![]()  | 
एक रेखीय सामान्य ज्ञान
               By:-- Nurool Ain Ahmad 
इस लेख में लगभग प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन एक रेखीय ( One Liner ) के रूप में दिया गया है जैसे – हिन्दी, दर्शन शास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान, खेल, रेलवे, कम्प्यूटर, विविध आदि से सम्बंधित।
- कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो की रचना किसने की – कार्ल मार्क्स
 - अतिचालक की खोज किसने की थी – कोमरलिंघ ओंस
 - अबुल फजल की हत्या किसने की – वीरसिंघ बुंदेला
 - आज़ाद हिन्द का पहला सेनापति कौन बना – कैप्टन मोहन सिंह
 - कुष्ठ निवारण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है – 30 जनवरी
 - विशिष्ट पहचान संख्या परियोजना की शुरुवात कब की गयी – 29 सितम्बर 2010
 - तारों का अंत किस प्रक्रिया द्वारा होती है – ब्लैक होल द्वारा
 - किस बहुलक का प्रयोग बुलेट प्रूफ पदार्थ बनाने में किया जाता है – पॉलो कार्बोनेट्स
 - शिमला को भारत की ग्रीष्मकाल राजधानी किस के समय बनाया गया – लॉर्ड डलहौजी
 - उत्तल लेंस को पानी में डुबोये जाने पर उसकी क्षमता में क्या फर्क पड़ता है – घट जाती है
 - अकबर ने भगवान दास को क्या उपाधि दी – अमीर उल उमर
 - तिरंगे को राष्ट्रीय घ्वज के रूप में कब अपनाया गया – 22 जुलाई 1947 को
 - नॉर्वे में अर्द्धरात्रि का सूर्य किस तिथि को दिखाई देता है – 21 जून को
 - गाँधी जी ने भारत में सत्याग्रह का पहला सफल प्रयोग कहाँ पर किया – चम्पारण
 - अविश्वास प्रस्ताव पर परिचर्चा हेतु तिथि का निर्धारण कौन करता है – स्पीकर
 - करो या मरो का नारा किसने दिया – महात्मा गाँधी
 - ग्राम पंचायत का सदस्य बनने हेतु निम्नतम आयु कितनी होनी चाहिए – 21 वर्ष
 - किस घटना के कारण आकाश नीला दिखता है – प्रकाश का प्रकीर्णन
 - किसने “केप ऑफ़ गुड होप” की खोज की – बर्थोलोम्यू डिजाज
 - निकोलो कोंटी किसके शासनकाल में विजयनगर आया –देवराय प्रथम
 - ब्लड बैंक में रक्त को किस ताप पर रखा जाता है – 40 डिग्री फारेनहाइट
 - भारत में डाक व्यवस्था किस गवर्नर जनरल ने शुरू की – लॉर्ड डलहौजी
 - चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला पहला यान – लूना – 9
 - एक केलेंडर वर्ष में अधिकतम कितने ग्रहण हो सकते हैं – सात
 - संस्कृत भाषा के लिए सर्वप्रथम किसे ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला – सत्यवत शास्त्री
 - किस लोकसभा का कार्यकाल आपातकाल की वजह से सर्वाधिक रहा – 5 वीं
 - किसके लिए गांगेय शब्द प्रयोग किया जाता है – भीष्म
 - अम्लों के साथ प्रतिक्रिया करके सोडियम क्या बनाता है – लवण
 - किसी लेंस की क्षमता +2 डायोप्टर हो तो इसकी फोकस दूरी कितनी होगी – 50 cm
 - किस वायसराय की हत्या एक अफगान द्वारा चाकू घोंप कर की गयी – लॉर्ड मेयो
 - उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है – राष्ट्रपति
 - असहयोग आंदोलन की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1920
 - थोरियम का सबसे बड़ा संचित भण्डार भारत में किस राज्य में है – केरल
 - गाँधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन किस वायसराय के काल में चलाया – लॉर्ड इरविन
 - मेयो कॉलेज की स्थापना लॉर्ड मेयो ने कहाँ की – अजमेर में
 - एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप कौनसा है – बोर्नियो
 - क्रिकेट और हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला खिलाड़ी – एम. जे. गोपालन
 - फ्लोरेंस नाइटिंगल (लेडी विद द लैंप) का संबंध किस युद्ध से है – क्रीमिया युद्ध
 - अधिकतम पोषक तत्व रक्त में कहाँ पे अवशोषित किये जाते हैं – छोटी आंत
 - आंबेडकर बाल्मीकि मलिन बस्ती आवास योजना कब प्रारम्भ की गयी – 2 दिसंबर 2001 को
 - भारत छोडो आंदोलन के दौरान किसने बलिया में समानांतर सरकार की स्थापना की – चित्तू पांडेय ने
 - जम्मू कश्मीर ने कब अपने संविधान को अंगीकृत व लागू किया – 9 जनवरी 1957
 - देश का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है – जोग जलप्रपात
 - वाटर पोलो खेल का प्रारम्भ किसने किया – विलियम विल्सन ने
 - किस आंदोलन के दौरान तिरंगे में चरखे को दर्शाया गया था – असहयोग आंदोलन
 - फ़्रांसीसी गवर्नर डूप्ले किस वर्ष भारत आया – 1742 में
 - गेहूं का वैज्ञानिक नाम क्या है – ट्रिटिमक एस्विम
 - रेडियस और अलना हड्डियां मानव शरीर के किस हिस्से में पायी जाती हैं – हाथ
 - सर सय्यद अहमद खां ने साइंटिफिक सोसाइटी की स्थापना किस वर्ष की – 1865 में
 - कौनसा ईंधन सबसे कम पर्यावरण प्रदूषण उत्पन्न करता है – हाइड्रोजन
 - हल्दी का तना किस प्रकार का होता है – प्रकंद
 - कहीं भी निवास करने की स्वतंत्रता किस राज्य में प्रतिबंधित है – जम्मू कश्मीर
 - हिंदू धर्म की पहचान किसने वेदों में संस्थापित धर्म से की – स्वामी दयानन्द
 - राष्ट्रीय एकता दिवस कब मनाया जाता है – 31 अक्टूबर
 - बॉक्सिंग का याकि स्टेडियम कहाँ पर स्थित है – न्यूयॉर्क
 - रामौसी विद्रोह का नेता कौन था – चित्तर सिंह
 - पुष्टिमार्ग के दर्शन के संस्थापक कौन हैं – वल्लभाचार्य
 - राजस्थान की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाली जनजाति कौनसी है – मीणा
 - उत्प्रेरक की खोज किसने की थी – बर्जीलियस ने
 - राज्यसभा की पहली बैठक किसकी अध्यक्षता में संपन्न हुयी – सर्वपल्ली राधाकृष्णन
 - पुरी के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था – अनंतवर्मन चोडगंग ने
 - किस रोग के उपचार के लिए क्लोरोमाइसिटिन इंजेक्शन लिया जाता है – टाइफाइड
 - शिक्षक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है – 5 सितंबर
 - अबिंदुकता के उपचार हेतु किस प्रकार का लेंस प्रयोग किया जाता है – बेलनाकार
 - हैबर विधि में कौनसा पदार्थ उत्प्रेरक का कार्य करता है – लोहे का चूर्ण
 - विश्व बधिर दिवस कब मनाया जाता है – 24 सितंबर
 - थारू किस राज्य की एक प्रमुख जनजाति है – उत्तराखंड की
 - पहला परमाणु बम कहाँ पर गिराया गया था – हिरोशिमा ( जापान )
 - लोशन बनाने में किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है – जिंक सल्फेट
