति ऑक्सीकरण कहलाती है
33.प्याज एवं लहसुन में गंध पोटेशियम के कारण आती है
34.सूर्य की किरणों का इन्फ्रारेड किरण भाग सोलर कुकर को गर्म करता है
35.अस्थि में ओसीन प्रोटीन पाया जाता है
36.कुकिंग गैस ब्यूटेन एवं प्रोपेन का मिश्रण होता है
37.मानव शरीर को 15 ग्राम निकोटिनिक अम्ल की प्रतिदिन आवश्यकता होती है
38.मांस अंडा एवं दूध मुख्य प्रोटीन के स्त्रोत है
39.रक्त कब्रगाह प्लीहा को कहा जाता है
40.पनीर जैल का उदाहरण है

41.बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाती हैं क्योंकि दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है
42.परमाणु द्रव्यमान को AMU मे व्यक्त किया जाता है
43.लार में पाया जाने वाला टायलिन एंजाइम , जो कि स्टार्च को ग्लूकोस में परिवर्तित करता है
44.गाय के दूध में कैरोटीन के कारण पीलापन रहता है
45.ढलवां लोहे में कार्बन की प्रतिशत मात्रा सबसे अधिक होती है
46.ओजोन गैस चांदी की सतह को काला कर देती है
47.गोबर गैस संयंत्र का आविष्कार सी बी देसाई नें किया
48.वसा कार्बन टेट्राक्लोराइड में घुलनशील होती हैं
49.HIV रोग सर्वाधिक नष्ट करता T कोशिकाओं को है
50.कैल्शियम खनिज लवण शरीर में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है
51.पेट्रोलियम प्रोपेन एवं ब्यूटेन का जटिल मिश्रण होता है
52.यूरिया में 47 प्रतिशत नाइट्रोजन होती है
53.पेट्रोल में विषैला मिश्रित पदार्थ टेट्रा एथिल लेड है
54.कांच पर लिखने के लिए हाइड्रोजन क्लोराइड अम्ल का प्रयोग किया जाता है
55.प्रोटीन के संश्लेषण राइबोसोम पर होता है
56.सोना धातु सदैव मुक्त अवस्था में पाई जाती है
57.पास आती रेलगाड़ी की सीटी की आवृत्ति बढ़ती जाती है इसका कारण डॉप्लर प्रभाव है
58.परमाणु भट्टी में यूरेनियम ईंधन प्रयुक्त होता है
59.बुलेट प्रूफ पदार्थ बनाने के लिए पॉलीकार्बोनेट बहुलक प्रयुक्त होता है
60.डायनामाइट में मुख्य रूप से नाइट्रोग्लिसरीन पाया जाता है

61.पृथ्वी की आयु का आकलन यूरेनियम डेटिंग पद्धति से किया जाता है
62.सबसे अधिक संख्या में कार्बन तत्व के यौगिक है
63HIV की खोज किसने की उत्तर लुक मांटेनियर ने
64.सिंदूर का रासायनिक नाम मरक्यूरिक सल्फाइड है
65.भाप से हाथ अधिक जलता है क्योंकि,अपेक्षाकृत उबलते जल से क्योंकि भाप में गुप्त ऊष्मा होती है
66.कार्बन डाइऑक्साइड की 0.03 प्रतिशत मात्रा वायुमंडल में रहती है
67.सबसे कठोर पदार्थ हीरा होता है
68.अग्निशामक से कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है
69.एथलीट फुट बीमारी फफूंद से होती है
70.तेज हवा वाली रात्रि में ओस नहीं बनती है,क्योंकि हवा की अधिकता के कारण वाष्पीकरण की दर तेज होती है
71.किसी परमाणु के गुण इलेक्ट्रॉनिक संरचना पर निर्भर करते हैं
72.वायुमंडल में भारी गैस कार्बन डाइऑक्साइड है
73.वेल्डिंग में इस्तेमाल की जाने वाली गैसों में ऑक्सीजन एवं ऐसीटिलीन होता है
74.मनुष्य के शरीर में सबसे छोटी अंत स्त्रावी ग्रंथि पीयूष है
75.उदासीनीकरण क्रिया में लवण एवं जल बनता है
76.EEG का आविष्कार हॉस बर्गर किया
77.पौधों में वाष्पोत्सर्जन दर को मापने के लिए पोटोमीटर यंत्र का प्रयोग किया जाता है
78.वायुमंडल में प्रकाश के विसरण का धूलकण कारण है79.हाइड्रोफोबिया रोग विषाणु द्वारा होता है
80.मोमबत्ती का जलना रासायनिक परिवर्तन प्रकार का परिवर्तन है

