Wednesday, August 12, 2020

मध्यकालीन भारत का इतिहास


     

मध्यकालीन भारत का इतिहास

पूर्व मध्यकालीन भारत (800 से 1200 ई.)

चोल राजवंश


नवीं से बारहवीं शताब्दी तक चोल शासकों का राजनैतिक वर्चस्व बना रहा। इन्होंने न सिर्फ एक विशाल साम्राज्य का निर्माण किया बल्कि शक्तिशाली नौसेना भी गठित की, जिससे ब्रहा देशों (श्री लंका आदि) पर भी अपना नियंत्रण स्थापित किया तथा साथ ही साथ उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री व्यापार का मार्ग प्रशस्त किया। चोल साम्राज्य को मध्यकालीन दक्षिण भारतीय इतिहास की चरम परिणीत कहा जा सकता है।

राजनैतिक इतिहास


चोल शासन दक्षिण भारत में पल्लवों के अधीनस्थ सांमतों के रूप में कार्यरत थे। 850 ई. में विजयालय ने तंजौर पर कब्ज़ा कर लिया। इसी चोल राजवंश की स्थापना की थी। उसने परकेसरी की उपाधि धारण की। उसने पल्लव एवं पाण्ड्य शासकों के बीच संघर्ष का लाभ उठाकर अपनी स्थिति मजबूत की। विजयालय के उत्तराधिकारी एवं उसके पुत्र आदित्य प्रथम (887 - 900 ई.) ने पल्लव शासक अपराजित को (890 ई.) युद्ध में हराकर मार डाला। उसी ने पाण्ड्य (मदुरा) और गंग (कलिंग) शासकों को हराकर अपने साम्राज्य को और अधिक सुदृढ़ किया। इसके उत्तराधिकारी परांतक प्रथम (907 - 953 ई.) ने साम्राज्य विस्तार को और विस्तृत किया तथा 915 ई. में उसने श्रीलंका को सेना को वेल्लूर के युद्ध में पराजित किया। किन्तु इस समय राष्ट्रकूट शासन भी शक्तिशाली थे। राष्ट्रकूट शासन भी शक्तिशाली थे। राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय ने 949 ई. में तक्कोलम के युद्ध में चोल सेना को पराजित किया। 953 ई. में परांतक प्रथम की मृत्यु हो गई।
राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय की मृत्यु (965 ई.) के उपरांत राष्ट्रकूट साम्राज्य का विघटन होना शुरू हुआ। चोल शक्ति का पुनः जीर्णीद्धार 985 ई. में राजराज प्रथम (985 से 1014 ) के आधीन आरंभ हुआ। उसके अनेक विजयों के पश्चात एक विशाल साम्राज्य का निर्माण किया। 994 ई. से 1002 के मध्य उसने सैनिक अभियान किये तथा उसने चेर, पाण्ड्य, चालुक्य (पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों को) तथा कलिंग के गंग शासकों को पराजित किया। 1004 ई. से 1012 ई. के मध्य नौसैनिक अभियान के क्रम में उसने अनुराधापुर (श्रीलंका) के उत्तरी क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और उसका नाम मुम्मडी चोलमंडलम रखा। उसने मालदीप पर भी विजय प्राप्त की। इन सभी विजयों की जानकारी तंजौर एवं तिरुवलंगाडु अभिलेखों से प्राप्त हुई है।
राजराज प्रथम का उत्तराधिकारी एवं उसका पुत्र राजेन्द्र प्रथम (1014 ई. से 1044 ई.) था। राजराज प्रथम की विस्तारवादी नीति को आगे बढ़ाते हुए राजेन्द्र प्रथम ने पांड्य और चेर राजवंश का पूर्णत: उन्मूलन करके अपने साम्राज्य में मिला लिया। उसने 1017 ई. में अनुराधापुर के दक्षिणी क्षेत्र को जीतकर इस भाग को पूर्णतः अपने साम्राज्य में मिला लिया। इन सैनिक कार्यवाहियों का उद्देश्य अंशत: यह था कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ होने वाले व्यापार पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। कोरोमंडल तट तथा मालाबार दक्षिण- पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के व्यापार के मुख्य केन्द्र थे। 1022 - 23 के बीच उसने बंगाल पर सफल सैनिक अभियान किया और महिपाल को पराजित किया। इसी अवसर पर उसने 'गंगैकोंडचोलपुरम' की उपाधि धारण की तथा तंजोर के नजदीक गंगैकोंडचोलपुरम को राजधानी बनाया। राजेन्द्र प्रथम की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विजय 1025 ई. में श्री विजय की थी। उसने श्री विजय के शासन संग्राम विजयोत्तुंगवर्मन को पराजित कर अपनी संप्रभुता उस पर स्थापित की थी।
चोल काल का अगला शासक राजाधिराज (1004 - 52 ) अनेक विद्रोहों और उपद्रवों से परेशान था। उसने अनुराधापुर (श्रीलंका) में हुए विद्रोह का दमन किया। कोपंन्न के युद्ध में उसने चालुक्य शासन सोमेश्वर को हराकर उसकी शक्ति को कमजोर किया। किंतु इसी युद्ध में उसकी मृत्यु हो गयीं। इसके पहले अपनी सैनिक सफलताओ के उपलक्ष्य में अश्वमेघ यज्ञ किया और जयगोंडचोल की उपाधि धारण की। राजधिराज का अलग उत्तराधिकारी, उसके भाई राजेन्द्र द्रितीय (1052 - 63 ) ने रणभूमि में ही अपना राज्याभिषेक कराया और युद्ध में सफलता प्राप्त की। इसके पश्चात वीर राजेन्द्र (1063 - 70 ई.) शासन बना। उसने विक्रमादित्य के साथ अपनी पुत्र का विवाह किया तथा दोनों में मैत्रीपूर्ण संबंध बन गये। वीर राजेन्द्र के उत्तराधिकारी अधिराजेन्द्र को जनता ने उसके राज्यारोहण के पश्चात तुरंत राजगद्दी से हटा दिया।
लगभग 1070 ई. कुलोतुंग प्रथम शासन बना। उसका पिता चालुक्य वंश का शासक (विमलादित्य) था और उसकी माँ चोल राजकुमारी थी। अब चोल और चालुक्य वंश एक हो गये। इसने युद्धनीति त्याग कर जनकल्याणकारी कार्य किया। 1077 ई. में उसने चीन के सम्राट के समक्ष अपना दूत भेजकर व्यापारिक संबंधो को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया। इसके पश्चात के उत्तराधिकारियों में विक्रमचोल (1120 - 35 ई.), कुलोतुंग तृतीय (1135 - 50 ई.), राजराज प्रथम तृतीय (1210 - 50 ई.) और राजेन्द्र तृतीय (1250 - 67 ई.) शामिल है। राजेन्द्र तृतीय (1250 - 67 ई.) की मृत्यु के बाद चोल वंश का इतिहास समाप्त हो गया।
चोल साम्राज्य के पतन का प्रमुख कारण लगातार युद्ध और संघर्ष था जिसने राज्य के आर्थिक और सैनिक संसाधनों का हास किया। परवर्ती चोल शासकों की कमजोरी और नये राज्यों, विशेषकर पांड्य एवं होयसल वंशो के उत्कर्ष और उनके द्वारा चोल राज्य के क्षेत्रों पर आक्रमण ने भी साम्राज्य को बहुत ज्यादा कमजोर किया।