 - गुलाबों का युद्ध किस देश में हुआ – इंग्लैंड
 - तातीपाका रिफायनरी देश के किस राज्य में स्थित है – आंध्र प्रदेश में
 - जय हिन्द का नारा सुभाष चंद्र ने किस भाषा में दिया था – जर्मन भाषा में
 - चिलगोजा किस प्रजाति के बीज से प्राप्त किया जाता है – पाइन
 - ए पैसेज टू इंग्लैंड के लेखक कौन हैं – नीरद सी. चौधरी
 - अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना कब हुयी – 1920 में
 - रेडियो का अविष्कारक कौन है – मार्कोनी
 - जयप्रकाश नारायण ने सन 1950 में कौनसी योजना बनाई थी – सर्वोदय योजना
 - कुली के लेखक का नाम क्या है – मुल्कराज आनंद
 - वे कांग्रेसी नेता जो लगातार 6 वर्षों तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे – अबुल कलाम आजाद
 - अमजद अली खां किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – सरोद
 - निर्धनता के दुष्चक्र की संकल्पना किस अर्थशास्त्री ने दी – नैगनर नर्क्स
 - बच्चे के जन्म में सहायता किस हार्मोन के कारण मिलती है – रिलेक्सिन
 - तेलगु कवि श्रीनाथ किसके दरबार में था – देवराय द्वितीय
 - मेडन हेयर ट्री के नाम से कौनसी वनस्पति जानी जाती है – जिन्को बाइलोवा
 - चाय का उद्भव किस देश में हुआ – चीन में
 - हवाई जहाज की चाल की वृद्धि किस यंत्र से नापी जाती है – एक्सिलरोमीटर
 - देवदार वृक्ष किस वनस्पति वर्ग में आता है – जिम्नोस्पर्म
 - उष्ण कटिबंधीय संस्था कहाँ पर स्थित है – जबलपुर
 - शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति – जीरोफाइट
 - टीवी पर मूकवधिरों के लिए साप्ताहिक समाचार का प्रारम्भ कब हुआ – 15 अक्टूबर 1987
 - केंद्रीय शुष्क भूमि अनुसंधान संस्थान कहाँ है – जोधपुर
 - यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा औद्योगिक व व्यापारिक केंद्र – वर्मिंघम
 - राज्यों के विवियों का पदेन कुलाधिपति कौन होता है – राज्यपाल
 - विश्व का पहला योग विश्विद्यालय कहाँ स्थित है – मुंगेर ( बिहार )
 - अलाउद्दीन खिलजी की आर्थिक नीति की व्यापक जानकारी किस पुस्तक से मिलती है – तारीख ए फिरोजशाही
 - सेन्ट्रल स्कूल ऑफ़ संस्कृत कहाँ है – तिरुपति
 - किसका नाम बदलकर अलाउद्दीन ने खिज्राबाद रखा – मेवाड़
 - लोक अदालत सर्वप्रथम किस राज्य में आयोजित की गयीं – गुजरात
 - व्यापारिक वायु सेवा की स्थापना भारत में किसने की – जे. आर. डी. टाटा
 - प्रथम प्रधानमंत्री जो शपथ ग्रहण के समय राज्यसभा सदस्य थे/थी – इंदिरा गाँधी
 - सबसे मोटी व ऊँची घास कौनसी होती है – बाँस
 - आयोडीकृत लवण में क्या होता है – पोटैशियम आयोडाइड
 - किस विटामिन की कमी से नपुंसकता आती है – विटामिन E
 - शाहजहाँ का प्रारंभिक नाम क्या था – खुर्रम
 - भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है – मोर
 - हवामहल कहाँ है – जयपुर ( राजस्थान )
 - भारत का सबसे पुराना फुटबाल टूर्नामेंट – डूरंड कप
 - औषधि से डरना क्या कहलाता है – फार्मकोफ़ोबिया
 - तेल शोधन उद्योग से संबंधित स्थल मराकाइबो किस देश में है – वेनेजुएला
 - ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय – प. रविशंकर
 - विधान सभा की अधिकतम संख्या कितनी निर्धारित की गयी है – 500 सदस्य
 - सर्वाधिक यौगिक बनाने वाली अक्रिय गैस है – जेनॉन
 - किस विधि द्वारा समुद्र की गहराई मापी जाती है – इको साउंड सिस्टम
 - ग्रेमी पुरस्कार की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1958
 - किस पदार्थ की कमी से मानसिक असंतुलन और लकवा होता है – पोटैशियम
 - मुग़ल काल में आया कैप्टन हॉकिंस किसका राजदूत था – जेम्स प्रथम का
 - देश में हीरे की खान कहाँ है – पन्ना ( मध्यप्रदेश )
 - देश में टंगस्टन का भंडार कहाँ है – देगाना ( राजस्थान )
 - लाहौर का किला किसने बनवाया था – अकबर ने
 - भारत का पहला विमान वाहक पोत कौनसा है – विक्रांत
 - विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है – सहारा
 - सहारा मरुस्थल कहाँ है – उत्तरी अफ्रीका में
 - भारत के पहले फील्ड मार्शल कौन थे – जनरल मानेक शॉ
 - सबसे बड़ा महासागर कौनसा है – प्रशांत महासागर
 - सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है – एशिया
 - मैग्नेजाइट का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है – उत्तराखंड में
 - कलकत्ता कब भारत की राजधानी बना – 1911 में
 - भारती शिवाजी किस किस नृत्य से संबंधित हैं – भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम
 - लावणी किस राज्य का लोकनृत्य है – महाराष्ट्र
 - माण्डी किस राज्य का लोकनृत्य है – गोवा
 - पांडुचेरी का क्षेत्र किन किन राज्यों में विभाजित है – तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश
 - महिलाओं के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य करने वाला पहला देश – इजराइल
 - पद्मश्री से सम्मानित पहली भारतीय महिला – नरगिस दत्त
 - मर्लिन अवार्ड पाने वाले प्रथम भारतीय – प्रदीप चंद्र सरकार
 - द फिलॉसोफी ऑफ़ रवीन्द्रनाथ टैगोर नामक पुस्तक किसने लिखी – सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने
 - राजाजी के नाम से किसे जाना जाता है – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
 - ग्रेफाइट किसका अपरूप है – कार्बन
 - भारतीय कला केंद्र कहाँ स्थित है – दिल्ली में
 - मार्ले मिंटो सुधार का उद्देश्य क्या था – पृथक निर्वाचन प्रणाली
 - शुल्व सूत्र किस विषय से संबंधित है – ज्यामिति
 - मंजूर उल हक़ किस क्षेत्र से संबंधित हैं – गायकी
 - क्षुद्र गृह किन दो ग्रहों के बीच में पाए जाते हैं – मंगल और बृहस्पति के
 - सूर्य की परिक्रमा करने में सर्वाधिक समय कौनसा गृह लेता है – नेप्ट्यून
 - गंजापन किस कवक से होता है – टीनिया कैपिटिस
 - कौनसी जलसंधि पापुआ न्यूगिनी को ऑस्ट्रेलिया से अलग करती है – टॉरस जलसंधि
 - हर्षवर्धन किसका उपासक था – शिव का
 - सरौता किस प्रकार का उत्तोलक है – द्वितीय श्रेणी का
 - हर्षवर्धन की रचनाएं कौन कौन सी हैं – नागानंद, रत्नावली, प्रियदर्शिका
 - उष्ण कटिबंधीय लंबी घास वाली वनस्पति क्या कहलाती है – सवाना
 - किस अधातु को गंधक का फूल कहा जाता है – सल्फर को