81.कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन शलाइडेन व श्वान ने किया
82.मलेरिया दिवस 20 अगस्त को मनाया जाता है
83.न्यूक्लियस की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की
84.शरीर के यकृत भाग में पित्त रस का निर्माण होता है
85.एस्प्रिन का रासायनिक नाम एसिटाइल सैलिसिलिक अम्ल है
86.नाभिकीय विखंडन में ट्रिगर न्यूट्रॉन है
87.मनुष्य को सर्वाधिक ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट्स से प्राप्त होती है
88.समुद्र नीला प्रतीत होने का कारण प्रकाश का परावर्तन तथा जल के कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन है
89.सोना अम्लराज अम्ल में घुल जाता है
90.पॉलीथिन एथिलीन के बहुलीकरण से प्राप्त होता है
91.कोशिका का पावर हाउस माइट्रोकांड्रिया को कहा जाता है
92.कपास बीज से प्राप्त होता है
93.विषाणु की खोज इवानोवस्की ने की
94.पीली फास्फोरस को जल मे रखा जाता है
95.आकाश नीला प्रतीत होने का कारण प्रकाश का प्रकीर्णन है
96.खाना को पकाते समय सर्वाधिक मात्रा में विटामिन नष्ट होता है
97.चमगादड़ मेमेलिया वर्ग का प्राणी है
98.फ्रीआन का रासायनिक नाम क्लोरोफ्लोरोकार्बन है
99.सल्फ्यूरिक अम्ल अम्ल का उपयोग शीशा संचायक बैटरी में किया जाता है
100.गर्मियों में सफेद कपड़े पहने जाते हैं क्योंकि सफेद कपड़े ऊष्मा की अच्छे परावर्तक होते है

101.पेट्रोल एक हाइड्रोकार्बन का मिश्रण है
102.विटामिन बी12 विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है
103.प्रेशर कुकर में सब्जियां जल्दी पकाई जा सकती है क्योंकि दाब बढ़ जाने से क्वथनांक बढ़ जाता है
104.हल्दी के पौधे का खाने योग्य हिस्सा प्रकंद है
105.कपूर को उर्ध्वपातन विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है
106.सोडा वाटर बनाने के लिए प्रयोग होने वाली गैस कार्बन डाइऑक्साइड है
107.राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे में स्थित है
108.भारत का केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान लखनऊ में स्थित है
109.आपातकालीन ग्रंथि एड्रीनल है
110.एड्स रोग का पता लगाने के लिए एलिसा परीक्षण किया जाता है

111.सबसे कठोरतम धातु प्लेटिनम है
112.अक्रिय गैसों की खोज रैमजे ने की
113.लाल रक्त कोशिकाएं अस्थि मज्जा में उत्पन्न होती हैं
114.अम्ल वर्षा नाइट्रस ऑक्साइड व सल्फर डाइऑक्साइड पर्यावरण प्रदूषण से होती है
115.एटीपी का निर्माण माइट्रोकांड्रिया में होता है
116.लिवर में भविष्य के लिए विटामिन A भंडारित होता है
117.हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है इसका वायुदाब में कमी के कारण है
118.आतिशबाजी में हरा रंग बेरियम के कारण होता है
119.दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
120.सबसे हल्का तत्व हाइड्रोजन है

121.मलेरिया परजीवी को नष्ट करने में प्रयुक्त औषधि क्लोरोक्वीन है
122.लेजर की खोज मेमेह ने की
123.DDT का पूर्ण रूप डाईक्लोरो डाईफिनायल ट्राईक्लोरो ईथेन है
124.सबसे हल्की धातु लिथियम है
125.आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु क्रमांक पर आधारित है
126.शुक्राणु का निर्माण बृषण में होता है
127.सामान्य ट्यूब लाइट में ऑर्गन के साथ मरकरी वेपर गैस होती है
128.स्वस्थ मनुष्य के शरीर का तापमान फारेनहाइट स्केल पर 98.6 फॉरेनहाइट होता है
129.जल का शुद्धिकरण क्लोरीन के द्वारा जाता है
130.रुधिर परिसंचरण तंत्र की खोज करने वाले प्रथम वैज्ञानिक विलियम हार्वे हैं
131.नायलॉन बनाने में प्रयुक्त कच्चा पदार्थ एडीपिक अम्ल है
132.पुष्प किसका रूपांतरण है उत्तर प्रांकुर का
133.नेत्रदान में नेत्र के कॉर्निया को भाग को दान किया जाता है
134.रबर को मजबूत एवं उछाल लायक बनाने के लिए उसमें सल्फर मिलाया जाता है
135.कार्बन का क्रिस्टलीय रूप हीरा है
136.जराबिक -7 कृत्रिम हृदय है
137.मनुष्य के शरीर में 24 पसलियां होती हैं
138.सबसे ज्यादा दिन तक जीवित रहने वाला पक्षी ऑस्ट्रिच है
139.धातु के तार में विद्युत धारा का प्रवाह इलेक्ट्रॉन के कारण होता है
140.श्वसन दर सबसे कम होती निद्रावस्था में है