चोल प्रशासन


चोल कालीन प्रशासन एक केंद्रीय प्रशासन था। इसका निम्न रूप में विभाजन था:-
राष्ट्र → मण्डलम (प्रांत) → वलनाडु → नाडु → कोटटम → गाँव
केंद्रीय प्रशासन का प्रमुख राजा का होता था तथा साथ ही साथ शासन का सर्वोच्च अधिकारी भी। उसका पद वंशानुगत था और ज्येष्ठ पुत्र को ही राजा का उत्तराधिकारी माना जाता था। राजा चक्रवर्तिगाल, त्रिकाल, सम्राट जैसी उच्च सम्मानपरक उपाधियाँ धारण करते थे। मंदिरो में सम्राट की प्रतिमा स्थापित की जाती थी तथा मृत्यु के बाद दैव रूप में पूजा की जाती थी जैसे - तंजौर के मंदिर में सुंदरचोल (परांतक द्रितीय) तथा राजेन्द्र चोल की प्रतिमाएँ स्थापित की गयीं थी।
राजा की सहायता के लिए दरबारी अधिकारियों की सभा थी जो उदनकुटटन कहलाती थी। रायलसम विभाग आज के आधुनिक डाक विभाग की तरह कार्य करते थे। केन्द्रीय अधिकारी दो क्षेणियो में विभाजन थे। पहली क्षेणी को उच्च स्तरीय अधिकारी पेरूंदेंम और दूसरी क्षेणी को निम्न स्तरीय अधिकारी शिरुद्नम कहलाते थे। अधिकारियों को पारिश्रमिक के रूप में भू-अनुदान दिया जाता था जिसे जीवित कहा जाता था विदपिल नामक अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करके स्थानीय प्रशासन पर निगरानी रखते थे।
चोल साम्राज्य मंडलो या प्रांतो में विभाजित था। जिनकी संख्या 8 या 9 थी। मंडलम, वलनाड़ुओं और नाड़ुओं में बँटे होते थे। कभी-कभी राज परिवार के सदस्य प्रांतीय शासक नियुक्त किये जाते है अधिकारियों को वेतन भूमिदान द्वारा भुगतान किया जाता था। वलवाडु प्रशासनिक इकाई थी। नाडु लगान-वसूली से संबंधित थी। नाडु का प्रशासन नाडु - वगाय नामक अधिकारी देखते थे।

राजस्व प्रशासन


चोल राज्य की आय का प्रमुख साधन भूमिकर था। भूमिकर ग्राम-सभाएं एकत्र करके सरकारी कोष में जमा करती थी। इसके लिए चोल शासकों ने समस्त भूमि की माप करवायी तथा उसकी उत्पादकता के आधार पर कर का निर्धरण किया। जैसे - राजराज प्रथम और कुलोतुंग प्रथम के समय में क्रमश: एक और दो बार भूमि की माप करायी गयीं थी। कर 1 / 2 से 1 / 4 भाग तक होता था। इसे कड़माप या कड़ीमै (भू- राजस्व) कहते थे। चोल काल में भूमि की 12 से भी अधिक किस्मो का उल्लेख मिलता है । प्रत्येक ग्राम तथा नगर में रहने के स्थान, मंदिर, तालाब, कारीगरों के आवास, शमशान आदि सभी प्रकार के करों से मुक्त थे। पिंडारी (ग्राम्यदेवी) के लिए, बकरों की बलि का स्थान, कुंभकार, स्वर्णकार, लौहकार, रजक, बढ़ई आदि के निवास स्थानों को भी कर मुक्त रखा गया था।
  • राजस्व विभाग की पंजिका को वरित्योतगकणवक कहा जाता था जिसमें सभी प्रकार की भूमि के विवरण दर्ज किये जाते थे।
  • कृषकों को यह सुविधा थी कि वे भूमिकर नगद अथवा अनाज के रूप में चुका सकते थे।
  • चोलों के स्वर्ण सिक्के कलंजु या पोंन कहे जाते थे।
  • अकाल आदि दैवीय आपदाओं के समय भूमि माफ कर दिया जाता था।
  • दक्षिण भारत में तालाब ही सिंचाई के प्रमुख साधन थे। जिनके रखरखाब की जिम्मेदारी ग्राम सभाओं की होती थी, तालाबों की मरम्मत के लिए एरिआरम नामक कर भी वसूल किया जाता था।
  • लोगों के कर न देने पर दण्ड की व्यवस्था थी। जैसे - पानी में डुबो देने और धूप में खड़ा कर देने का भी उल्लेख मिला है। उदाहरण के लिए - तंजौर के कुछ ब्राहाण लगान चुकाने में असमर्थ होने पर अपनी जमीने छोड़कर गाँव से भाग गये तथा उनकी जमीने पड़ोस के मंदिरो को बेच दी गयी।
  • बकाये कर पर ब्याज भी लिया जाता था।
  • केन्द्रीय शक्ति के निर्बल होने पर जनता ने विद्रोह किया क्योकि उनसे अन्यायपूर्ण कर वसूल किया जा रहा था जैसे - राजराज तृतीय और कुलोतुंग प्रथम के समय ।
  • भूमिकर के अतिरिक्त व्यापारिक वस्तुओं, विभिन्न व्यवसाओं , खानों, वनों, उत्सवों आदि पर भी कर लगते थे।
  • राज्य की आय का व्यय अधिकारी तंत्र, निर्माण कार्यो, दान, यज्ञ, महोत्स्व आदि पर होता था।
  • राजस्व विभाग के प्रमुख अधिकारी को वरितोत्गकक कहते थे। जो अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के आय-व्यय का हिसाब रखते थे।