 - किस शेयर के धारक ही कंपनी के असली मालिक होते हैं – इक्विटी शेयर
 - किस आवृत्तबीजी कुल से संतरा संबंधित है – रुटेसी
 - ओबरा किसके लिए प्रसिद्द है – ताप विद्युत गृह
 - बौद्ध संघ में प्रवेश को किस नाम से जाना जाता था – प्रवज्जा/उपसम्पदा
 - केडमियम किस अयस्क से प्राप्त होता है – ग्रीनोकाइट
 - केरल में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तरीय है – एक स्तरीय
 - बिहार में कितने स्तरीय पंचायत व्यवस्था है – तीन स्तरीय
 - कार्बन का शुद्धतम रूप क्या है – हीरा
 - भारत के रत्नों व आभूषणों का सबसे बड़ा क्रेता देश कौन-सा है – अमेरिका
 - सूर्य को आकाशगंगा के केंद्र का परिक्रमा करने में कितना समय लगता है – 25 करोड़ वर्ष
 - मोठ की मस्जिद किसने बनबाई – मुहम्मद बिन तुगलक के वजीर ने
 - वर्षा की बूंदो के गोल होने का कारण क्या है – पृष्ठीय तनाव
 - एशिया महाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र में कौनसी वनस्पति पायी जाती है – टुंड्रा
 - अमेरिका का राष्ट्रीय खेल क्या है – बेसबॉल
 - विश्व की सबसे लंबी नदी कौनसी है – नील नदी
 - जब्ती प्रणाली का जन्मदाता कौन है – टोडरमल
 - कृत्रिम गर्भादान हेतु बैल के वीर्य को किसमें रखा जाता है – द्रव नाइट्रोजन
 - पाटलिपुत्र का नाम पटना किसने रखा – शेरशाह ने
 - तम्बाकू के मोजैक रोग का कारण कौनसा वायरस है – TMV (टोबैक मोजैक वायरस)
 - पहला गाँधी शांति पुरस्कार किसे मिला – जूलियस न्यरेरे को
 - सिकंदर लोदी किस नाम से कविताएं लिखता था – गुलरुखी
 - विद्युत धारा किस प्रकार की भौतिक राशि है – अदिश
 - बी डी गोयंका पुरस्कार किस वर्ष शुरू किया गया – 1979
 - बी डी गोयंका पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है – पत्रकारिता
 - स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रूपये का अवमूल्यन पहली बार कब हुआ – 1949 में
 - भारत में दूसरी बार रूपये का अवमूल्यन कब किया गया – 6 जून 1966 को
 - राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पहली भारतीय फिल्म – मिर्जा ग़ालिब
 - फ़्रीजोंस शब्द किस खेल से संबंधित है – खो खो
 - राजरत्न पिल्लई किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – नादस्वरम से
 - पंडित रामनारायण किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – सारंगी
 - जाकिर हुसैन किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – तबला
 - थोक मूल्य सूचकांक किस मंत्रालय से सम्बंधित है – उद्योग मंत्रालय
 - भारत व श्रीलंका के बीच स्थित जलसंधि – पाक जलसंधि
 - समुद्र में बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंगे किस नाम से जानी जाती हैं – मैग्नेटिक माइंस
 - ऊष्मा चालकता की दृष्टि से धातु होते हैं – सुचालक
 - जैव विविधता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष क्या था – 2006
 - अलास्का किस देश का हिस्सा है – अमेरिका
 - सर्वाधिक प्रबल उपचायक – लिथियम
 - टोडा जनजाति किस राज्य में पायी जाती है – तमिलनाडु
 - किस घर्षण बल का मान सर्वाधिक होता है – स्थैतिक घर्षण
 - एच-1 बी वीजा किस देश से सम्बंधित है – अमेरिका
 - गाजर किस प्रकार की जड़ है – शंकुरूपी
 - घासीराम निर्मल किस वाद्य यंत्र से संबंधित हैं – जलतरंग
 - किस जानवर में Rh फैक्टर की खोज की गयी – बन्दर
 - नामधारी आंदोलन की शुरुवात किसने की – बाबा रामसिंह ने
 - प्रथम विश्व युद्ध के समय अमेरिका का राष्ट्रपति – वुडरो विल्सन
 - वोल्टीय सेल का आविष्कार किसने किया – एलसेंड्रो वोल्टा
 - कौन-सा प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण के समय संसद के किसी सदन का सदस्य नहीं था – पी.वी. नरसिम्हाराव
 - राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ है – फरीदाबाद
 - डायोड वाल्व का निर्माण सर्वप्रथम किसने किया था – जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग
 - महाविभाष सूत्र की रचना किसने की – वसुमित्र
 - सर्वप्रथम किस राष्ट्रपति की मृत्यु अपने कार्यकाल में हुयी – डॉ जाकिर हुसैन
 - सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने वाले भारतीय – नीलम संजीव रेड्डी
 - मानव शरीस का सबसे व्यस्त अंग कौनसा है – ह्रदय
 - लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु कितने सदस्यों की सहमति चाहिए – 50 सदस्य
 - कौनसा सुल्तान एक नया धर्म चलाना चाहता था किन्तु उलेमा वर्ग ने इसका विरोध किया – अलाउद्दीन खिलजी
 - किसने कहा था कि भारतीय लिखने की कला नहीं जानते – मेगास्थनीज
 - पाण्ड्य शासकों की राजधानी कहाँ थी – मदुरै
 - बतापी/बादामी के चालुक्य वंश का सर्वाधिक महान शासक कौन था – पुलकेशिन द्वितीय
 - कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग कहाँ पर स्थित है – पुणे ( महाराष्ट्र ) में
 - भारत में किसे फ़्रांसीसी कंपनी का जनक माना जाता है – कोल्बर्ट को
 - 1665 की पुरंदर की संधि किन किन के बीच हुयी थी – शिवजी और जयसिंह
 - भारत में आम्रपाली आम की नस्ल किस वैज्ञानिक की देन है – डॉ आर एन सिंह
 - घड़ी में चाबी भरने से उसमे कौनसी ऊर्जा संचित होती है – स्थितिज ऊर्जा
 - सबसे छोटा कोशिकीय अंग होता है – राइबोसोम
 - लोक नियोजन के अवसर में समता का प्रावधान किस अनुच्छेद में दिया गया है – 16
 - तार्णेतर मेला किस राज्य में लगता है – गुजरात में
 - हर्ष को पराजित कर पुलकेशिन द्वितीय ने कौनसी उपाधि धारण की – परमेश्वर
 - किस पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत की राष्ट्रीय आय वृद्धि दर न्यूनतम रही – त्रितीय
 - हैजा के जीवाणु की खोज किसने की – रॉबर्ट कोच
 - वेग किस प्रकार की भौतिक राशि है – सदिश राशि
 - ओलम्पिक मशाल किस पदार्थ से जलाई जाती है – सूर्य की किरण से
 - कौनसा तत्व सबसे कम सक्रीय होता है – सीसा
 - आर्य समाज की स्थापना किसने की – स्वामी दयानन्द ने
 - शिवजी ने किस भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया था – मराठी
 - मिश्रण में उपस्थित घटकों का पृथक्करण किस विधि से किया जाता है – क्रिस्टलीय विधि द्वारा
 - किसका गुणसूत्र बच्चे में लिंग निर्धारण करता है – पुरुष का