141.RDX का पूर्ण रूप Research Development Explosives है
142.रेयॉन संश्लेषित रेशा को कृतिम सिल्क के नाम से जाना जाता है
143.अश्रु गैस का रासायनिक नाम क्लोरो एसीटोफिनोन है
144.मरकरी को लोहा धातु के पात्र में रखा जाता है
145. बेंजीन शुष्क धुलाई ( Dry Cleaning ) के काम आता है
146.विटामिन बी12 के जलीय विलयन का रंग गुलाबी होता है
147.अम्ल वर्षा का मुख्य अवयव सल्फ्यूरिक अम्ल है
148.सोडियम धातु को केरोसीन में डूबा कर रखा जाता है
149.कैरोटीन मुख्य भाग विटामिन A का है
150.हृदय रोगियों को ज्यादा मात्रा में वसा नहीं लेना चाहिए
151.माचिस की तीली में लाल फास्फोरस प्रयोग किया जाता है
152.क्वार्ट्ज कैल्शियम सिलिकेट से बनाया जाता है
153.प्रकाश का अपवर्तन के कारण गुणधर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबाई गई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है
154.कोशिका विभाजन के समय गुणसूत्र स्पष्ट दिखाई देते है
155.विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना 1973 में हुई
156.मानव शरीर में मास्टर ग्रंथि पिट्यूटरी कहलाती है
157.सूर्यास्त के समय सूर्य प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण लाल दिखाई देता है
158.जीवाणु की खोज सर्वप्रथम ल्यूवेनहाक ने की
159.भोपाल गैस दुर्घटना में मिथाइल आइसो साइनेट गैस का रिसाव हुआ था
160.विटामिन बी3 की कमी के कारण बाल सफेद होते हैं

Saturday, December 4, 2021

प्रागैतिहासिक काल

     प्रागैतिहासिक काल 

           By:-- Nurool Ain Ahmad

प्राक् इतिहास या प्रागैतिहासिक काल (Pre-history or prehistoric times)

  • इस काल में मनुष्य ने घटनाओं का कोई लिखित विवरण नहीं रखा।
  • इस काल में विषय में जो भी जानकारी मिलती है वह पाषाण के उपकरणों, मिट्टी के बर्तनों, खिलौने आदि से प्राप्त होती है।

आद्य ऐतिहासिक काल (Epochal period)

इस काल में लेखन कला के प्रचलन के बाद भी उपलब्ध लेख पढ़े नहीं जा सके हैं।

ऐतिहासिक काल (Historical period)

  • मानव विकास के उस काल को इतिहास कहा जाता है, जिसके लिए लिखित विवरण उपलब्ध है। मनुष्य की कहानी आज से लगभग दस लाख वर्ष पूर्व प्रारम्भ होती है, पर ‘ज्ञानी मानव‘ होमो सैपियंस Homo sapiens का प्रवेश इस धरती पर आज से क़रीब तीस या चालीस हज़ार वर्ष पहले ही हुआ।

पाषाण काल (Stone age)

  • यह काल मनुष्य की सभ्यता का प्रारम्भिक काल माना जाता है। इस काल को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है। –
  1. पुरा पाषाण काल Paleolithic Age
  2. मध्य पाषाण काल Mesolithic Age एवं
  3. नव पाषाण काल अथवा उत्तर पाषाण काल Neolithic Age

पुरापाषाण काल (Paleolithic Age)

  • यूनानी भाषा में Palaios प्राचीन एवं Lithos पाषाण के अर्थ में प्रयुक्त होता था। इन्हीं शब्दों के आधार पर Paleolithic Age (पाषाणकाल) शब्द बना ।
  • यह काल आखेटक एवं खाद्य-संग्रहण काल के रूप में भी जाना जाता है। अभी तक भारत में पुरा पाषाणकालीन मनुष्य के अवशेष कहीं से भी नहीं मिल पाये हैं, जो कुछ भी अवशेष के रूप में मिला है, वह है उस समय प्रयोग में लाये जाने वाले पत्थर के उपकरण।
  • प्राप्त उपकरणों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लगभग 2,50,000 ई.पू. के होंगे।
  • अभी हाल में महाराष्ट्र के ‘बोरी’ नामक स्थान खुदाई में मिले अवशेषों से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पृथ्वी पर ‘मनुष्य’ की उपस्थिति लगभग 14 लाख वर्ष पुरानी है। गोल पत्थरों से बनाये गये प्रस्तर उपकरण मुख्य रूप से सोहन नदी घाटी में मिलते हैं।
  • सामान्य पत्थरों के कोर तथा फ़्लॅक्स प्रणाली द्वारा बनाये गये औजार मुख्य रूप से मद्रास, वर्तमान चेन्नई में पाये गये हैं। इन दोनों प्रणालियों से निर्मित प्रस्तर के औजार सिंगरौली घाटी, मिर्ज़ापुर एंवं बेलन घाटी, इलाहाबाद में मिले हैं।
  • मध्य प्रदेश के भोपाल नगर के पास भीम बेटका में मिली पर्वत गुफायें एवं शैलाश्रृय भी महत्त्वपूर्ण हैं। इस समय के मनुष्यों का जीवन पूर्णरूप से शिकार पर निर्भर था।
  • वे अग्नि के प्रयोग से अनभिज्ञ थे। सम्भवतः इस समय के मनुष्य नीग्रेटो Negreto जाति के थे। भारत में पुरापाषाण युग को औजार-प्रौद्योगिकी के आधार पर तीन अवस्थाओं में बांटा जा एकता हैं। यह अवस्थाएं हैं-
कालअवस्थाएं
1- निम्न पुरापाषाण कालहस्तकुठार Hand-axe और विदारणी Cleaver उद्योग
2- मध्य पुरापाषाण कालशल्क (फ़्लॅक्स) से बने औज़ार
3- उच्च पुरापाषाण कालशल्कों और फ़लकों (ब्लेड) पर बने औजार