सैन्य शासन


चोल राजाओं ने एक विशाल संगठित सेना का निर्माण किया था। चोल शासन कुशल योद्धा थे और वे व्यक्तिगत रूप से युद्धों में भाग लिया करते थे। अश्व, गज, रथ एवं पैदल सैनिकों के साथ एक अत्यंत शक्तिशाली नौ सेना थी। इसी नौ सेना की सहायता से उन्होंने श्रीविजय, सिंहल, मालदीप आदि दीपो की विजय की थी। कुछ सैन्य दल नागरिक कार्यो में भाग लेते थे तथा मंदिरो आदि को दान किया करते थे। सैनिकों को वेतन में राजस्व का एक भाग या भूमि देने की प्रथा थी। लेखों में बड़पेई (पैदल सैनिक), बिल्लिगल (धनुर्धारी सैनिक), कुडीरेइच्चेवगर (अश्वारोही सैनिक), आनैयाटक कुजीरमललर(गजसेना) आदि का उल्लेख मिला है।

न्याय प्रशासन


  • न्याय के लिए नियमित न्यायालयों का उल्लेख उनके लेखों में हुआ है जैसे - धर्मासन (राजा का न्यायालय) तथा धर्मासन भटट।
  • न्यायालय के पंडितो (न्यायाधीश) को धर्मभटट कहा जाता था। जिनके परामर्श से विवादों का निर्णय किया जाता था।
  • दीवानी एवं फौजदारी मामलो में अंतर स्पष्ट नहीं है।
  • नरवध तथा हत्या के लिए दंड व्यवस्था थी कि अपराधी पड़ोस के मंदिर में अखण्डदीप जलवाने का प्रबंध करे। वस्तुतः यह एक प्रकार का प्रायश्चित था किन्तु मृत्युदंड दिये जाने के भी उदाहरण प्राप्त हुए है।
  • राजद्रोह भयंकर अपराध था, जिसका निर्णय स्वंय राजा द्वारा किया जाता था। इसमें अपराधी को मृत्युदंड के साथ ही साथ उसकी संपत्ति भी जब्त कर लिया जाता था। 13 वीं सदी के चीनी लेखक चाऊ-जू-कुआ ने चोल दंड व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है।