 - 80 % से अधिक कोशिकाओं में पाया जाने वाला पदार्थ है – जल
 - किसने रक्षाबंधन की शुरुवात बंगाल विभाजन के विरुद्ध एकता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से की – रवींद्र नाथ टैगोर
 - किसकी उपस्थिति के कारण जंतु कोशिका और पादप कोशिका भिन्न होती है – क्लोरोप्लास्ट व कोशिका भित्ति
 - थल सेना का प्रमुख कौन होता है – चीफ ऑफ़ द आर्मी स्टॉफ
 - बायो गैस का कितना प्रतिशत मेथेन होता है – 65%
 - किस पंचवर्षीय योजना में खादी एवं ग्रामीण उद्योग की स्थापना की गयी – द्वितीय
 - किस वर्ष रोहिणी श्रेणी के पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया – 1980
 - सौरमंडल की खोज किसने की थी – कॉपरनिकस
 - विश्व में सर्वप्रथम किस अंग का प्रत्यारोपण किया गया – हृदय
 - लोहा व गंधक का मिश्रण किस प्रकार के मिश्रण का उदाहरण है – असमांग मिश्रण
 - सल्तनतकालीन किस सुल्तान के पास सर्वाधिक गुलाम थे – फिरोजशाह तुगलक
 - चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से कितना है – 1/6
 - किस अनुच्छेद में विधि के समक्ष समता का वर्णन किया गया है – 14
 - ओलम्पिक में महिलाओं की भागीदारी किस वर्ष हुयी – 1900
 - संविधान के किस अनुच्छेद में प्रेस की स्वतंत्रता का वर्णन किया गया है – अनुच्छेद 19 (1)
 - मुक्तेश्वर मंदिर किस जगह स्थित है – भुवनेश्वर में
 - चैत्य किस धर्म के अनुयाइयों के पूजा स्थल होते हैं – बौद्ध धर्म
 - प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन किस यंत्र द्वारा होता है – प्रकाश संश्लेषण
 - जहांगीर का मकबरा किसने बनवाया – नूरजहाँ
 - बेन्चुरीमीटर किस सिद्धांत पर काम करता है – बरनौली प्रमेय
 - आजाद हिन्द फ़ौज की महिला रेजिमेंट किस नाम से जानी जाती थी – रानी झाँसी रेजिमेंट
 - पटाका किस देश की आधिकारिक मुद्रा है – मकाओ
 - मानव द्वारा संश्लेषित प्रथम रेशा कौनसा है – नॉयलान
 - जैन धर्म का सबसे बड़ा केंद्र कौनसा नगर है – चंपा
 - गुलामगिरी के लेखक कौन हैं – महात्मा ज्योतिबा फुले
 - रामानुज के अनुयायी किस नाम से जाने जाते हैं – वैष्णव
 - दिनकर को किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था – उर्वशी
 - दुधारू पशुओं के थनों में दूध उतारने हेतु किस हार्मोन की सुई लगाई जाती है – ऑक्सीटोसिन
 - किसके प्रभाजी आसवन से डीजल प्राप्त होता है –पेट्रोलियम
 - जीवाणुओं में कितने गुणसूत्र होते हैं – एक
 - दिल्ली स्थित लालकिले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया – औरंगजेब
 - मानव शरीर की सबसे प्रबल अस्थि कौनसी है – जबड़े की अस्थि
 - पृथ्वी का स्वर्ग किस घाटी को कहा जाता है – कश्मीर घाटी
 - रेडियो कार्बन डेटिंग द्वारा किसका निर्धारण किया जाता है – जीवाश्मों की आयु का
 - राजभाषा विभाग किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है – गृह मंत्रालय
 - ऑकलैंड किस देश का प्रमुख नगर है – न्यूजीलैंड
 - संविधान की प्रस्तावना में अब तक कितनी बार संशोधन किया जा चुका है – एक बार
 - भारत के किस राज्य का लेन देन RBI के माध्यम से नहीं होता – जम्मू कश्मीर
 - थोरियम का सर्वाधिक सिंचित भण्डार किस देश के पास है – भारत
 - पूर्ण रूप से केंद्र के नियंत्रण में रहने वाली भूमि किस नाम से जानी जाती थी – खालसा भूमि
 - राजभाषा आयोग का पहला अध्यक्ष कौन था – बी जी खेर
 - किसने अपनी राजधानी गुलबर्ग से बीदर स्थानांतरित की – शिहाबुद्दीन अहमद
 - 12 वर्ष के अंतराल के बाद यूनेस्को की पुनः सदस्यता पाने वाला देश – ब्रिटेन
 - ‘प्रत्येक द्वव्यमान ऊर्जा के समतुल्य है’ यह किसने बताया – आइंस्टीन
 - फिल्म शोले का निर्देशक कौन था – रमेश सिप्पी
 - किस विटामिन को हार्मोन भी समझा जाता है – विटामिन डी
 - अधातु तत्व विद्युत चालकता की दृष्टि से कैसे होते हैं – कुचालक
 - प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे – के. सी. नियोगी
 - मॉरीशस की मुद्रा कौनसी है – मॉरीशस रुपया
 - भारत भवन के वास्तुकार कौन थे – चार्ल्स कोरिया
 - ऐबक का सहायक सेनापति कौन था – बख्तियार खिलजी
 - ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर किसकी रचना है – बराक ओबामा
 - खोखले चालक के भीतर विद्युत क्षेत्र क्या होता है – शून्य
 - विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश – ब्राजील
 - किस पुष्यभूति नरेश ने गुर्जरों को पराजित किया – हर्षवर्धन
 - बालकों हेतु निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है – 45
 - किस ग्रह का दिनमान और अक्षीय झुकाव पृथ्वी के समान है – नेप्च्यून
 - दहसाला प्रणाली कब लागू की गयी – 1580
 - धुआंधार जलप्रपात किस प्रदेश में अवस्थित है – मध्य प्रदेश
 - हरियाली परियोजना का प्रारम्भ कब हुआ – 27 जनवरी 2003
 - भारत का सर्वाधिक कच्ची सड़कों वाला राज्य कौनसा है – ओडिशा
 - सुभाषचंद्र को देशनायक किसने कहा – राममनोहर लोहिया
 - राजगृह का वास्तुकार कौन है – महागोविंद
 - मध्यकाल में कर निर्धारण की सबसे पुरानी पद्यति कौनसी थी – गल्ला बख्शी
 - संविधान सभा को कब अंतरिम संसद में बदल दिया गया – 26 जनवरी 1950
 - किन दो देशों के बीच क्यूराइल द्वीप का विवाद है – रूस व जापान
 - 1872 में किस वायसराय ने कृषि विभाग की स्थापना की थी – लार्ड मेयो
 - मेरठ और टोपरा के अशोक स्तम्भों को फिरोजशाह तुगलक द्वारा कहाँ स्थापित कराया गया – दिल्ली में
 - अन्नपूर्णा योजना कब प्रारम्भ की गयी – 2 अक्टूबर 2002
 - भक्ति आंदोलन का एक सामाजिक परिणाम क्या निकला – क्षेत्रीय भाषाओं की समृद्धि
 - बीदर का नया नाम शिहाबुद्दीन ने क्या रखा – मुहम्मदाबाद
 - कॉर्न फ्लॉवर किस देश का राष्ट्रीय पुष्प है – जर्मनी
 - UNO की महासभा का अधिवेशन वर्ष में न्यूनतम कितनी बार होना आवश्यक है – एक बार
 - समुद्र तट किस देश का राष्ट्रीय प्रतीक है – डेनमार्क
 - किसने लिंगायतन सम्प्रदाय की स्थापना की थी – बासव ने
 - लड़ो या उड़ो के नाम से कौनसा हार्मोन जाना जाता है – एड्रीनेलीन
 - कर्नाटक संगीत का पिता किसे कहा जाता है – पुरंदर दास
 - सबसे कठोर धातु कौनसी है – प्लेटिनम
 - श्यानता को किस इकाई में मापा जाता है – प्वॉइज