पूर्व पुरापाषाण काल के महत्त्वपूर्ण स्थल हैं –

स्थलक्षेत्र
1- पहलगामकश्मीर
2- वेनलघाटीइलाहाबाद ज़िले में, उत्तर प्रदेश
3- भीमबेटका और आदमगढ़होशंगाबाद ज़िले में मध्य प्रदेश
4- 16 आर और सिंगी तालाबनागौर ज़िले में, राजस्थान
5- नेवासाअहमदनगर ज़िले में महाराष्ट्र
6- हुंसगीगुलबर्गा ज़िले में कर्नाटक
7- अट्टिरामपक्कमतमिलनाडु

मध्य पुरापाषाण युग के महत्त्वपूर्ण स्थल हैं –

  1. भीमबेटका
  2. नेवासा
  3. पुष्कर
  4. ऊपरी सिंध की रोहिरी पहाड़ियाँ
  5. नर्मदा के किनारे स्थित समानापुर

पुरापाषाण काल में प्रयुक्त होने वाले प्रस्तर उपकरणों के आकार एवं जलवायु में होने वाले परिवर्तन के आधार पर इस काल को हम तीन वर्गो में विभाजित कर सकते हैं।-

  1. निम्न पुरा पाषाण काल (2,50,000-1,00,000 ई.पू.)
  2. मध्य पुरापाषाण काल (1,00,000- 40,000 ई.पू.)
  3. उच्च पुरापाषाण काल (40,000- 10,000 ई.पू.)

मध्य पाषाण काल (Middle Stone Age)

  • इस काल में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आकार में बहुत छोटे होते थे, जिन्हें लघु पाषाणोपकरण माइक्रोलिथ कहते थे। पुरापाषाण काल में प्रयुक्त होने वाले कच्चे पदार्थ क्वार्टजाइट के स्थान पर मध्य पाषाण काल में जेस्पर, एगेट, चर्ट और चालसिडनी जैसे पदार्थ प्रयुक्त किये गये।
  • इस समय के प्रस्तर उपकरण राजस्थान, मालवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश एवं मैसूर में पाये गये हैं। अभी हाल में ही कुछ अवशेष मिर्जापुर के सिंगरौली, बांदा एवं विन्ध्य क्षेत्र से भी प्राप्त हुए हैं।
  • मध्य पाषाणकालीन मानव अस्थि-पंजर के कुछ अवशेष प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के सराय नाहर राय तथा महदहा नामक स्थान से प्राप्त हुए हैं।
  • मध्य पाषाणकालीन जीवन भी शिकार पर अधिक निर्भर था। इस समय तक लोग पशुओं में गाय, बैल, भेड़, घोड़े एवं भैंसों का शिकार करने लगे थे।
  • जीवित व्यक्ति के अपरिवर्तित जैविक गुणसूत्रों के प्रमाणों के आधार पर भारत में मानव का सबसे पहला प्रमाण केरल से मिला है जो सत्तर हज़ार साल पुराना होने की संभावना है। इस व्यक्ति के गुणसूत्र अफ़्रीक़ा के प्राचीन मानव के जैविक गुणसूत्रों (जीन्स) से पूरी तरह मिलते हैं।
  • यह काल वह है जब अफ़्रीक़ा से आदि मानव ने विश्व के अनेक हिस्सों में बसना प्रारम्भ किया जो पचास से सत्तर हज़ार साल पहले का माना जाता है। कृषि संबंधी प्रथम साक्ष्य ‘साम्भर’ राजस्थान में पौधे बोने का है जो ईसा से सात हज़ार वर्ष पुराना है।
  • 3000 ई. पूर्व तथा 1500 ई. पूर्व के बीच सिंधु घाटी में एक उन्नत सभ्यता वर्तमान थी, जिसके अवशेष मोहन जोदड़ो (मुअन-जो-दाड़ो) और हड़प्पा में मिले हैं। विश्वास किया जाता है कि भारत में आर्यों का प्रवेश बाद में हुआ। वेदों में हमें उस काल की सभ्यता की एक झाँकी मिलती है।
  • मध्य पाषाण काल के अन्तिम चरण में कुछ साक्ष्यों के आधार पर प्रतीत होता है कि लोग कृषि एवं पशुपालन की ओर आकर्षित हो रहे थे इस समय मिली समाधियों से स्पष्ट होता है कि लोग अन्त्येष्टि क्रिया से परिचित थे।
  • मानव अस्थिपंजर के साथ कहीं-कहीं पर कुत्ते के अस्थिपंजर भी मिले है जिनसे प्रतीत होता है कि ये लोग मनुष्य के प्राचीन काल से ही सहचर थे।