ग्रामीण या स्थानीय स्वायत्तता


चोलकालीन प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता ग्रामीण स्तर पर स्थानीय शासन या स्वायत्तता की व्यवस्था थी। चोलकालीन अभिलेखों की प्रचुरता के कारण हमें इस साम्राज्य के ग्राम प्रशासन की अधिक जानकारी प्राप्त है। इसके लिए विभिन्न गाँवो में स्थानीय प्रशासन का काम प्रतिनिधि संस्थाओ के माध्यम से संचालित होता था। अभिलेखों में दो सभाओं का उल्लेख मिलता है - उर, सभा या महासभा। उर गाँव की आम सभा थी। किसी भी गाँव के वयस्क, पुरुष करदाताओं के द्वारा उर या ग्राम या मेलग्राम का संचालन होता था। सभा या महासभा, अग्रहार कहे जाने वाले ब्राहाणों व गॉवो के वयस्क सदस्यों की सभा थी। अग्रहार गाँवो में ब्राहाण लोग निवास करते थे और वहां की अधिकांश भूमि लगान मुक्त होती थी तथा इन्हें काफी स्वायत्तता मिली हुई थी। सभा या महासभा के कार्य संचालन के लिए समितियॉ होती थी। वे समितियाँ थी - वरियम और वरियार। इन समितियों के प्रमुख कार्य होते थे-
  • करों की वसूली, करों को लगाना एवं माफ करना।
  • न्यायिक कार्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की देखरेख।
  • कृषि का विकास एवं समुचित व्यवस्था करना।
  • मंदिरों की देखरेख इत्यादि।
ग्रामीण प्रतिनिधि सभाओं के अतिरिक्त नगरम नामक प्रतिनिधि सभा की भी चर्चा मिली है जो व्यापारियों के हितों और उनकी गतिविधियों की देख- रेख करती थी। ग्रामीण समिति के संचालन, सदस्यों का चुनाव एवं निष्कासन आदि की जानकारी उत्तरमेरूर के दो अभिलेखों से मिलती है जो क्रमश: 919 ई. एवं 921 ई. के है। इन अभिलेखों से ज्ञात होता है कि इन सभाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव प्रत्येक वर्ष किया जाता था एवं इसके अंतर्गत 1 / 3 सदस्य प्रत्येक वर्ष बदल दिये जाते थे जबकि सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होता था। प्रत्येक गाँव को 30 वार्डो में बाँटा गया था। चुनाव लड़ने की निम्न योग्यता होनी चाहिए थी-
  • वह उस गाँव का निवासी हो जहाँ से चुनाव लड़ रहा हो।
  • 30 से 70 वर्ष तक उम्र तथा शिक्षित भी हो।
  • वह 1 / 4 वेलि भूमि का मालिक हो।
  • उसका अपना मकान हो।
  • वह वैदिक मंत्रो को ज्ञाता हो।
  • सदस्यों को कार्यकाल के दौरान हटाने का प्रावधान भी था-
  • यदि किसी सदस्य ने तीन वर्ष तक खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया हो।
  • किसी अपराध में दोषी पाये जाने पर।
  • किसी भ्रष्टाचार मामलें में संलिप्त पाये जाने पर।
चुनाव किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव होती है। इसकी जानकारी चोल अभिलेखों से मिली है। आधुनिक चुनाव प्रक्रिया के समान ही ग्रामीण शासन के लिए चुनाव क्षेत्रों का विभाजन किया गया था। इतना ही नहीं चुनाव के लिए आवश्यक था, व्यक्ति उसी गाँव का निवासी हो अर्थात ऐसे व्यक्ति का चुनाव किया जाए जिसे स्थानीय परिसिथतियों की जानकारी हो। सदस्यों को चुनाव लड़ने के लिए भी योग्यता का प्रावधान किया गया था। किसी भी शासन के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए यह आवश्यक है कि योग्य एवं अनुभवी लोगों को शासन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाय। इसके साथ ही यह भी जरुरी है कि अयोग्य लोगों को शासन से बाहर अर्थात भ्र्ष्ट एवं अपराधी लोगों को शासन संचालन से बाहर रखा जाय।
इस प्रकार ग्राम सभा प्रशासन की एक महत्वपूर्ण इकाई हुआ करती थी जो स्थानीय स्तर पर कार्यपालक, विधायी एवं न्यायिक प्रकृति को सम्पन्न करती थी। यदि ये संस्थाये अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करती थी तो वह ग्राम सभाओं से परामर्श जरूर लेता रहा होगा। आरंभ में ये सभाएं बहुत हद तक स्वायत्त थी लेकिन उत्तरकालीन चोलों के समय केन्द्रीय हस्तक्षेप बढ़ाता गया। सामान्यतः आपसी कलह , हिंसा एवं महत्वपूर्ण विवादों की स्थिति में राज्य हस्तक्षेप करता था। कई बार केन्द्रीय कर्मचारियों की उपस्थिति में ही ग्रामीण सभाओं के प्रस्ताव पारित किये जाते थे।

महत्वपूर्ण राज्यों के संस्थापक एवं उनकी राजधानियाँ


राज्य
राजधानियाँ
संस्थापक
चोल
तंजौर
विजयालय
कलचुरी वंश
त्रिपुरी
कोकल्ल
प्रतिहार
उज्जैन , कन्नौज
हरिश्चंद्र
राष्ट्रकूट
मान्यखेत
दंतिदुर्ग
परमार
उज्जैन, धारा
उपेन्द्र या कृष्णराज
गहड़वाल
कन्नौज
चंद्रदेव
कल्याणी के चालुक्य
मान्यखेत
विजयादित्य
सेन राजवंश
काशीपुर, लखनौती
सांमतसेंन
पल्ल्व
काँचीपुरम
सिंहविष्णु
उत्पल
कश्मीर
अवन्ति वर्मन
मालवा के परमार
उज्जैन
सीयक या श्रीहर्ष


राज्यराजधानियाँसंस्थापक
चालुक्य (वेंगी)वेंगीविष्णुवर्धन
चालुक्य वातापीवातापी (वललभी)जयसिंह प्रथम
पालमुंगेरगोपाल
वाकाटकनदीवर्धनविंध्यशक्ति
चंदेलखुजराहोनन्नुक
सोलंकी वंशअन्हिलवाड़मूलराज प्रथम
चौहानअजमेरवासुदेव
शाही वंशउदभाण्डकललर
लोहर वंशकश्मीरसंग्राम राज
कार्कोट वंशकश्मीरदुलर्भवर्धन
जेजाकभुक्ति के चंदेलखुजराहोनन्नुक