 - तपोवन कहाँ है – ऋषिकेश ( उत्तराखंड )
 - जयसिंह ने रूद्रमहाकाल का मंदिर कहाँ बनवाया – सिद्धपुर में
 - मानव ह्रदय में कितने कक्ष होते हैं – चार
 - दिलबाड़ा में प्रसिद्ध जैन मंदिर का निर्माण कराने वाला बिमल किसका सामंत था – भीम प्रथम का
 - स्टील में संक्षरण प्रतिरोध करने वाला तत्व – निकेल
 - जनसँख्या वृद्धि का ज्यामितीय सिद्धांत किसने दिया – माल्थस ने
 - लाई हारोबा किस राज्य का त्यौहार है – मणिपुर
 - दूध किस जीवाणु के कारण ख़राब होता है – लैक्टो बेसिलस
 - टिन की अधिक मात्रा वाला कांस्य क्या कहलाता है – श्वेत कांस्य
 - चराई व घरी कर की शुरुवात किस सुल्तान ने की – अलाउद्दीन खिलजी
 - निजामुद्दीन औलिया ने किस सुल्तान से मिलने से मना कर दिया था – गयासुद्दीन तुगलक
 - इंदिरा गाँधी की हत्या की जांच हेतु किस आयोग का गठन किया गया – ठक्कर आयोग
 - फ्लैश लाइट रिबन किस धातु के प्रयोग से बनाये जाते हैं – मैग्नीशियम
 - 1984 में स्वर्ण मंदिर को सिक्ख आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया ऑपरेशन – ऑपरेशन ब्लूस्टार
 - मुग़ल काल की राजकीय भाषा क्या थी – फारसी
 - आलू के शैथिल रोग को अन्य किस नाम से जाना जाता है – रिंग रोग
 - मनुष्य की ह्रदय गति को किस यंत्र से मापा जाता है – कार्डियोग्राम
 - संसद के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है – लोकसभाध्यक्ष
 - अकबर ने बीरबल को कौनसी उपाधि प्रदान की – राजा व कविराज
 - भूमि मापने के लिए शेरशाह सूरी ने किस गज का प्रयोग किया – गज ए सिकन्दरी
 - भारत निर्माण योजना की शुरुवात कब हुयी – 16 दिसंबर 2005
 - आजाद हिंद फ़ौज का पहला सेनापति कौन था – मोहन सिंह
 - हरियाली परियोजना कब शुरू की गयी – 27 जनवरी 2003
 - शासक बनने से पहले हुमायूँ कहाँ का सूबेदार था – बदायूँ
 - सुभाषचंद्र बोस को देशनायक की उपाधि किसने दी – राममनोहर लोहिया
 - संविधान सभा को अंतरिम संसद के रूप में कब परिवर्तित कर दिया गया – 26 जनवरी 1950
 - कौनसी नकदी फसल के निर्यात से भारत को सर्वाधिक विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है – चाय
 - आँसू में पाया जाने वाला एंजाइम जिससे जीवाणु मर जाते हैं – युरिएज
 - परम शून्य ताप पर अर्द्धचालकों में विद्युत प्रतिरोध कितना हो जाता है – अनंत
 - परम शून्य ताप पर अर्द्धचालकों में विद्युत चालकता कितनी हो जाती है – शून्य
 - कल्याणी के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की – तैलप द्वितीय
 - किस जनजाति का प्रमुख त्यौहार होली है – भील
 - गुर्जर प्रतिहार वंश का संस्थापक कौन था – नागभट्ट प्रथम
 - सर्वाधिक आघातवर्धनीय धातु कौनसी है – सोना
 - मोपिन किस राज्य का त्यौहार है – अरुणाचल प्रदेश
 - दक्षिण भारत का कौनसा राज्य अपनी शक्तिशाली नौसेना के लिए प्रसिद्द था – चोल
 - समुद्रगुप्त का संधिविग्रहिक और महादण्डनायक कौन था – हरिषेण
 - भारत में कुकी प्रजाति सर्वाधिक कहाँ निवास करती है – मणिपुर में
 - बिहू किस राज्य में मनाया जाता है – असम
 - गहड़वाल वंश का अंतिम शासक कौन था – जयचंद
 - हिंदीभाषी राज्यों में पहला पूर्ण साक्षर जिला – नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
 - कौनसा उपन्यास कृषक जीवन का महाकाव्य कहा जाता है – गोदान
 - मध्यप्रदेश में कितने स्तरीय पंचायत व्यवस्था है – दो स्तरीय
 - पश्चिम बंगाल में कितने स्तरीय पंचायत व्यवस्था है – चार स्तरीय
 - ‘कब्रिस्तान में पंचायत’ के लेखक कौन हैं – केदारनाथ सिंह
 - मियाँ की मल्हार किसकी प्रसिद्ध कृति है – तानसेन
 - काका हाथरसी के नाम से किसे जाना जाता है – प्रभुदयाल वर्ग
 - लैक्टोज द्वारा शर्करा को किन पदार्थों में बदला जाता है – ग्लूकोज व फ्रक्टोज
 - क्यूरी या रदरफोर्ड किसके मापन की इकाई हैं – रेडियो सक्रियता
 - पाकिस्तान का साल्ट रेंज किस प्रकार का पर्वत है – ब्लॉक पर्वत
 - प्रारूप समिति ने संविधान का प्रारूप तैयार करके कब संविधान सभा के अध्यक्ष को सौंपा – 8 फरवरी 1948
 - भारी मशीनों में किसे स्नेहक के रूप में प्रयोग किया जाता है – ग्रेफाइट
 - गढ़वाली किस राज्य का लोकनृत्य है – उत्तराखंड
 - दहिकला किस राज्य का लोकनृत्य है – महाराष्ट्र
 - कोशिका की खोज किसने की – रॉबर्ट हुक
 - विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौनसी है- राइन नदी
 - तोराह किस सम्प्रदाय का पवित्र ग्रन्थ है – यहूदी
 - भूमि का अधिकतम स्वामित्व धारण करने की सीमा को क्या कहते हैं – सीमाबंदी
 - सैयद उस सलातीन की उपाधि किस सुल्तान ने धारण की – फिरोज तुगलक
 - कौनसा पादप शाकीय भारतीय डॉक्टर कहलाता है – आँवला
 - भूपृष्ठ का कितना भाग अवसादी चट्टानों से घिरा है – 75%
 - इनाम कमीशन की स्थापना किस गवर्नर जनरल ने की थी – लॉर्ड डलहौजी
 - उत्तर भारत कपडा अनुसन्धान संस्थान कहाँ पर स्थित है – गाजियाबाद
 - मरक्यूरिक क्लोराइड को अन्य किस नाम से जाना जाता है – कोरोसिव सब्लीमेंट
 - भारत में आधुनिक शिक्षा की नींव किस कानून द्वारा पड़ी – 1835 के मैकाले घोषणा पत्र से
 - गर्भाशय में शिशु के विकास की जानकारी के लिए किस युक्ति का प्रयोग होता है – अल्ट्रासाउंड
 - प्रधानमंत्री की मृत्यु या त्यागपत्र देने से किसका विघटन हो जाता है – मंत्रिमंडल का
 - अर्द्धचालक के रूप में ट्रांजिस्टर में कौनसी धातु प्रयुक्त होती है – जर्मेनियम/झामा
 - विजय हरारे ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है – क्रिकेट
 - बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत कौनसा है – आमार सोनार बांग्ला
 - विश्व की दूध की रानी के नाम से कौनसी बकरी जानी जाती है – सानेन
 - राजभाषा आयोग का गठन किस वर्ष किया गया – 1955 में
 - काजल में कितने प्रतिशत कार्बन होता है – 95 %
 - ETA किस देश का आतंकी संगठन है – स्पेन
 - चार वर्णों की उत्पत्ति का वर्णन ऋग्वेद के किस मण्डल में है – दसवें मण्डल
 - अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या था – नेफा
 - किस देश का पुराना नाम सीलोन था – श्रीलंका
 - अहमदिया आंदोलन की शुरुवात किसने की – मिर्जा गुलाम अहमद