बागोर और आदमगढ़ में छठी शताब्दी ई.पू. के आस-पास मध्य पाषाण युगीन लोगों द्वारा भेड़े, बकरियाँ रख जाने का साक्ष्य मिलता है। मध्य पाषाण युगीन संस्कृति के महत्त्वपूर्ण स्थल हैं –

स्थलक्षेत्र
1- बागोरराजस्थान
2- लंघनाजगुजरात
3- सराय नाहरराय, चोपनी माण्डो, महगड़ा व दमदमाउत्तर प्रदेश
4- भीमबेटका, आदमगढ़मध्य प्रदेश

नव पाषाण अथवा उत्तर पाषाण काल (Neolithic or North Stone Age)

  • साधरणतया इस काल की सीमा 3500 ई.पू. से 1000 ई.पू. के बीच मानी जाती है। यूनानी भाषा का Neo शब्द नवीन के अर्थ में प्रयुक्त होता है। इसलिए इस काल को ‘नवपाषाण काल‘ भी कहा जाता है।
  • इस काल की सभ्यता भारत के विशाल क्षेत्र में फैली हुई थी। सर्वप्रथम 1860 ई. में ‘ली मेसुरियर’ Le Mesurier ने इस काल का प्रथम प्रस्तर उपकरण उत्तर प्रदेश की टौंस नदी की घाटी से प्राप्त किया।
  • इसके बाद 1872 ई. में ‘निबलियन फ़्रेज़र’ ने कर्नाटक के ‘बेलारी’ क्षेत्र को दक्षिण भारत के उत्तर-पाषाण कालीन सभ्यता का मुख्य स्थल घोषित किया।
  • इसके अतिरिक्त इस सभ्यता के मुख्य केन्द्र बिन्दु हैं – कश्मीर, सिंध प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम आदि।

ताम्र-पाषाणिक काल (Copper-stone age)