सामंत प्रथा का अर्थ और उत्पत्ति


सामंत प्रथा से तात्यपर्य एक ऐसी व्यवस्था से है, जिनमे कुछ चुने हुए लोग बिना किसी श्रम के भूमि से जीविकोपार्जन करते थे। इन्हीं लोगों का समूह सामंत वर्ग के नाम से जाना जाता था। सामंती प्रथा का विकास गुप्तोतर काल, विशेष रूप से 800 ई. से 1200 ई. के बीच हुआ। इस काल के यह वर्ग शक्तिशाली हो गया। वस्तुतः इनकी उत्पत्ति सातवाहनों और उसके बाद भूमिदान की प्रथा आरंभ होने के साथ ही हो चुकी थी तथा ब्राहाणों के जीविकोपार्जन के लिए उन्हें कर मुक्त भूमि दी जाने लगी थी लेकिन ब्राहाणों को भूमि से मात्र कर वसूलने का ही अधिकार था। प्रशासन करने का नहीं। सही मायने में भारत में इस समय राजस्व वसूलने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र की शासन व्यवस्था संभालने का उत्तरदायित्व भी सामंत को दे दिया गया। सामंती व्यवस्था की नींव हर्ष के शासनकाल में पड़ी। इसके बावजूद भारत में यूरोप की तरह पूर्ण विकसित सामंती व्यवस्था की स्थिति कभी नहीं उतपन्न हो सकी।
भारतीय सामंतवाद में आर्थिक अनुबंध पर उतना बल नहीं दिया गया जितना कि यूरोपीय सामंतवाद के कुछ रूपों में दिया गया था। सातवीं शताब्दी अर्थात हर्ष काल से सरकारी अधिकारियों को नगद वेतन के स्थान पर दिये जाने वाले भूमि अनुदान ने सामंती प्रक्रिया को बल प्रदान किया। ऐसी भूमि प्राप्त करने वाला पदाधिकारी सामंत कहा गया। दूसरे प्रकार के सामंतो में पराजित राजा और उनके समर्थक तथा स्थानीय सरदार भी थे जो सीमित क्षेत्रों से राजस्व प्राप्त करते थे। सामंतो के साथ दो बातें जुडी थी - एक तो राजस्व के समस्त साधन उन्हें हस्तातंरित कर दिये जाते थे तथा दूसरे उन्हें उस भूमिखंड की आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करना था। बड़े सामंत 'महासामंत', महामंडलेश्वर आदि तथा छोटे सामंत राजा, सामंत, रानका, ठाकुर एवं भोक्ता इत्यादि उपाधियाँ धारण करते थे। कालांतर में इस प्रथा का कुप्रभाव यह पड़ा कि राजा सामंतो पर अधिक निर्भर रहने लगे क्योकि सामंत जनता से केवल कर ही नहीं वसूल करते थे बल्कि स्थायी सेना भी रखते थे। राजा आवश्यकता पड़ने पर इसने सैनिक सहायता लिया करता था जिससे केन्द्रीय शक्ति क्षीण होते हुए सामंतो पर निर्भर होती गयी।

विविध

  • चोल द्रविड़ शैली की मुख्य विशेषता - विमान
  • पाण्ड्य द्रविड़ शैली की मुख्य विशेषता - गोपुरम
  • पल्ल्व द्रविड़ कला शैली की मुख्य विशेषता - मण्डपम
  • राजराज प्रथम ने स्थानीय स्तर पर स्वशासन की व्यवस्था आरंभ की।
  • चोल शासन अधिराजेन्द्र को क्रुद्ध भीड़ ने मार डाला।
  • बल्लाल - बड़े भूस्वामी
  • पल्लियों - खेतिहर मजदूर
  • कम्माल - दस्तकार
  • शैव भक्ति गीतों का संकलनकर्ता नाम्बि को माना जाता है।
  • तमिल लेखकों में सर्वाधिक प्रसिद्ध जिनगोंदर था वह चोल शासन कुलोतुंग प्रथम का राजकवि था और उसने 'कलिंगतुपर्णि' नामक ग्रंथ की रचना की।
  • कुलोतुंग तृतीय के शासनकाल में प्रसिद्ध कवि कमबन थे, जिन्होंने 'तमिल रामायण' की रचना की थी।
  • पंप, पोन्न, रन्न (10 वीं शताब्दी) कन्नड़ साहित्य के त्रिरत्न माने जाते थे। पप ने आदिपुराण, पोन्न ने शान्तिपुराण तथा रत्न ने अजितपुराण लिखा। ये सभी ग्रंथ जैन तीर्थकरों पर लिखे गये।