 - जर्मनी के आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता किसे कहा जाता है – फ्रेडरिक लिस्ट
 - किसके अनुसार, ऊष्मा का पूर्णतः कार्य में परिवर्तन असंभव है – केल्विन
 - किस जीवाणु के कारण नींबू का कैंकर रोग होता है – जेंथोमोनारा सिट्री
 - कंबोडिया का शोक किस नदी को कहा जाता है – मीकांग नदी
 - सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह कौनसा है – सिरस
 - मुग़ल काल में मंत्रिपरिषद को किस नाम से जाना जाता था – विजारत
 - उष्मागतिकी का पहला नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है – ताप संरक्षण
 - किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव को भारत का आर्थिक संविधान भी कहा जाता है – औद्योगिक नीति 1956
 - हीमोग्लोबिन और RBC के निर्माण हेतु कौनसा पोषक तत्व आवश्यक है – लौह
 - एयर फ़ोर्स टेक्निकल कॉलेज कहाँ स्थित है – बेंगलुरु
 - 1861 में किसने इंडियन मिरर पत्र का प्रकाशन प्रारम्भ किया – केशव चंद्र सेन
 - राजनीतिक दलों का पंजीकरण कौन करता है – चुनाव आयोग
 - दूध में किस विटामिन के अतिरिक्त सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं – विटामिन सी
 - सिद्धू व कान्हू का सम्बन्ध किस विद्रोह से है – संथाल विद्रोह
 - किस देश की क्रांति ने राष्ट्रवाद को जन्म दिया – फ्रांस की क्रांति
 - भारत सरकार द्वारा वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया – 1972 में
 - ईरान में संसदीय चुनाव कितने वर्ष के लिए होते हैं – चार वर्ष
 - किस कुषाण शासक ने केवल ताँबे के सिक्के जारी किये – कुजुल कडफिसस
 - अमीर खुसरो किस भाषा के प्रसिद्द कवि थे – फारसी
 - प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला – जी. शंकर कुरूप
 - गुप्तकालीन किस शासक के समय सबसे प्रबल हूण आक्रमण हुए – स्कंदगुप्त
 - हड़प्पा सभ्यता का सामाजिक ढांचा किस प्रकार का था – मातृसत्तात्मक
 - गाँधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली राजस्थान की जनजाति – मीणा
 - 1 अगस्त 1920 को असहयोग आंदोलन प्रारम्भ होने के दिन किस महान व्यक्ति की मृत्यु हो गयी – बालगंगाधर तिलक
 - अनवरत योजना किस पंचवर्षीय योजना के तुरंत बाद चलाई गयी – 5 वीं पंचवर्षीय योजना के बाद
 - पृथ्वी के कोर को अन्य किस नाम से भी जाना है – बेरीस्फेयर
 - प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की क्रिया है – उपचायक क्रिया
 - उपभोक्ता के बचत का सिद्धांत किसने पारित किया – अल्फ्रेड मार्शल
 - भाषा के सम्बन्ध में हिंदी शब्द का पहली बार प्रयोग किसने किया – अमीर खुसरो
 - लहसुन का खाने योग्य भाग क्या कहलाता है – शल्की
 - जवाहरलाल राष्ट्रीय शहरीकरण मिशन की शुरुवात कब हुयी – 3 दिसंबर 2005
 - भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय सूफी सिलसिला – चिश्ती
 - बंगाल के किस गवर्नर जनरल ने सरकारी खजाने को मुर्शिदाबाद से कलकत्ता स्थानांतरित किया – वारेन हेस्टिंगस
 - किन जीवों में उत्सर्जन आहार नाल द्वारा होता है – पक्षियों, सरीसृपों कीटों
 - पहला जनगणना कमिश्नर कौन था – डब्लू. प्लॉडेन
 - मौर्योत्तर काल में जैन धर्म का प्रसिद्द केंद्र क्या था – मथुरा
 - हरियाणा में चलाई गयी देवी रूपक योजना का सम्बन्ध किस से है – जनसँख्या वृद्धि को रोकने से
 - कौन-सा चैनल अंडमान को निकोबार द्वीप से अलग करता है – 10 डिग्री चैनल
 - बीबी के मकबरे का निर्माण किस मुग़ल ने करवाया – औरंगजेब
 - भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिया गया है – मुण्डकोपनिषद
 - जल के उच्च क्वथनांक का कारण क्या है – हाइड्रोजन आबंधन
 - राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन की शुरुवात कब हुयी – 2 फरवरी 2003
 - निष्क्रिय विरोध का सिद्धांत किसने दिया – अरविन्द घोष
 - रेशम किस जीव से पाया जाता है – बाम्बिक्स मोराई
 - भारत में सर्वाधिक लौह उत्पादन किस राज्य में होता है – ओडिसा
 - राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता की स्थापना कब हुयी – 1948
 - रक्त में प्लाज्मा की मात्रा कितनी होती है – लगभग 60%
 - महान चित्रकार उस्ताद मंसूर किस मुग़ल शासक के दरबार में था – जहाँगीर
 - प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने किस वायसराय के समय भारत की यात्रा की – लॉर्ड रीडिंग
 - पहले व्यावहारिक सौर सेल का निर्माण कब किया गया था – 1954
 - विश्व का वह देश जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर उसका मानचित्र अंकित है – लक्जमबर्ग
 - पुराणी ऑयल पेंटिंग्स को चमकदार बनाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है – हाइड्रोजन पैरॉक्साइड
 - असिंचित परिस्थितियों में गेहूं का कौनसा प्रकार उपयुक्त है – मैक्रोनी गेहूं
 - विवाह शगुन योजना किस राज्य की है – हरियाणा
 - प्रारूप समिति के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा – जवाहरलाल नेहरू ने
 - अफ्रीका महाद्वीप का एकमात्र वलित/मोड़दार पर्वत कौनसा है – एटलस
 - वसदि किसे कहा जाता है – जैन मठों को
 - उड़नविहीन पक्षी किवी किस देश में पाया जाता है – न्यूजीलैंड
 - सिक्कों पर खलीफा का नायब ख़ुदाने वाला दिल्ली का पहला सुल्तान कौन था – फिरोज तुगलक
 - हड़प्पाई मुहरों पर सर्वाधिक किस जानवर का चित्रांकन मिलता है – एक श्रृंगी सांड
 - घरेलु प्रशीतक में सामान्यतः किसका प्रयोग किया जाता है – अमोनिया
 - पोटेशियम की कमी से कौनसा रोग होता है – निम्न रक्तचाप
 - लोकसभा की नियम समिति का अध्यक्ष कौन होता है – लोकसभाध्यक्ष
 - नुस्खा ए दिलकुशा के रचनाकार कौन हैं – भीमसेन सक्सेना
 - मशहूर कलाकार दिलीप कुमार का वास्तविक नाम क्या है – युसूफ खान
 - बैंक वश प्रभाव शब्दावली का पहली बार प्रयोग किसने किया – गुन्नार मिर्डल
 - पारा को अन्य किस नाम से है – क्विक सिल्वर
 - विश्व में सर्वाधिक लौंग का उत्पादन करने वाला देश – तंजानिया
 - मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुवात किस वर्ष की गयी – 1951
 - राजा की उत्पत्ति का पहला साक्ष्य किस ग्रन्थ में मिलता है – ऐतरेय ब्राह्मण
 - अमेरिका ने किस वर्ष दासों के व्यापर पर प्रतिबन्ध लगाया – 1808 में