  • जिस काल में मनुष्य ने पत्थर और तांबे के औज़ारों का साथ-साथ प्रयोग किया, उस काल को ‘ताम्र-पाषाणिक काल’ कहते हैं। सर्वप्रथम जिस धातु को औज़ारों में प्रयुक्त किया गया वह थी – ‘तांबा’।
  • ऐसा माना जाता है कि तांबे का सर्वप्रथम प्रयोग क़रीब 5000 ई.पू. में किया गया।
  • भारत में ताम्र पाषाण अवस्था के मुख्य क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग, पश्चिमी महाराष्ट्र तथा दक्षिण-पूर्वी भारत में हैं।
  • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में स्थित ‘बनास घाटी’ के सूखे क्षेत्रों में ‘अहाड़ा’ एवं ‘गिलुंड’ नामक स्थानों की खुदाई की गयी। मालवा, एवं ‘एरण’ स्थानों पर भी खुदाई का कार्य सम्पन्न हुआ जो पश्चिमी मध्य प्रदेश में स्थित है।
  • खुदाई में मालवा से प्राप्त होनेवाले ‘मृद्भांड’ ताम्रपाषाण काल की खुदाई से प्राप्त अन्य मृद्भांडों में सर्वात्तम माने गये हैं।
  • पश्चिमी महाराष्ट्र में हुए व्यापक उत्खनन क्षेत्रों में अहमदनगर के जोर्वे, नेवासा एवं दायमाबाद, पुणे ज़िले में सोनगांव, इनामगांव आदि क्षेत्र सम्मिलित हैं। ये सभी क्षेत्र ‘जोर्वे संस्कृति‘ के अन्तर्गत आते हैं।
  • इस संस्कृति का समय 1,400-700 ई.पू. के क़रीब माना जाता है। वैसे तो यह सभ्यता ग्रामीण भी पर कुछ भागों जैसे ‘दायमाबाद’ एवं ‘इनामगांव’ में नगरीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी थी।
  • ‘बनासघाटी’ में स्थित ‘अहाड़’ में सपाट कुल्हाड़ियां, चूड़ियां और कई तरह की चादरें प्राप्त हुई हैं। ये सब तांबे से निर्मित उपकरण थे। ‘अहाड़’ अथवा ‘ताम्बवली’ के लोग पहले से ही धातुओं के विषय में जानकारी रखते थे।
  • अहाड़ संस्कृति की समय सीमा 2,100 से 1,500 ई.पू. के मध्य मानी जाती है। ‘गिलुन्डु’, जहां पर एक प्रस्तर फलक उद्योग के अवशेष मिले हैं, ‘अहाड़ संस्कृति’ का केन्द्र बिन्दु माना जाता है।
  • इस काल में लोग गेहूँ, धान और दाल की खेती करते थे। पशुओं में ये गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर और ऊँट पालते थे। ‘जोर्वे संस्कृति’ के अन्तर्गत एक पांच कमरों वाले मकान का अवशेष मिला है। जीवन सामान्यतः ग्रामीण था।
  • चाक निर्मित लाल और काले रंग के ‘मृद्‌भांड’ पाये गये हैं। कुछ बर्तन, जैसे ‘साधारण तश्तरियां’ एवं ‘साधारण कटोरे’ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ‘सूत एवं रेशम के धागे’ तथा ‘कायथा’ में मिले ‘मनके के हार’ के आधार पर कहा जा एकता है कि ‘ताम्र-पाषाण काल’ में लोग कताई-बुनाई एवं सोनारी व्यवसाय से परिचित थे।
  • इस समय शवों के संस्कार में घर के भीतर ही शवों का दफ़ना दिया जाता था। दक्षिण भारत में प्राप्त शवों के शीश पूर्व और पैर पश्चिम की ओर एवं महाराष्ट्र में प्राप्त शवों के शीश उत्तर की ओर एवं पैर दक्षिण की ओर मिले हैं।
  • पश्चिमी भारत में लगभग सम्पूर्ण शवाधान एवं पूर्वी भारत में आंशिक शवाधान का प्रचलन था।
  • इस काल के लोग लेखन कला से अनभिज्ञ थे। राजस्थान और मालवा में प्राप्त मिट्टी निर्मित वृषभ की मूर्ति एवं ‘इनाम गांव से प्राप्त ‘मातृदेवी की मूर्ति’ से लगता है कि लोग वृषभ एवं मातृदेवी की पूजा करते थे।
  • तिथि क्रम के अनुसार भारत में ताम्र-पाषाण बस्तियों की अनेक शाखायें हैं। कुछ तो ‘प्राक् हड़प्पायी’ हैं, कुछ हड़प्पा संस्कृति के समकालीन हैं, कुछ और हड़प्पोत्तर काल की हैं।
  • ‘प्राक् हड़प्पा कालीन संस्कृति’ के अन्तर्गत राजस्थान के ‘कालीबंगा’ एवं हरियाणा के ‘बनवाली’ स्पष्टतः ताम्र-पाषाणिक अवस्था के हैं। 1,200 ई.पू. के लगभग ‘ताम्र-पाषाणिक संस्कृति’ का लोप हो गया। केवल ‘जोर्वे संस्कृति‘ ही 700 ई.पू. तक बची रह सकी।
  • सर्वप्रथम चित्रित भांडों के अवशेष ‘ताम्र-पाषाणिक काल’ में ही मिलते हैं। इसी काल के लोगों ने सर्वप्रथम भारतीय प्राय:द्वीप में बड़े बड़े गांवों की स्थापना की।
संस्कृतिकाल
1- अहाड़ संस्कृतिलगभग 1700-1500 ई.पू.
2- कायथ संस्कृतिलगभग 2000-1800 ई.पू.
3- मालवा संस्कृतिलगभग 1500-1200 ई.पू.
4- सावलदा संस्कृति .लगभग 2300-2200 ई.पू
5- जोर्वे संस्कृतिलगभग 1400-700 ई.पू.
6- प्रभास संस्कृतिलगभग 1800-1200 ई.पू.
7- रंगपुर संस्कृतिलगभग 1500-1200 ई.पू.