महत्वपूर्ण 200 प्रश्न



​** महत्वपूर्ण 200 प्रश्न**

** महत्वपूर्ण 200 प्रश्न**
——————————
1. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई
भाषाएँ हैं?
►-संथाली , मैथिली , बोडो और डोगरी
2. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है?
►-4
3. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
►-इण्डो-आर्यन
4. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
►-चीनी-तिब्बती
5. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को
कहा जाता है?
►-किरात
6. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों
को कहा जाता है?
►-निषाद
7. अपभ्रंश के योग से राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक
रूप बना, उसे कहा जाता है?
►-डिंगल भाषा
8. ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’
यह पंक्ति किस भाषा की है?
►-ब्रजभाषा
9. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है?
►-खड़ीबोली
10. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार
किया गया था?
►-14 सितम्बर, 1949
11. ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है?
►-खड़ीबोली
12. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा
का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?
►-पिंगल भाषा
13. पंच-परमेश्वर किसकी रचना हैँ?
►-प्रेमचंद की
14. ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है?
►-खड़ीबोली
15. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है?
►-जम्मू कश्मीर
16. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?
►-महाराष्ट्र तथा गोवा
17. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है?
►-तेलुगु
18. ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का नाम है?
►-डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
19. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी
साधना का मुख्य आधार बनाया है?
►-कृष्णभक्ति शाखा
20. ‘हंस जवाहिर’ रचना किस सूफी कवि द्वारा रची गई थी?
►-कासिमशाह
21. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका
निभाई?
►-खड़ी बोली
22. त्रिपुरा की राजभाषा है?
►-बांग्ला
23. आँख की किरकिरी होने का अर्थ हैँ?
►-अप्रिय लगना
24. लाल पीला होने का अर्थ हैँ?
►-क्रोध करना
25. ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक हैं?
►-प्रेमचंद
26. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को
अनिवार्य नहीं माना है?
►-जयशंकर प्रसाद
27. ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं?
►-नरेन्द्र शर्मा
28. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं?
►-हरिवंश रायबच्चन
29. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?
►-जयपुर नरेश जयसिंह के
30. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं?
►-महादेवी वर्मा
31. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
►-रामाज्ञा प्रश्नावली
32. ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को
मान्यता मिली है?
►-भक्ति रस
33. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन
महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं?
►-सूरदास , तुलसीदास , जायसी
34. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम
क्या है?
►-गार्सा द तासी
35. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है?
►-मलिक मुहम्मद जायसी
36. ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं?
►-सूरति मिश्र
37. ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?
►-कामायनी
38. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक
उपयोग किया है?
►-जयशंकर प्रसाद
39. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस
प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है?
►-अज्ञेय में
40. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है?
►-नाटक साहित्य
41. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है?
►-महतो
42. ‘दोहाकोश’ के रचयिता हैं?
►-सरहपा
43. ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं?
►-लल्लू लालजी
44. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता हैं?
►-सुभद्रा कुमारी चौहान
45. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता हैं?
►-जयशंकर प्रसाद
46. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है?
►-द्विगु
47. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं?
►-7
48. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यंग्य लेखक है?
►-हरिशंकर परसाई
49. शुद्ध शब्द क्या है?
►-कवयित्री
50. ‘इतिहास’ शब्द का शुद्ध विशेषण हैँ?
►-ऐतिहासिक
51. ‘नवनीत’ शब्द का सही अर्थ हैँ?
►-मक्खन
52. ‘प्राचीन’ का विलोम हैँ?
►-अर्वाचीन
53. ‘मनुष्यता’ का विपरीतार्थक हैँ?
►-बर्बरता
54. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है?
►-भक्ति काल
55. सूरदास के गुरु कौन थे?
►-बल्लभाचार्य
56. “कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” में कौन-सा अलंकार है?
►-यमक
57. खड़ीबोली का अरबी-फारसीमय रूप है?
►-उर्दू भाषा
58. हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’
किस सन् में प्रकाशित हुआ था?
►-1826
59. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को
‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है?
►-बनारस अखबार
60. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है?
►-प्राकृत |
61. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा है?
►-देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी
62. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे?
►-हेमचन्द्र
63. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
►-ब्राह्मी लिपि
64. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
►-तेलुगु
65. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की
जननी कहा जाता है?
►-तमिल
66. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?
►-नागौर
67. किस व्यक्ति ने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के
संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?
►-मोती लाल नेहरू
68. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के
बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग
को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
►-1936
69. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
►-जवाहर लाल नेहरू
70. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा,
जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?
►-क्रिप्स योजना
71. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन
थी?
►-नरगिस दत्त
72. निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?
►-कैबिनेट मिशन योजना
73. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे?
►-389
74. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?
►-जुलाई 1946
75. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?
►-वर्गीय मताधिकार
76. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
►-प्रान्तों की विधानसभा
77. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?
►-मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था |
78. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों
का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि
निर्वाचित होकर आए थे?
►-208
79. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?
►-299
80. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने
भाग नहीं लिया था?
►-हैदराबाद
81. भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935
82. किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
►-उड़ीसा
83. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?
►-जी. वी. मावलंकर
84. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
►-20 जुलाई, 1951
85. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया?
►-1955
86. संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक
थे?
►-संयुक्त प्रान्त
87. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
►-सितम्बर 1946
88. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?
►-अक्टूबर 1946
89. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई?
►-9 दिसम्बर 1946
90. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला?
►-9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946
91. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली
बैठक कब हुई?
►-31 अक्टूबर 1947
92. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
►-सच्चिदानन्द सिन्हा
93. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
►-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
94. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य
प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
►-जवाहर लाल नेहरू
95. संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन- कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की?
►-संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति, संघ
शक्ति समिति
96.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के
शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है?
►-जनता
97. निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी
प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला?
►-गुलजारीलाल नन्दा
98. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
►-मोरारजी देसाई
99. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति
कौन करता है?
►-राष्ट्रपति
100. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है?
►-प्रस्तावना
101. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का
निर्वाचन कौन करता है?
►-विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
102. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है?
►-545
103. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति
कौन कर सकता है?
►-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का
मुख्य न्यायाधीश
104. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान
गिरफ्तार नहीं किया जा सकता?
►-संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
105. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
►-श्यामा प्रसाद मुखर्जी
106. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान
कौन होता है?
►-भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
107. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
►-लोकसभा के सदस्य
108. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
►-1874
109. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं?
►-सरदार वल्लभ भाई पटेल
110. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार
संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे?
►-राजकुमारी अमृत कौर
111. निम्न में से कौन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित
सदन है?
►-लोकसभा
112. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया?
►- 4
113. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने
वर्ष से कम नहीं होना चाहिए?
►-25 वर्ष
114. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?
►-26 जनवरी, 1950
115. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
►-26 अक्टूबर, 1962
116. क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य
न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है?
►-हाँ
117. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता
प्राप्त है?
►-एक
118. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश
सम्राट की स्वीकृति मिली?
►-21 जुलाई 1947
119. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
►-22
120. राष्ट्रपति अपनी क्षमादान शक्ति का प्रयोग निम्न में से
किस प्रकार के दण्डों पर कर सकता है?
►-मृत्यु दण्ड, सैनिक अदालत द्वारा दिये गए दण्ड, दण्ड ऐसे मामलों में दिये गए हों, जो संघीय कार्यपालिका के
क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हों
121. आपातकाल के दौरान निम्न में से किस प्रकार के
स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया
जा सकता है?
►-जीवन और शारीरिक स्वतन्त्रा
122. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को
अपनाया है?
►-लोकतांत्रिक गणतंत्र
123. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
124. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
►-जे. बी. कृपलानी
125. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी?
►-27
126. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया?
►-गुटनिरपेक्ष
127. संविधान के अनुसार भारत एक है?
►-राज्यों का संघ
128. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है?
►-ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली
129. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है?
►-ब्रिटेन
130. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश
के संविधान से मिली है?
►-आयरलैण्ड
131. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के
संविधान से प्रभावित है?
►-दक्षिण अफ्रिका
132. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
133. भारत की नागरिकता निम्न में किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है?
►-जन्मजात, देशीयकरण, वंशानुक्रम
134. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना?
►-1951
135. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
►-कोई सीमा नहीं
136. 1950 में योजना आयोग का गठन निम्न में किसके संकल्प द्वारा किया गया?
►-संघ मंत्रिमण्डल (गठन-15मार्च1950)
137. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य
कौन है?
►-तमिलनाडू
138. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करताहै?
►-संसदीय मामले के मंत्री
139. ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
►-30 वर्ष
140. “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है?
►-सरोजिनी नायडू
141. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित
हुई?
►-1957, केरल
142. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या
सर्वाधिक है?
►-उत्तर प्रदेश
143. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
►-प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
144. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था निम्न में से कहाँ से ली गयी है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935 से
145. उस व्यक्ति का नाम बताइए जो, प्रधानमंत्री के पद पर
नियुक्त होते समय राज्यसभा का सदस्य था?
►-इन्दिरा गाँधी
146. निम्न में से किस समिति का सदस्य मंत्री नहीं हो सकता है?
►-प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रम समिति, लोक लेखा
समिति
147. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है?
►-लोकसभा का अध्यक्ष
148. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है?
►-सदन के अध्यक्ष
149. राज्यसभा को कौन-से ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त है, जो लोकसभा को प्राप्त नहीं हैं?
►-राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्त्व का
घोषित करना , अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का
अधिकार संघ सरकार को देना
150. संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है?
►-मंत्री के अलावा अन्य प्रत्येक सासंद को
151. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं?
►-वी.एस.रमा देवी
152. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है?
►-60 दिन
153. पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित
किया गया?
►-1962
154. भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है?
►-राज्यों का संघ
155. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है?
►-राज्य सभा
156. पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है?
►-5
157. क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है?
►-हाँ
158. निम्न में से किस राज्य में वर्ष 1980 तक राष्ट्रपति शासन लागू नहीं हुआ था?
►-महाराष्ट्र
159. राज्यपाल विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने
सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
►-निश्चित संख्या नहीँ
160. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक
अधिकरण की स्थापना की गयी?
►-1985
161. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है?
►-जम्मू-कश्मीर
162. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया
गया?
►-1971 में
163. वोट के अधिकार से क्या तात्पर्य है?
►-नागरिक अधिकार
164. लोकसभा का नेता कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
165. ‘शून्य काल’ क्या है?
►-जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता हैँ
166. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया?
►-गुलजारीलाल नन्दा
167. भारत का संविधान कब अंगीकर किया गया था?
►-26 नवम्बर,1949
168. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता
प्राप्त है?
►-एक
169. निम्नलिखित में से किस वर्ष सिक्किम को राज्य का
दर्जा दिया गया था?
►-1975 में
170. ‘नीति निर्देशक तत्व’ का महत्त्व किसके लिए है?
►-राज्य
171. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
►-दो बार
172. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति
कौन थे?
►-नीलम संजीव रेड्डी
173. एक ही व्यक्ति को कितनी बार भारत का राष्ट्रपति
बनाया जा सकता है?
►-कई बार
174. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता
स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी?
►-महात्मा गाँधी
175. संसद पर होने वाले खर्चों पर किसका नियंत्रण रहता है?
►-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
176. लोक सभा तथा राज्य सभा की संयुक्त बैठक कब होती है?
►-संसद का सत्र शुरू होने पर
177. कैबिनेट मिशन योजना में क्या संविधान निर्माण के लिये प्रस्तावित संविधान सभा को वयस्क मताधिकार के आधार पर निर्वाचित करने को स्वीकार किया गया था?
►-नहीं
178. संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है?
►-5
179. किसी क्षेत्र को ‘अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र’
घोषित करने का अधिकार किसे है?
►-राष्ट्रपति
180. निम्न में से कौन-सा क्षेत्रीय राजनीतिक दल है?
►-अकाली दल
181. संविधान सभा को किसने मूर्त रूप प्रदान किया?
►-जवाहरलाल नेहरू
182. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी?
►-9 दिसम्बर, 1946
183. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं?
►-उच्चतम न्यायालय
184. प्रधानमंत्री बनने की न्यूनतम आयु है?
►-25 वर्ष
185. भारत के पहले राष्ट्रपतिके रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?
►-संविधान सभा द्वारा
186. भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है?
►-मनमोहन सिंह
187. भारत के प्रथम सिख राष्ट्रपति कौन थे?
►-ज्ञानी जैलसिँह
188. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
►-एर्नाकुलम
189. हरियाणा राज्य कब बना था?
►-1 नवम्बर, 1966
190. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन बनी?
►-सुचेता कृपलानी
191. दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है?
►-मुम्बई उच्च न्यायालय
192. डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है?
►-जम्मू और कश्मीर
193. केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के सम्बन्ध में कौन राय देता है?
►-वित्त आयोग
194. कौन-सा हिन्दी साहित्यकार राज्यसभा का सदस्य
था?
►-रामधारी सिंह दिनकर
195. किस तरह से भारतीय नागरिकता प्राप्त की जा सकती है?
►-जन्म, वंशानुगत, पंजीकरण
196. राज्य के नीति-निर्देशक तत्व का वर्णन संविधान के किस
भाग में किया गया हैँ?
►-संविधान के भाग-4 में
197. संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य के नीति-निर्देशक
तत्तों का जिक्र हैँ?
►-अनुच्छेद 36 से 51
198. किस देश से ‘राज्य के नीति-निर्देशक तत्व’ की प्रेरणा
मिली हैँ?
►-आयरलैंड
199. क्या राज्य के नीति-निर्देशक तत्व को अदालत द्वारा
लागू किया जा सकता है?
►- नहीं
200. क्या राज्य के नीति-निर्देशक तत्व को वैधानिक शक्ति
प्राप्त हैँ?
►- नही