 - गरीब दिवस किस दिन मनाया जाता है – 28 जून
 - चैतन्य महाप्रभु ने किन क्षेत्रों में वैष्णववाद को लोकप्रिय बनाया – बंगाल व उड़ीसा
 - ग्रीन बुक किस देश के सरकारी दस्तावेज को कहा जाता है – ईरान
 - किसी जानवर की दूध देने की क्षमता क्या कहलाती है – पे डिग्री
 - विश्व का पहला कृत्रिम उपग्रह कौनसा था – स्पूतनिक प्रथम
 - मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है – महबूब उल हक़
 - वन महोत्सव की शुरुवात किसने की – के. एम. मुंशी
 - हाइड्रोजन सभी अम्लों का एक आवश्यक अवयव है यह सर्वप्रथम किसने बताया – डेवी
 - फिल्म अभिनेता शमशेर राज कपूर को किस अन्य नाम से अधिक जाना जाता है – शम्मी कपूर
 - इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता किस द्वीप पर स्थित है – जावा
 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1969 में
 - मूल अधिकारों का निलंबन कौन कर सकता है – राष्ट्रपति
 - याज्ञवल्क्य, नारद, कात्यायन और बृहस्पति स्मृतियों की रचना किस काल में हुयी – गुप्त काल
 - चीन में साम्यवादी व्यवस्था की शुरुवात कब हुयी – 1 अक्टूबर 1949
 - अश्व अक्षांशो से डोलड्रम की ओर बहने वाली पवनें क्या कहलाती हैं – व्यापारिक पवनें
 - प्रबल अम्ल और प्रबल भस्म का विलयन कैसा होता है – उदासीन
 - ऑस्कर पुरस्कारों की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1929 में
 - मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आये – पृथ्वीराज चौहान
 - राज्य सरकार को क़ानूनी मामलों में सलाह कौन देता है – महाधिवक्ता
 - इक्ता प्रथा की दोबारा शुरुवात किस सुल्तान ने की – फिरोज तुगलक
 - किस तत्व की इलेक्ट्रॉन बंधुता सर्वाधिक होती है – क्लोरीन
 - किस प्रजाति का बाघ सर्वाधिक शक्तिशाली माना जाता है – साइबेरियाई
 - सौलर सेल में किन धातुओं का उपयोग होता है – सिलिकॉन व गैलियम
 - शिवाजी की कर व्यवस्था किसकी कर व्यवस्था के समान थी – मालिक अम्बर
 - नगर पालिक परिषद् के सदस्यों को क्या कहा जाता है – पार्षद
 - आईटी क्षेत्र में पूंजी की व्यवस्था करने के लिए किस फंड की व्यवस्था की गयी – इंडिया ब्रांड इक्विटी फंड
 - प्रसिद्ध क्रिकेटर रिचर्ड हेडली किस देश के हैं – न्यूजीलैंड
 - जवाहरलाल नेहरू ने देश का बजट कितनी बार पेश किया – एक बार
 - RBC का कब्रिस्तान किस अंग को कहा जाता है – प्लीहा
 - प्रौढ़ देवराय के नाम से कौन सा शासक प्रसिद्द है – मल्लिकार्जुन
 - वह गैस जो चाँदी की चमक को काला कर देती है – ओजोन
 - प्राचीन बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्द बोरोबुदूर किस देश में स्थित है – इंडोनेशिया
 - पेशियों और अस्थियों को आपस में कौन जोड़ता है – टेण्डन
 - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री कौन बने – लियाकत अली खान
 - 1938 में किसने वयस्क मतदान के आधार पर संविधान सभा के गठन की बात कही – जवाहरलाल नेहरू
 - सूर्य ग्रहण के समय पूर्ण सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है – 7 मिनट 40 सेकेण्ड
 - सेना का मुख्यालय कलकत्ता से शिमला किस गवर्नर जनरल ने स्थानांतरित किया – लॉर्ड डलहौजी
 - गंगा की जलोढ़ की गहराई अधिकतम कितनी तक होती है – 600 मीटर
 - इंडियन मिरर का प्रकाशन किस वर्ष शुरू हुआ – 1861
 - किस भक्ति संत ने अपने प्रचार हेतु सर्वप्रथम हिंदी का प्रयोग किया – रामानंद
 - भारत के किस प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पहुंचने हेतु बस से यात्रा की – अटल बिहारी बाजपेई
 - जम्मू कश्मीर की विधान परिषद् की सदस्य संख्या कितनी है – 36 सदस्य
 - विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना किसने की – लॉर्ड कर्जन
 - नरबलि प्रथा पर रोक किस गवर्नर जनरल ने लगाई – लॉर्ड हार्डिंग
 - कौनसा ग्रह जल में तैरता हुआ प्रतीत होता है – शनि
 - शिवाजी के आचरण पर आध्यात्मिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रभाव किसका था – रामदास
 - बुर्जहोम संस्कृति का विस्तार किस क्षेत्र में था – झेलम घाटी
 - परमाणु सिद्धांत का प्रतिपादन किस वैज्ञानिक ने किया – जॉन डॉल्टन
 - असम राइफल्स का मुख्यालय कहाँ है – शिलांग
 - घोसला बनाने वाला एकमात्र सांप कौनसा है – किंग कोबरा
 - ओलम्पिक पदक जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान – के. डी. जाधव
 - विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस कब मनाया जाता है – 5 जून
 - कौनसा कोशिकांग जीनवाहक होता है – गुणसूत्र
 - विलियम जोन्स ने अभिज्ञानशाकुंतलम का अंग्रेजी में अनुवाद किस वायसराय के काल में किया – वारेन हेस्टिंगस
 - धातु के प्रकाशकीय गुणों के अध्ययन हेतु किसका प्रयोग किया जाता है -पोलराइड
 - आय की स्वैच्छिक घोषणा योजना की शुरुवात कब हुयी – 1 जुलाई 1997
 - सोमनाथ मंदिर कहाँ है – गुजरात में
 - राष्ट्रीय विकास की सबसे बेहतर माप कौनसी है – राष्ट्रीय आय
 - स्वामीनाथन समिति का सम्बन्ध किससे है – जनसँख्या नीति ( 2000 )
 - वे लोकसभा अध्यक्ष कौन थे जो बाद में राष्ट्रपति बने – नीलम संजीव रेड्डी
 - कौनसा जीवाणु दलहनी फ़सलों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है – राइजोबियम
 - बाघ से पहले भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा था – शेर
 - किस आंदोलन के दौरान कृषक छापामार युद्ध देखने को मिला – तेलंगाना आंदोलन
 - किसे भारत का CJI और राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ – मुहम्मद हिदायतुल्ला
 - अमृतसर नगर की स्थापना किस सिक्ख गुरु ने की थी – गुरु अमरदास
 - द ब्रोकन विंग की रचना किसने की – सरोजिनी नायडू
 - हजारो धुआँरों की घाटी कौनसा पर्वत कहलाता है – कटमई पर्वत ( अलास्का )
 - किस देश का राष्ट्रीय स्मारक झुकी हुयी मीनार है – इटली
 - भारत की ओर से ओलम्पिक में भाग लेने वाला पहला खिलाड़ी – नॉर्मम प्रिचार्ड
 - शरीर में कौनसे पदार्थ की वृद्धि से गठिया रोग होता है – यूरिक एसिड
 - बाल रक्षा दिवस कब मनाया जाता है – 1 जून
 - क्लोरोफिल ( हरितलवक ) में कौनसा धातु आयन पाया जाता है – मैग्नीशियम
 - पुलिस आयोग की स्थापना किस वायसराय ने की – लॉर्ड कर्जन
 - भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की स्थापना कब हुयी – 1955 में
 - ताप युग्म तापमापी किस सिद्धांत पर कार्य करता है – सीबेक इफेक्ट
 - कन्याला किस राज्य का लोकनृत्य है – हिमाचल प्रदेश
 - हिंदी कैलेंडर में पहला महीना कौनसा होता है – चैत्र
 - विकिरण पायरोमीटर तापमापी से कितना ताप मापा जा सकता है – 800 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का
 - किस रेडियो एक्टिव समस्थानिक का उपयोग उर्वरक निर्माण में किया जाता है – फॉस्फोरस
 - मुग़ल काल में हस्तानांतरण के लिए आरक्षित भूमि को क्या कहा जाता था – पैबाकी
 - क़बूलियत व पट्टा प्रथा की शुरुवात किसने की – शेरशाह सूरी
 - हरित रसायनों की उत्पत्ति सर्वप्रथम कब की गयी – 1991
 - मराठी गीता के नाम से किसे जाना जाता है – ज्ञानेश्वरी को
 - एक ही प्रकार के परमाणुओं से बना हुआ पदार्थ क्या कहलाता है – तत्व
 - SSB का गठन कब हुआ – 1963
 - राष्ट्रपति को किस विधि द्वारा पदच्युत किया जा सकता है – महाभियोग
 - आर्थोपोडा संघ में आने वाला सबसे बड़ा वर्ग किसका है – कीट
 - अवध किसान सभा का गठन कब हुआ – 17 अक्टूबर 1920
 - वह अंग जो मानव शरीर में कार्बोहाइड्रोजन को ग्लाइकोजन के रूप में संचित करता है – यकृत
 - कैलाश गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं – छत्तीसगढ़
 - विस्फोटक RDX की खोज किसने की – हैनिंग ने
 - कांग्रेस की ब्रिटिश समिति ने किस पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ किया – इंडिया
 - नाइट्रोजन का सर्वप्रमुख व्यापारिक उपयोग किसके उत्पादन में किया जाता है – अमोनिया
 - रक्षात्मक पोषक तत्व किन्हे कहा जाता है – विटामिंस को
 - डाइनामाइट का आविष्कार किसने किया – अल्फ्रेड नोबेल
 - लोटा किस राज्य का लोकनृत्य है – मध्य प्रदेश
 - भारत में नए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का आधार वर्ष कौनसा है – २००4-05
 - विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल (1856) में पारित हुआ – लॉर्ड कैनिंग
 - सबसे भारी कीट – गोलिएथ गुबैला
 - अकबर द्वारा दीवान का पूर्ण दर्जा पाने वाला प्रथम व्यक्ति – मुजफ्फर खां तुरबती
 - रूसो की प्रसिद्द कृति कौनसी है – सोसल कॉन्ट्रैक्ट
 - भारत की सबसे बड़ी न्यूज़ एजेंसी कौनसी है – पीटीआई
 - विद्युत धारा के किस प्रकार के प्रभाव की युक्ति वुद्युत केतली है – तापीय प्रभाव
 - संसद के दोनों सदनों से पास विधेयक किसकी स्वीकृति के बाद अधिनियम बनता है – राष्ट्रपति
 - किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है – गोवा
 - फलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए किस सुल्तान ने प्रयास किये – फिरोज तुगलक
 - कस्तूरबा गाँधी शिक्षा योजना की शुरुवात कब हुयी – 15 अगस्त 1997
 - भारतीय संसद की सबसे पुरानी समिति – लोकलेखा समिति
 - लोकलेखा समिति का अध्यक्ष कौन होता है – विपक्ष का नेता
 - किस वायसराय ने चाय व कॉफी की खेती को प्रोत्साहित किया – लॉर्ड कैनिंग
 - पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना भाग दिखाई देता है – 57 %
 - बिस्मार्क को बाजीगर किसने कहा – विलियम प्रथम
 - कुतुबमीनार को किसकी याद में बनाया गया – कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल में व्यापर का विशेषाधिकार किस वर्ष प्राप्त हुआ – 1651
 - चित्रकूट जलप्रपात भारत के किस राज्य में है – छत्तीसगढ़
 - बिजली के पंखे का आविष्कार किसने किया – ह्वीलर ने
 - क्रीम निकालते समय दूध का ताप कितना होना चहिते – 90-100 फॉरेनहाइट
 - फरैजी आंदोलन के विरुद्ध कौनसा आंदोलन चलाया गया – ताय्युनी आंदोलन
 - विश्व में ताँबे की सबसे बड़ी खान कौनसी है – चुक्की कमाटा ( चिली )
 - मैदानी क्षेत्रों में धान की खेती किस विधि से की जाती है – प्रतिरोपण द्वारा
 - मृगनयनी के उपन्यासकार कौन हैं – वृंदावनलाल वर्मा
 - LNG का प्रमुख घटक कौनसा है – मेथेन
 - शनि का उपग्रह टाइटन किस रंग का है – नारंगी
 - भारत में पहला सूती मिल किस स्थान पर खोला गया – बम्बई
 - अखिल भारतीय खादी ग्रामोद्योग आयोग की स्थापना किस वर्ष हुयी – 1957
 - मानव शरीर की किस अंग की गड़बड़ी से मधुमेह की बीमारी होने की संभावना है – अग्नाशय
 - सूक्ष्मजीव विज्ञान का जनक किसे माना जाता है – ल्यूवेनहॉक को
 - भारत में लोकपाल तथा लोकायुक्त की नियुक्ति की सिफारिश किस वर्ष की गयी – 1967
 - राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावकों व अनुमोदकों की निम्नतम संख्या – 50-50
 - भारत में चलित न्यायलय सर्वप्रथम किस राज्य में स्थापित किया गया – हरियाणा
 - उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में परिवर्तन का अधिकार किसको है – संसद
 - प्रकृति में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला खनिज – सिलिका
 - शिवाजी : द हिंदू किंग इन इस्लामिक इण्डिया किसने लिखी – जेम्स लाइन
 - सेंटीग्रेट पैमाने को अब किस नाम से जाना जाता है – सेल्सियस पैमाना
 - निम्बार्क ने किस संप्रदाय की स्थापना की – सनक सम्प्रदाय
 - हिटलर की साम्राज़्यवादी नीति का पहला शिकार कौनसा देश हुआ – आस्ट्रिया
 - उत्तरी गोलार्द्ध में किन तिथियों को दिन व रात बराबर होते हैं – 21 मार्च और 23 सितंबर
 - समुद्री जहाजों की गति मापने का मात्रक क्या होता है – नॉट
 - भारत में व्यय का लेखा कौन तैयार करता है – महालेखाकार
 - आयोडीन की प्राप्ति किससे होती है – लैमिनेरिया
 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को कब मान्यता दी – मई 1974 में
 - मुग़ल चित्रकला का चरमोत्कर्ष किस मुग़ल के काल को कहते हैं – जहाँगीर
 - गन्ने की जड़ किस प्रकार की होती है – अपस्थानिक जड़
 - राष्ट्रीय जनसँख्या आयोग का अध्यक्ष कौन होता है – प्रधानमंत्री
 
              Hiii Frndzzzz!!!!!!
आपसे गुज़ारिश है की हमारे डाटा पसंद आने पर लाइक, कमेंटऔर शेयर करें ताकि यह डाटा दूसरों तक भी पहुंच सके और हम आगे और भी ज़्यादा जानकारी वाले डाटा आप तक पहुँचा सकें, जैसा आप हमसे चाहते हैं.
                 Thanxxxx  A Lot

No comments:
Post a Comment