प्रागैतिहासिक कालीन संस्कृति एवं विशेषताएं

कालसंस्कृति के लक्षणमुख्य स्थलमहत्व उपकरण एवं विशेषताएं
निम्न पुरापाषाण कालशल्क, गंडासा, खंडक, उपकरण, संस्कृतिपंजाब, कश्मीर, सोहन घाटी, सिंगरौली घाटी, छोटा नागपुर, नर्मदा घाटी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेशहस्त कुठार एवं वाटिकाश्म उपकरण, होमो इरेक्टस के अस्थि अवशेष नर्मदा घाटी से प्राप्त हुए हैं |
मध्य पुरापाषाण कालखुरचनी, वेधक संस्कृतिनेवासा (महाराष्ट्र), डीडवाना (राजस्थान), भीमबेटका (मध्य प्रदेश) नर्मदा घाटी, बाकुंडा, पुरुलिया (पश्चिम बंग)फलक, बेधनी,  भीमबेटका से गुफा चित्रकारी मिली है |
उच्च पुरापाषाण कालफलक एवं तक्षिणी संस्कृतिबेलन घाटी, छोटा नागपुर पठार, मध्य भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेशप्रारंभिक होमोसेपियंस मानव का काल, हार्पून,  फलक एवं हड्डी के उपकरण प्राप्त हुए |
मध्य पाषाण कालसुक्ष्म पाषाण संस्कृतिआदमगढ़, भीमबेटका (मध्य प्रदेश), बागोर (राजस्थान), सराय नाहर राय (उत्तर प्रदेश)सूक्ष्म पाषाण उपकरण बढ़ाने की तकनीकी का विकास, अर्धचंद्राकार उपकरण, इकधार फलक, स्थाई निवास का साक्ष्य पशुपालन |  
नवपाषाण कालपॉलिश्ड़ उपकरण संस्कृतिबुर्जहोम और गुफ्कराल लंघनाज(गुजरात), दमदमा (कश्मीर), कोल्डिहवा (उत्तर प्रदेश), चिरौंद (बिहार), पौयमपल्ली (तमिलनाडु), ब्रह्मगिरि, मस्की (कर्नाटक)प्रारंभिक कृषि संस्कृति, कपड़ा बनाना, भोजन पकाना, मृदभांड निर्माण, मनुष्य स्थाई निवास बना, पाषाण उपकरणों की पॉलिश शुरू, पहिया, अग्नि का प्रचलन |

Quick Revision

  • भारत में पुरा पाषाण युगीन सभ्यता का विकास प्लाइस्टोसीन या हिम युग से हुआ।
  • प्रस्तर युग या पाषाण युग को मानव द्वारा प्रयोग में लाये गये पत्थर के उपकरणों की बनावट तथा जलवायु में होने वाले परिवर्तन के आधार पर तीन भागों में बाँटा जा सकता है 
  1. पुरा पाषाण काल (Paleolithic Age) 2. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Age) 3. उत्तर अथवा नव पाषाण काल . (neolithic Age)
  • पुरा पाषाण काल में मानव शरीर के अवशेषों का अभाव रहा है। हिमयुग का अधिकांश हिस्सा इसी काल से गुजरा। इस काल में ‘चापर-चापिंग’ (पेबुला) परम्परा के अन्तर्गत गोल पत्थरों को तोड़कर हथियार बनाये गये, जिसके अवशेष पंजाब की सोहन नदी घाटी से मिलते हैं।
  • हस्त कुठार (हैण्ड ऐक्स) परम्परा के हथियार मद्रास से प्राप्त हुए हैं। मद्रास के अतिरिक्त इस काल के औजारों के अवशेष मिर्जापुर (उ० प्र०) के बेलन घाटी, दिदवाना (राजस्थान) तथा नर्मदा नदी की घाटी से प्राप्त होते हैं। भीमबेतका (मध्य प्रदेश) की गुहाओं में तत्कालीन मनुष्यों के आवास के अवशेष मिले हैं।
  • इस युग का मानव आग से अनभिज्ञ था। कच्चा मांस अथवा फल-फूल खाया करता था। स्थायी निवास के अभाव में इस समय का मानव खानाबदोश का जीवन जीता था। कृषि कर्म तथा पशुपालन से विमुख इस समय का मानव पूर्णत: आखेटक का जीवन जीता था।
  • मध्यपाषाण काल के लोग शिकार करने, मछली पकड़ने, खाद्य-सामग्री को एकत्र करने के साथ-साथ पशुपालन भी करने लगे। मध्य प्रदेश के ‘आदमगढ़ तथा राजस्थान के बागोर’ से पशुपालन के सबसे पुराने साक्ष्य मिलते हैं। इस काल में शिकार में प्रयुक्त होने वाले औजार बहुत छोटे होते थे, जिन्हें ‘माइक्रोलिथ’ (लघु पाषाणों पकरण) कहा जाता था। छोटे आकार के पत्थरों से निर्मित उपकरण राजस्थान, गुजरात, मालवा, पश्चिमी बंगाल, आंध्रप्रदेश तथा मैसूर से प्राप्त हुए हैं।
  • सम्भवत: पहला मानव अस्थिपंजर मध्य पाषाण में ही मिला। प्रतापगढ़ के ‘सरायनाहरराय’ तथा ‘महदहा’ नामक स्थान से मध्य पाषाणकाल के प्रथम मानव अस्थिपंजर मिले। इस काल में मानव थोडा बहुत कृषि कर्म तथा बर्तन निर्माण कला से भी परिचित होने लगा था। मध्य पाषाण काल में ही भारत में गुफा चित्रकारी के अवशेष मिले हैं। विंध्याचल की गुफाओं में अनेक आखेट, नृत्य एवं युद्ध से संबंधित प्रगैतिहासिक चित्र मिले हैं।
  • सम्भवतः इस काल के लोग अन्त्येष्टि क्रिया से भी परिचित थे। | ‘नवपाषाण युग’ के लोग पालिशदार पत्थर के औजारों तथा हथियारों का प्रयोग करते थे। इस समय के औजारों में कुल्हाड़ी का महत्वपूर्ण स्थान था।
  • ‘ले मेसुरियर महोदय’ ने 1860 में टोंस नदी की घाटी से प्रथम नव पाषाण उपकरण प्राप्त किया। उत्तर-पश्चिम में स्थित कश्मीर में नवपाषाण संस्कृति की कई विशेषताएं देखने को मिलती हैं, जिसमें मुख्य है गर्तनिवास । श्रीनगर के बुर्जाहोम’ (जन्मस्थान) नामक स्थान पर इस काल के लोग | झील के किनारे गर्तावासों (गड्ढों) में रहते थे।
  • गर्तनिवास का एक और स्थान था ‘गुफकराल जो श्रीनगर से 41 कि० मी० दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ के लोग कृषि और पशुपालन दोनों करते थे।
  • नवपाषाण युग के लोग हड्डी द्वारा बने हथियारों का भी प्रयोग करते थे। हड्डी के हथियार पटना (बिहार) के चिरौद नामक स्थान से प्राप्त हुए हैं। बुर्जाहोम के लोग रूखड़े धूसर मृदभाण्ड का भी प्रयोग करते थे। यहाँ कब्रों में मालिकों के साथ उनके कुत्तों को भी दफनाया जाता था। सम्भवत: यह परम्परा इस काल में अन्यत्र देखने को नहीं मिली। नव पाषाण युग की मुख्य उपलब्धि थी खाद्य उत्पादन का आविष्कार, पशुओं के प्रयोग की जानकारी, स्थिर ग्रामीण जीवन आदि। कृषि का प्रथम स्पष्ट साक्ष्य नव पाषाण युग में ही सिंध और बलूचिस्तान की सीमा पर कच्छी मैदान में बोलन नदी के तट पर स्थित ‘मेहरगढ़’ नामक स्थान से प्राप्त हुआ है।
  • यहाँ के लोगों द्वारा गेहूँ, जौ और कपास पैदा करने का अनुमान लगाया जा सकता है। सम्भवत: ये कच्चे ईंटों से निर्मित घरों में रहते थे। इलाहाबाद के ‘कोल्डीहवा’ स्थान से चावल की खेती के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं। कुम्भकारी की स्पष्ट शुरुआत इसी काल में हुई।