चोल राजवंश (9वीं से 12वीं शताब्दी तक)



चोल राजवंश (9वीं से 12वीं शताब्दी तक)
  • चोलों के विषय में प्रथम जानकारी पाणिनी कृत अष्टाध्यायी से मिलती है।
  • चोल वंश के विषय में जानकारी के अन्य स्रोत हैं - कात्यायन कृत 'वार्तिक', 'महाभारत', 'संगम साहित्य', 'पेरिप्लस ऑफ़ दी इरीथ्रियन सी' एवं टॉलमी का उल्लेख आदि।
  • चोल राज्य आधुनिक कावेरी नदी घाटी, कोरोमण्डल, त्रिचनापली एवं तंजौर तक विस्तृत था।
  • यह क्षेत्र उसके राजा की शक्ति के अनुसार घटता-बढ़ता रहता था।
  • इस राज्य की कोई एक स्थाई राजधानी नहीं थी।
  • साक्ष्यों के आधार पर माना जाता है कि, इनकी पहली राजधानी 'उत्तरी मनलूर' थी।
  • कालान्तर में 'उरैयुर' तथा 'तंजावुर' चोलों की राजधानी बनी।
  • चोलों का शासकीय चिह्न बाघ था।
  • चोल राज्य 'किल्लि', 'बलावन', 'सोग्बिदास' तथा 'नेनई' जैसे नामों से भी प्रसिद्व है।
  • भिन्न-भिन्न समयों में 'उरगपुर' (वर्तमान 'उरैयूर', 'त्रिचनापली' के पास) 'तंजोर' और 'गंगकौण्ड', 'चोलपुरम' (पुहार) को राजधानी बनाकर इस पर विविध राजाओं ने शासन किया।
  • चोलमण्डल का प्राचीन इतिहास स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं है।
  • पल्लव वंश के राजा उस पर बहुधा आक्रमण करते रहते थे, और उसे अपने राज्य विस्तार का उपयुक्त क्षेत्र मानते थे।
  • वातापी के चालुक्य राजा भी दक्षिण दिशा में विजय यात्रा करते हुए इसे आक्रान्त करते रहे।
  • यही कारण है कि, नवीं सदी के मध्य भाग तक चोलमण्डल के इतिहास का विशेष महत्त्व नहीं है, और वहाँ कोई ऐसा प्रतापी राजा नहीं हुआ, जो कि अपने राज्य के उत्कर्ष में विशेष रूप से समर्थ हुआ हो।

चोल वंश के शासक

  1. उरवप्पहर्रे इलन जेत चेन्नी
  2. करिकाल
  3. विजयालय (850 - 875 ई.)
  4. आदित्य (चोल वंश) (875 - 907 ई.)
  5. परान्तक प्रथम (908 - 949 ई.)
  6. परान्तक द्वितीय (956 - 983 ई.)
  7. राजराज प्रथम (985 - 1014 ई.)
  8. राजेन्द्र प्रथम (1014 - 1044 ई.)
  9. राजाधिराज (1044 - 1052 ई.)
  10. राजेन्द्र द्वितीय (1052 - 1064 ई.)
  11. वीर राजेन्द्र (1064 - 1070 ई.)
  12. अधिराजेन्द्र (1070 ई.)
  13. कुलोत्तुंग प्रथम (1070 - 1120 ई.)
  14. विक्रम चोल (1120 - 1133 ई.)
  15. कुलोत्तुंग द्वितीय (1133 - 1150 ई.)

   चोल साम्राज्य का अभ्युदय नौवीं शताब्दी में हुआ और दक्षिण प्राय:द्वीप का अधिकांश भाग इसके अधिकार में था। चोल शासकों ने श्रीलंका पर भी विजय प्राप्त कर ली थी और मालदीव द्वीपों पर भी इनका अधिकार था। कुछ समय तक इनका प्रभाव कलिंग और तुंगभद्र दोआब पर भी छाया था। इनके पास शक्तिशाली नौसेना थी और ये दक्षिण पूर्वी एशियामें अपना प्रभाव क़ायम करने में सफल हो सके। चोल साम्राज्य दक्षिण भारत का निःसन्देह सबसे शक्तिशाली साम्राज्य था। अपनी प्रारम्भिक कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने के बाद क़रीब दो शताब्दियों तक अर्थात् बारहवीं ईस्वी के मध्य तक चोल शासकों ने न केवल एक स्थिर प्रशासन दिया, वरन् कला और साहित्य को बहुत प्रोत्साहन दिया। कुछ इतिहासकारों का मत है कि चोल काल दक्षिण भारत का 'स्वर्ण युग' था।

चोल साम्राज्य की स्थापना

चोल साम्राज्य की स्थापना विजयालय ने की, जो आरम्भ में पल्लवों का एक सामंती सरदार था। उसने 850 ई. में तंजौर को अपने अधिकार में कर लिया और पाण्ड्य राज्य पर चढ़ाई कर दी। चोल 897 तक इतने शक्तिशाली हो गए थे कि, उन्होंने पल्लव शासक को हराकर उसकी हत्या कर दी और सारे टौंड मंडल पर अपना अधिकार कर लिया। इसके बाद पल्लव, इतिहास के पन्नों से विलीन हो गए, पर चोल शासकों को राष्ट्रकूटों के विरुद्ध भयानक संघर्ष करना पड़ा। राष्ट्रकूट शासक कृष्ण तृतीय ने 949 ई. में चोल सम्राट परान्तक प्रथम को पराजित किया और चोल साम्राज्य के उत्तरी क्षेत्र पर अधिकार कर लिया। इससे चोल वंश को धक्का लगा, लेकिन 965 ई. में कृष्ण तृतीय की मृत्यु और राष्ट्रकूटों के पतन के बाद वे एक बार फिर उठ खड़े हुए।

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां (Top 20 longest River in The World)

विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां  (Top 20 longest River in The World)                     नदियो का महत्त्व :- नदियां प्रकृति का एक अभिन्न अंग है...