स्मरणीय तथ्य  

  1. इतिहास के जिस काल की जानकारी के लिए लिखित साधन का अभाव है तथा मानव असभ्य जीवन जी रहा था उसे प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है
  2. जिस काल की जानकारी के लिए लिखित साधन तो उपलब्ध हैं परंतु उसे पढ़ा नहीं जा सकता उसे आद्य इतिहास कहा जाता है हडप्पा का इतिहास काल है
  3. इतिहास किए जिस काल की जानकारी के स्रोत के रूप में लिखित साधन उपलब्ध हैं उसे ऐतिहासिक काल कहा जाता है
  4. मानव का अस्तित्व पृथ्वी पर अति नूतन काल के आरंभ में हुआ था
  5. गर्त आवास का साक्ष्य गुफ्फ्कर्ल, बुर्जहोम तथा  नागार्जुनकोंडा से मिला है
  6. बेलन घाटी क्षेत्र पुरापाषाण काल के तीनों चरणों से जुड़ा है
  7. भीमबेटका से गुफा चित्रकारी के साक्ष्य मिले हैं
  8. मध्य प्रदेश के आजमगढ़ तथा राजस्थान के बागोर से पशुपालन के सबसे पुराने साक्ष्य मिले हैं
  9. मेहरगढ़ से सर्व प्रथम कृषि का साक्ष्य मिला है
  10. नव पाषाण युग के हथियार बिहार के चिरांद नामक स्थान से प्राप्त हुए हैं
  11. इलाहाबाद के कोल्डीहवा स्थान से चावल की खेती के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं
  12. गर्तचूल्हे का प्राचीन साक्ष्य लंघनाज तथा सराय नाहर राय से मिला है
  13. कुपगल तथा काडेकल से राख का टीला मिला है
  14. मृदभांड निर्माण का प्राचीनतम साक्ष्य जो चौपानी मांडो से मिला है
  15. मनुष्य के साथ पालतू पशु को दफनाने का साक्ष्य बुर्जहोम से मिला है

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां  (Top 20 longest River in The World)                     नदियो का महत्त्व :- नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है...